Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हिसार में 23 फरवरी को दंगल चैंपियनशिप, देशभर के पहलवान उतरेंगे मैदान में

हिसार। शहर में 23 फरवरी को देशभर के उभरते पहलवानों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलेगा। भारतीय खेल प्राधिकरण और इंस्पायर इंस्टीट्यूट ऑफ स्पोर्ट्स की ओर से दंगल चैंपियनशिप का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें युवा पहलवान अपने दांव-पेंच और ताकत का प्रदर्शन करेंगे।

यह प्रतियोगिता चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के गिरी सेंटर स्थित शहीद मदनलाल ढींगड़ा बहुद्देशीय हॉल में आयोजित होगी। चैंपियनशिप के मुकाबले तीन मैट पर कराए जाएंगे। इसमें लड़कों की फ्री-स्टाइल और ग्रीको रोमन दोनों श्रेणियों में मुकाबले होंगे, जबकि लड़कियों की कुश्ती प्रतियोगिता भी आयोजित की जाएगी।

इंस्पायर इंस्टीट्यूट ऑफ स्पोर्ट्स के हाई परफॉर्मेंस मैनेजर सत्यप्रकाश ने बताया कि पिछले वर्ष SAI के सहयोग से प्रदेश स्तर पर दंगल आयोजित किया गया था, लेकिन इस बार यह चैंपियनशिप देशभर के उभरते पहलवानों के लिए रखी गई है।

प्रतियोगिता में सीनियर लड़कों की फ्री-स्टाइल कुश्ती में 57 किग्रा, 74 किग्रा और 74 किग्रा से अधिक भार वर्ग के खिलाड़ी हिस्सा ले सकेंगे। वहीं ग्रीको रोमन वर्ग में 60 किग्रा, 77 किग्रा और 77 किग्रा से ऊपर के पहलवानों को अवसर मिलेगा। लड़कियों के मुकाबले 53 किग्रा, 62 किग्रा और 62 किग्रा से अधिक भार वर्ग में कराए जाएंगे।

आयोजकों के अनुसार, प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को 11 हजार से 71 हजार रुपये तक का नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा। यह चैंपियनशिप युवा पहलवानों के लिए आगे बढ़ने और राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाने का सुनहरा मौका मानी जा रही है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

अमृतसर में हथियार और हेरोइन तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़, सात आरोपी गिरफ्तार

Summer express, अमृतसर। अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने अवैध हथियारों और नशीले पदार्थों की तस्करी करने वाले नेटवर्क के खिलाफ कार्रवाई करते हुए सात आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से 14 नई पिस्तौल और 20 किलोग्राम हेरोइन बरामद की है। बरामद हेरोइन की अंतरराष्ट्रीय काले बाजार में कीमत 100 करोड़ रुपये से...

बेंगलुरु में दुकान में आग लगने के दो दिन बाद इमारत से मिले जोड़े के जले हुए शव

Summer express, बेंगलुरु I कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में लुब्रिकेंट की एक दुकान में आग लगने की घटना के दो दिन बाद इमारत के अंदर से एक जोड़े के जले हुए शव बरामद हुए हैं। पुलिस ने मृतकों की पहचान आकाश और नागरत्ना के रूप में की है। दोनों केजी हल्ली स्थित एक पेट्रोल पंप...

अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा: देवी-देवताओं के नजराने में 5% की बढ़ोतरी, अदरक का समर्थन मूल्य ₹40

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने दशहरा उत्सव के समापन पर कीं कई अहम घोषणाएं, महिला के नाम पर जमीन खरीदने पर रजिस्ट्री शुल्क होगा 4 प्रतिशत कुल्लू/मनमिंदर अरोड़ा-: जिला कुल्लू के मुख्यालय ढालपुर में आयोजित अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव का समापन मंगलवार को धूमधाम से हुआ। समापन समारोह में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू मुख्य अतिथि के रूप...

दीपावली पर सोलन में पटाखों की बिक्री और भंडारण पर सख्ती, निर्धारित स्थलों पर ही मिलेगी अनुमति

सोलन-:दीपावली के त्यौहार के मद्देनजर जिला प्रशासन सोलन ने जन सुरक्षा और पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखते हुए पटाखों की बिक्री, भंडारण और उपयोग को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं। जिला दण्डाधिकारी मनमोहन शर्मा ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 की धारा 163 के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए ये आदेश...

HPU में शिक्षक संघ का आंदोलन 54वें दिन भी जारी, वित्तीय स्वायत्तता को लेकर सरकार पर उठाए सवाल

Summer express/शिमला, संजू-: हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (HPU) में शिक्षक कल्याण संघ का धरना-प्रदर्शन लगातार जारी है। आंदोलन के 54वें दिन भी शिक्षकों ने विश्वविद्यालय की स्वायत्तता से जुड़े विधेयक को लेकर अपनी चिंताएं जाहिर कीं। संघ ने मांग उठाई है कि विधेयक के सभी प्रावधानों का गहन अध्ययन किया जाए और विश्वविद्यालय की शैक्षणिक एवं...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.