Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

बारामती विमान हादसा: ब्लैक बॉक्स से डेटा निकालने के लिए AAIB ने मांगी तकनीकी मदद

नई दिल्ली। बारामती में हुए लियरजेट-45 विमान हादसे की जांच कर रही एजेंसी विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो (AAIB) ने बताया है कि ब्लैक बॉक्स से डेटा निकालने के लिए विशेष तकनीकी सहायता मांगी गई है। यह हादसा 28 जनवरी को हुआ था, जिसमें महाराष्ट्र के पूर्व डिप्टी सीएम अजित पवार समेत पांच लोगों की मौत हो गई थी।

AAIB के अनुसार, विमान में दो रिकॉर्डर मौजूद थे। इनमें एक फ्लाइट डेटा रिकॉर्डर (DFDR) और दूसरा कॉकपिट वॉयस रिकॉर्डर (CVR) शामिल है। हादसे के बाद दोनों रिकॉर्डर आग में बुरी तरह झुलस गए थे।

जांच एजेंसी ने बताया कि DFDR का डेटा सफलतापूर्वक डाउनलोड कर लिया गया है, जबकि CVR से डेटा निकालना चुनौतीपूर्ण साबित हो रहा है। इसी कारण CVR से रिकॉर्डिंग निकालने के लिए अमेरिका से तकनीकी सहायता ली जा रही है, क्योंकि यह उपकरण वहीं निर्मित है। AAIB ने साफ किया कि जांच प्रक्रिया पूरी होने तक लोग किसी भी तरह की अफवाह या अटकलों से बचें।

राजनीतिक बयानबाजी भी तेज

इस हादसे को लेकर राजनीतिक हलकों में भी सवाल उठने लगे हैं। शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत ने ब्लैक बॉक्स के जल जाने को “रहस्यमय और गंभीर” बताते हुए सरकार की भूमिका पर सवाल उठाए। वहीं एनसीपी-एसपी नेता रोहित पवार ने हादसे को साजिश करार देने की आशंका जताई। उन्होंने दावा किया कि हादसे से पहले अंतिम 24 घंटों में यात्रा योजना अचानक बदली गई थी।

प्रारंभिक रिपोर्ट जल्द

केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री के. राम मोहन नायडू ने कहा कि हादसे की प्रारंभिक जांच रिपोर्ट जल्द सार्वजनिक की जाएगी। फिलहाल जांच अंतरराष्ट्रीय नियमों और मानकों के अनुसार की जा रही है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

जयराम ठाकुर ने कुल्लू, आईजीएमसी और टांडा मेडिकल कॉलेज की घटनाओं पर सरकार को घेरा

Summer express/शिमला, 28 जून। नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर कांग्रेस सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार विश्वस्तरीय स्वास्थ्य सुविधाओं के दावे तो कर रही है, लेकिन जमीनी स्तर पर अस्पतालों की स्थिति लगातार बदतर होती जा रही है। कुल्लू, आईजीएमसी शिमला,...

जिला शिमला में पल्स पोलियो अभियान को मिली शानदार शुरुआत, पहले दिन 50,454 बच्चों को पिलाई गई दवा

Summer express/शिमला, 28 जून। राष्ट्रीय पल्स पोलियो प्रतिरक्षण अभियान के तहत जिला शिमला में रविवार को पहले चरण का सफल आयोजन किया गया। जिले के 704 पल्स पोलियो बूथों पर 0 से 5 वर्ष आयु वर्ग के 50,454 बच्चों को ओरल पोलियो वैक्सीन (ओपीवी) की दो बूंदें पिलाई गईं।अभियान के दौरान स्वास्थ्य विभाग के साथ...

कोटक महिंद्रा घोटाले का मास्टर माइंड था बैंक का वाइस प्रेसिडेंट..एसीबी की चार्जशीट में कई खुलासे

दो फर्जी खाते खोलकर 87 नकली टर्म डिपॉजिट एडवाइस लगाई आरोपियों ने पूर्व आईएएस सुमेधा कटारिया के भी किए थे नकली हस्ताक्षर मोनिका रावत ,चंडीगढ़-: पंचकूला नगर निगम में हुए कोटक महिंद्रा बैंक के करीब 150 करोड़ के बैंक घोटाले में एंटी करप्शन ब्यूरो द्वारा दाखिल की गई चार्जशीट में सामने आया है कि आरोपियों...

प्रेम प्रसंग के शक में युवक की बेरहमी से हत्या, पिता को फोन कर बोले- ‘तुम्हारे बेटे को खत्म कर दिया’

Summer express/सोनीपत,रमेश कुमार-:हरियाणा के सोनीपत जिले के गांव जठेड़ी में प्रेम प्रसंग के शक में एक 26 वर्षीय युवक की लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के गांव खंदावली निवासी विशाल के रूप में हुई है, जो राई औद्योगिक क्षेत्र स्थित...

HRTC बस में 1.006 किलो चरस के साथ 19 वर्षीय युवती गिरफ्तार, नूरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

Summer express/नूरपुर, संजीव-: नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत नूरपुर पुलिस की सीआईए टीम ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए HRTC बस में सफर कर रही 19 वर्षीय युवती को 1 किलो 6 ग्राम (1.006 किलोग्राम) चरस के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी युवती पालमपुर क्षेत्र की रहने वाली बताई जा रही...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.