Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

सोनीपत NH-44 पर दर्दनाक हादसा, जिम से लौट रहे दो दोस्तों की मौ

सोनीपत  सोनीपत से गुजरने वाले नेशनल हाईवे-44 पर पार्कर मॉल के पास तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

सूचना मिलने पर कुंडली थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सोनीपत सिविल अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने परिजनों की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है और फरार वाहन चालक की तलाश शुरू कर दी गई है।

जानकारी के अनुसार गांव बढ़ मलिक में रहने वाले दो परिवार, जो मूल रूप से बिहार के निवासी हैं, किराए पर रहते हैं। इन्हीं परिवारों के दो युवक मोहित और उत्तम पार्कर मॉल स्थित जिम में वर्कआउट करने के बाद घर लौट रहे थे। इसी दौरान हाईवे पर पीछे से आए एक तेज रफ्तार वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद दोनों सड़क पर गिर पड़े और गंभीर चोटों के कारण उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की खबर मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंचे, जहां मातम का माहौल बन गया। परिवार के सदस्य लगातार रोते-बिलखते रहे। पुलिस प्रवक्ता रविंद्र कुमार ने बताया कि कुंडली थाने में सूचना मिली थी कि दो युवक स्कूटी/बाइक पर जा रहे थे, जिन्हें अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। दोनों की मौत हो चुकी है। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और सीसीटीवी फुटेज की मदद से वाहन की पहचान की जा रही है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

बेंगलुरु होटल हत्याकांड: पिता ने कबूली दो बेटियों की हत्या, पत्नी से विवाद बना वजह

summer express , बेंगलुरु। केम्पेगौड़ा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास स्थित एक पांच सितारा होटल में दो मासूम बहनों की हत्या के मामले में पुलिस को अहम जानकारी मिली है। पुलिस के अनुसार, बच्चियों के पिता इमरान ने पूछताछ के दौरान दोनों बेटियों की हत्या करने की बात स्वीकार की है। वारदात के बाद उसने खुद...

कपूरथला जेल में कैदियों की दबंगई: CRPF जवानों से धक्का-मुक्की ,छह पर केस

summer express , कपूरथला। केंद्रीय जेल कपूरथला के हाई सिक्योरिटी जोन-ए में ड्यूटी पर तैनात सीआरपीएफ जवानों के साथ कैदियों द्वारा कथित तौर पर धक्का-मुक्की, बहसबाजी और बदसलूकी करने का मामला सामने आया है। घटना के बाद जेल प्रशासन की शिकायत पर थाना कोतवाली पुलिस ने छह कैदियों के खिलाफ सरकारी ड्यूटी में बाधा डालने...

पुतिन पहुंचे भारत, मोदी से व्यापार-ऊर्जा और रक्षा सहयोग पर होगी अहम वार्ता

summer express , नई दिल्ली। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन शुक्रवार तड़के भारत पहुंच गए। उनका विशेष विमान दिल्ली एयरपोर्ट पर उतरा। पुतिन भारत में आयोजित BRICS शिखर सम्मेलन 2026 में हिस्सा लेने के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच कई अहम द्विपक्षीय मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना...

बकाया डीए जारी करने की तारीख बताए सरकार: बलबीर सिद्धू

गुरशरण सिंह। मोहालीसमर न्यूज वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू ने सरकारी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लंबे समय से लंबित महंगाई भत्ते के बकाए को लेकर पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि कर्मचारी और पेंशनभोगी अपना जायज हक मांग रहे हैं, इसलिए सरकार को...

हरियाणा में 12 फीट की सड़कें होंगी 18 फीट चौड़ी: रणबीर गंगवा

मुकुल शर्मा। चंडीगढ़समर न्यूज हरियाणा की सड़कों, सीवर सुरक्षा और निर्माण कार्यों की गुणवत्ता को लेकर कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा ने कहा कि सरकार प्रदेश में सड़क व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए लगातार काम कर रही है। द समर न्यूज हरियाणा के साथ खास बातचीत में उन्होंने बताया कि प्रदेश में पहले से बनी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.