Facebook-f Youtube X-twitter

भदोही: निजी अस्पताल में दलित नर्स से दुर्व्यवहार, एंबुलेंस चालक के खिलाफ FIR दर्ज

भदोही । जिले के एक निजी अस्पताल में काम करने वाली दलित नर्स के साथ अभद्रता और मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने एंबुलेंस चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी फरार है और उसकी तलाश जारी है।

नर्स से की छेड़छाड़, विरोध पर की मारपीट

कोतवाली प्रभारी सच्चिदानंद पांडेय के मुताबिक, 22 वर्षीय नर्स 5 जून को ड्यूटी के दौरान मोबाइल पर बात कर रही थी, तभी रामपुर घसकरी निवासी रोहित उर्फ मोहित अस्पताल में आया और उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा। जब नर्स ने विरोध किया, तो आरोपी ने उसके बाल पकड़कर खींचा और उसे जमीन पर पटकते हुए मारपीट की।

डॉक्टरों और स्टाफ ने पहुंचकर बचाया, आरोपी फरार

घटना के दौरान पीड़िता के चिल्लाने पर अस्पताल के डॉक्टर और अन्य स्टाफ मौके पर पहुंचे और उसे हमले से बचाया। इसके बाद आरोपी वहां से भाग निकला। जानकारी के अनुसार, आरोपी रोहित एंबुलेंस चालक है और पहले भी कई बार मरीजों को लेकर इसी अस्पताल में आता रहा है।

इन धाराओं में दर्ज हुआ मुकदमा

नर्स की लिखित शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 76 (जानबूझकर हमला), 352 (शांति भंग करने के इरादे से अपमानित करना) और 115(2) (नुकसान पहुंचाना) के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

दूल्हे की गाड़ी को रास्ते में रोककर किया हमला लूटपाट की घटना को भी दिया अंजाम

Summer express,पलवल  | पलवल के हथीन–मंडकोला रोड पर एक बारात के काफिले को रोककर हमले और लूटपाट की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। अज्ञात हमलावरों ने दूल्हे की गाड़ियों को घेरकर न सिर्फ तोड़फोड़ और मारपीट की, बल्कि सोने के आभूषण और कीमती सामान भी लूट लिया। पुलिस को दी गई शिकायत के अनुसार, नूंह...

तावड़ू मंडी में किसानों के विश्राम गृह पर प्रशासनिक कब्जा, अन्नदाता धूप में परेशान

Summer express,तावड़ू | तावड़ू अनाज मंडी में किसानों की सुविधा के लिए बनाए गए विश्राम गृह पर वर्षों से प्रशासनिक कार्यालयों का कब्जा बना हुआ है। उपमंडल अधिकारी और डीएसपी कार्यालय इसी भवन में चल रहे हैं, जिसके चलते मंडी में फसल बेचने आए किसानों को तेज धूप और गर्मी में खुले में बैठने को...

गुरुग्राम डीएलएफ फेज-1 में अतिक्रमण पर बड़ी कार्रवाई शुरू, 22 अप्रैल तक चलेगा अभियान

Summer Express,गुरुग्राम | डीएलएफ फेज-1 क्षेत्र में टाउन एंड कंट्री प्लानिंग विभाग की इन्फोर्समेंट टीम ने अवैध अतिक्रमण के खिलाफ बड़ा अभियान शुरू कर दिया है। स्टिल्ट+4 निर्माण नीति पर हाईकोर्ट की रोक के बाद यह कार्रवाई की जा रही है। इस अभियान में आठ टीमें एक साथ अलग-अलग हिस्सों में कार्रवाई कर रही हैं,...

सिरसा में घरेलू हिंसा का मामला :पति ने बीच सड़क पत्नी पर डंडों से किया हमला, गंभीर रूप से घायल

Summer express,सिरसा |  हरियाणा के सिरसा जिले से घरेलू हिंसा का एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां एक महिला पर उसके ही पति ने रास्ते में बेरहमी से हमला कर दिया। पीड़िता उस समय अपनी बेटी को स्कूल से लेने जा रही थी, जब उसके पति ने उसे रास्ते में घेरकर लाठियों से बुरी...

जयपुर में सीवरेज टैंक सफाई के दौरान बड़ा हादसा, दो मजदूरों की दम घुटने से मौत

Summer express, जयपुर  | झोटवाड़ा जोन के 200 फीट रोड क्षेत्र में सीवरेज टैंक की सफाई के दौरान दर्दनाक हादसा हो गया। इस घटना में दो सफाईकर्मियों की मौत हो गई, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। मृतक दोनों मजदूर ठेके पर कार्यरत थे। जानकारी के अनुसार, दोनों मजदूरों को सीवरेज टैंक की सफाई...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.