Facebook-f Youtube X-twitter

बांग्लादेश में सत्ता परिवर्तन, सांसदों ने ली शपथ

बांग्लादेश  | बांग्लादेश में लंबे समय से जारी राजनीतिक अनिश्चितता का दौर समाप्त होता दिख रहा है। 13वें संसदीय चुनाव के बाद मंगलवार, 17 फरवरी को देश की नई राष्ट्रीय संसद के नवनिर्वाचित सांसदों ने शपथ ग्रहण कर ली। राजधानी ढाका स्थित संसद भवन के साउथ प्लाज़ा में आयोजित समारोह में मुख्य निर्वाचन आयुक्त एएमएम नासिर उद्दीन ने सांसदों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।

निर्वाचन आयोग के मुताबिक चुनाव में बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) के नेतृत्व वाले गठबंधन ने 297 में से 211 सीटों पर जीत दर्ज कर स्पष्ट बहुमत हासिल किया है। वहीं, दक्षिणपंथी बांग्लादेश जमात-ए-इस्लामी गठबंधन को 77 सीटें मिली हैं। कुछ सीटों पर निर्दलीय उम्मीदवारों ने भी जीत दर्ज की है।

गौरतलब है कि अपदस्थ पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना की पार्टी अवामी लीग को इस चुनाव में भाग लेने से बाहर रखा गया था, जिसके चलते राजनीतिक समीकरण पूरी तरह बदल गए और बीएनपी गठबंधन को बहुमत मिलने का रास्ता साफ हो गया।

संविधान के प्रावधानों के तहत स्पीकर या डिप्टी स्पीकर की अनुपस्थिति में मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने सांसदों को शपथ दिलाई। समारोह के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। कार्यक्रम में एक हजार से अधिक देशी-विदेशी अतिथि मौजूद रहे।

इस बीच, बीएनपी अध्यक्ष तारिक रहमान के प्रधानमंत्री बनने की औपचारिक प्रक्रिया भी पूरी होने जा रही है। जानकारी के अनुसार, तारिक रहमान मंगलवार को प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे। यह शपथ ग्रहण भी परंपरागत तरीके से राष्ट्रपति भवन में न होकर संसद परिसर के साउथ प्लाज़ा में आयोजित किया जाएगा। राष्ट्रपति मोहम्मद शहाबुद्दीन नए मंत्रिमंडल को शपथ दिलाएंगे।

बीएनपी ने संसदीय दल की बैठक बुलाकर अपने नेता के चयन की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है। पार्टी नेताओं का कहना है कि बहुमत दल के नेता के रूप में तारिक रहमान ही सरकार का नेतृत्व करेंगे। वह पहली बार प्रधानमंत्री बनेंगे और अंतरिम सरकार प्रमुख मुहम्मद यूनुस की जगह लेंगे, जिन्होंने अगस्त 2024 में सत्ता परिवर्तन के बाद कार्यभार संभाला था।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

चिट्टा तस्करी मामले में बड़ी कार्रवाई: पुलिस ने बैंक अधिकारी समेत एक और आरोपी को दबोचा

शिमला,17 अप्रैल-:जिला शिमला के थाना जुब्बल में दर्ज चिट्टा तस्करी के मामले में पुलिस को एक और अहम सफलता हाथ लगी है। मामले की गहन जांच के दौरान पुलिस ने बैकवर्ड लिंकेज स्थापित करते हुए तरुण ठाकुर (33 वर्ष) नामक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 29 के तहत...

सोनीपत फार्म हाउस में संचालक व महिला का शव मिला, जांच जारी

Summer express, सोनीपत | हरियाणा के सोनीपत में राठधाना रोड स्थित एक फार्म हाउस में शुक्रवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई जब फार्म हाउस संचालक और एक महिला का शव गेस्ट रूम में फंदे से लटका मिला। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए...

फरीदाबाद में अनंगपुर बांध क्षेत्र में अवैध निर्माण पर कार्रवाई, तीन मकान ध्वस्त

Summer express, फरीदाबाद  | फरीदाबाद के अनंगपुर बांध क्षेत्र में पुरातत्व विभाग और नगर निगम की संयुक्त टीम ने अवैध निर्माण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। 100 मीटर के दायरे में बने निर्माणों को हटाने के लिए चलाए गए अभियान में तीन पक्के निर्माणाधीन मकानों को ध्वस्त कर दिया गया। जानकारी के अनुसार, यह...

पंचकूला मेयर टिकट रेस तेज, 200 से अधिक दावेदार मैदान में

Summer express,पंचकूला। नगर निगम चुनाव को लेकर भाजपा में टिकट वितरण से पहले ही दावेदारों की लंबी कतार लग गई है। मेयर पद के लिए पार्टी से लगभग 20 नेताओं ने दावेदारी पेश की है, जबकि पार्षद पद के लिए 200 से अधिक आवेदन भाजपा संगठन तक पहुंच चुके हैं। टिकट को लेकर पार्टी स्तर...

पानीपत स्टेशन पर चलती ट्रेन से गिरा युवक, दर्दनाक मौत

Summer express,पानीपत  | हरियाणा के पानीपत रेलवे स्टेशन पर एक दर्दनाक हादसे में 34 वर्षीय युवक की चलती ट्रेन से गिरकर मौत हो गई। हादसे में युवक के दोनों हाथ कट गए और सिर में गंभीर चोट लगने से उसकी मौके पर ही हालत गंभीर हो गई। इस घटना को देखकर स्टेशन पर मौजूद यात्रियों...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.