Facebook-f Youtube X-twitter

फेसबुक पर लगाए गए आरोपों को लेकर भाजपा विधायक अनिल शर्मा करेंगे कानूनी कार्रवाई

Mandi-मंडी सदर से भाजपा विधायक अनिल शर्मा ने सोशल मीडिया पर लगाए गए भ्रष्टाचार के आरोपों को बेबुनियाद बताते हुए संबंधित फेसबुक पत्रकार के खिलाफ 20 करोड़ रुपये की मानहानि का दावा दायर करने और एफआईआर दर्ज करवाने की बात कही है। उन्होंने कहा कि यह मामला केवल उनकी व्यक्तिगत प्रतिष्ठा का नहीं, बल्कि पत्रकारिता की गरिमा और तथ्यों की निष्पक्षता से भी जुड़ा है।

विधायक अनिल शर्मा ने प्रेस को जारी बयान में बताया कि हाल ही में मंडी-कोटली सड़क निर्माण में देरी को लेकर एक फेसबुक पत्रकार ने लाइव रिपोर्टिंग के दौरान उन पर एक करोड़ रुपये रिश्वत लेने का आरोप लगाया। शर्मा ने इन आरोपों को पूरी तरह निराधार और तथ्यहीन करार देते हुए कहा कि उनके पास ऐसे किसी भी लेन-देन का कोई प्रमाण नहीं है।

“पत्रकारिता के नाम पर व्यक्तिगत छवि खराब करना अस्वीकार्य है,” अनिल शर्मा ने कहा। उन्होंने मांग की कि पुलिस इस मामले की निष्पक्ष जांच करे और सरकार इस तरह की अवैध और तथ्यविहीन रिपोर्टिंग पर सख्त कार्रवाई करे।विधायक ने यह भी स्पष्ट किया कि वह स्वयं मंडी-कोटली सड़क निर्माण में हो रही देरी से दुखी हैं और यदि लोग इसके लिए सीबीआई जांच की मांग कर रहे हैं, तो वे उसका समर्थन करते हैं।

Chandrika

tsnchd@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

धर्मशाला में बन रहा अंतरराष्ट्रीय स्तर का स्केटिंग रिंक, पर्यटन को मिलेगा नया बढ़ावा

धर्मशाला, राहुल-: हिमाचल प्रदेश के प्रमुख पर्यटन स्थल धर्मशाला के सकोह क्षेत्र में बन रहा आधुनिक आईस स्केटिंग और रोलर स्केटिंग रिंक शहर के पर्यटन को नई दिशा देने की ओर अग्रसर है। इस महत्वाकांक्षी परियोजना के पूरा होने से न केवल देश बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी धर्मशाला की पहचान और मजबूत होने की...

हिमाचल प्रदेश के जिला हमीरपुर में रहस्यमयी परिस्थितियों में साढ़े 6 वर्षीय बच्ची नायरा हुई गायब,

हमीरपुर, अरविंद-:हिमाचल प्रदेश के जिला हमीरपुर के अंतर्गत आने बड़सर उपमंडल की ग्राम पंचायत कड़साई के गांव कलबाड़ा की साढ़े 6 वर्षीय बच्ची रहस्यमयी परिस्थितियों में लापता हो गई है। तीन दिन बीत जाने बाबजूद भी बच्ची का कोई सुराग हाथ नहीं लगा है। बच्ची के लापता होने के बाद से क्षेत्र में हड़कंप मचा...

तमिलनाडु चुनाव से पहले सियासी घमासान, उदयनिधि ने केंद्र पर साधा निशाना

Summer express, चेन्नई | तमिलनाडु विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। राज्य के उपमुख्यमंत्री उदयनिधि स्टालिन ने केंद्र सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि राज्य के साथ वित्तीय और अधिकारों के स्तर पर भेदभाव किया जा रहा है। वहीं, दूसरी ओर एआईएडीएमके के महासचिव के. पलानीस्वामी एक बार...

पाकिस्तान से पंजाब तक फैला अंतरराष्ट्रीय नशा नेटवर्क ध्वस्त, 64.62 किलो हेरोइन बरामद

Summer Express, अमृतसर | पंजाब पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए पाकिस्तान से लेकर यूरोप तक फैले अंतरराष्ट्रीय नशा तस्करी गिरोह का पर्दाफाश किया है। काउंटर इंटेलिजेंस और स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल, अमृतसर की संयुक्त कार्रवाई में 64.62 किलो हेरोइन बरामद की गई है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 448 करोड़ रुपये...

दूल्हे की गाड़ी को रास्ते में रोककर किया हमला लूटपाट की घटना को भी दिया अंजाम

Summer express,पलवल  | पलवल के हथीन–मंडकोला रोड पर एक बारात के काफिले को रोककर हमले और लूटपाट की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। अज्ञात हमलावरों ने दूल्हे की गाड़ियों को घेरकर न सिर्फ तोड़फोड़ और मारपीट की, बल्कि सोने के आभूषण और कीमती सामान भी लूट लिया। पुलिस को दी गई शिकायत के अनुसार, नूंह...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.