Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

कपूरथला में दिनदहाड़े 4 लाख चोरी, आरोपी कैमरे में कैद

कपूरथला । कपूरथला शहर के मोहल्ला शेर वाला गेट में दिनदहाड़े चोरी की बड़ी वारदात सामने आई है। एक अज्ञात युवक घर में घुसकर करीब 4 लाख रुपये नकद चोरी कर फरार हो गया। चोरी की पूरी घटना घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसमें आरोपी का चेहरा स्पष्ट नजर आ रहा है और वह हाथ में बैग लेकर जाता दिखाई दे रहा है।

पीड़ित साहिल गुप्ता पुत्र नरेश गुप्ता ने बताया कि घटना के समय घर में मौजूद लोगों को चोरी का पता नहीं चल सका। पड़ोस के बच्चों ने घर में किसी अजनबी युवक को अंदर जाते देखा और इसकी सूचना दी, लेकिन जब तक परिवार ने ध्यान दिया, तब तक युवक नकदी लेकर मौके से फरार हो चुका था।

पीड़ित ने बताया कि यह पहली घटना नहीं है। कुछ समय पहले उनके घर के बाहर खड़ी एक्टिवा भी चोरी हो चुकी थी, जिससे इलाके में चोरी की घटनाओं को लेकर लोगों में डर और नाराजगी बढ़ गई है।

घटना की सूचना मिलते ही पीड़ित ने सिटी पुलिस को शिकायत दी, जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सिटी थाना प्रभारी अमनदीप नाहर ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान करने की कोशिश की जा रही है और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

पुलिस का कहना है कि आसपास के इलाकों में भी संदिग्धों की तलाश की जा रही है और फुटेज को जांच में शामिल कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

विकसित भारत क्विज में दिखेगा हिमाचल के युवाओं का विजन, राष्ट्रीय मंच पर मिलेगा प्रधानमंत्री से संवाद का अवसर

Summer express/राहुल चावला, धर्मशाला-:देश के विकास में युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से ‘विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग-2027’ के तहत जिला कांगड़ा में युवाओं को विभिन्न प्रतियोगिताओं से जोड़ा जा रहा है। इसी कड़ी में ‘विकसित भारत क्विज’ का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें जिले के युवा अपनी प्रतिभा और ज्ञान का...

बीड में कार से 70 किलो गांजा बरामद, 35 लाख की खेप के साथ चालक गिरफ्तार

summer express , बीड | महाराष्ट्र के बीड शहर में पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक कार से 70 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। जब्त किए गए गांजे की अनुमानित कीमत करीब 35 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने कार चालक को गिरफ्तार कर लिया है। अधिकारियों...

नशे के लिए 30 हजार रुपये मांगे, नहीं मिले तो पत्नी-सास पर सरिए से हमला

summer express , लुधियाना | भामा रोड स्थित सुखदेव नगर में नशे के लिए पैसे नहीं मिलने पर एक व्यक्ति द्वारा अपनी पत्नी और सास पर लोहे के सरिए से जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि आरोपी चिट्टा खरीदने के लिए परिवार से 30 हजार रुपये मांग रहा था। पैसे...

तीन मंत्रियों वाले जिले से सत्तारूढ़ कांग्रेस को बड़ा झटका…26 वर्षों बाद शिमला जिला परिषद अध्यक्ष-उपाध्यक्ष पद पर  भाजपा ने किया कब्जा 

Summer express/शिमला ,संजू-:क़रीब 26 वर्षों के बाद शिमला जिला परिषद के अध्यक्ष पद पर भाजपा का कब्जा हो गया. भाजपा की जीत काग्रेस के लिए बड़ा झटका है. जिला शिमला से राज्य सरकार में तीन मंत्री हैं होने के बावजूद सत्तारूढ़ कांग्रेस सीट नहीं बचा पाई. शिमला के चौपाल विधानसभा क्षेत्र से आने वाले  भाजपा...

चंबा के 25 सरकारी स्कूलों में बनेंगी स्मार्ट कंप्यूटर लैब, ₹2.50 करोड़ की परियोजना को मंजूरी

Summer express/चंबा-:आकांक्षी जिला चंबा के ग्रामीण और दुर्गम क्षेत्रों के विद्यार्थियों को आधुनिक डिजिटल शिक्षा से जोड़ने के लिए बड़ा कदम उठाया गया है। राज्यसभा सांसद हर्ष महाजन की अनुशंसा पर जिले के 25 सरकारी सेकेंडरी एवं हायर सेकेंडरी स्कूलों में अत्याधुनिक स्मार्ट कंप्यूटर लैब स्थापित की जाएंगी। इस परियोजना पर करीब ₹2.50 करोड़ खर्च...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.