Facebook-f Youtube X-twitter

आरडीजी को लेकर डिप्टी सीएम पर जयराम ठाकुर का पलटवार, बोले – अपनी भड़ास निकाल रहे उप मुख्यमंत्री

शिमला, संजू-:हिमाचल प्रदेश की राजनीति में आरडीजी मुद्दे को लेकर बयानबाज़ी तेज हो गई है। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री पर तीखा पलटवार करते हुए कहा कि डिप्टी सीएम तथ्यों के बजाय केवल राजनीतिक बयान दे रहे हैं।उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार आरडीजी के मुद्दे पर अपनी स्थिति स्पष्ट करने से बच रही है और जनता को गुमराह करने का प्रयास किया जा रहा है।

जयराम ठाकुर ने कहा कि उपमुख्यमंत्री सदन के भीतर भाजपा पर केंद्र से मदद रुकवाने जैसे गंभीर आरोप लगा रहे हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस प्रमाण पेश नहीं किया गया है। उन्होंने कहा कि यदि डिप्टी सीएम के पास इस संबंध में कोई दस्तावेज़ या साक्ष्य हैं तो उन्हें सार्वजनिक किया जाना चाहिए। अन्यथा यह मामला विशेषाधिकार हनन की श्रेणी में आ सकता है।

नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि राज्य सरकार केवल राजनीतिक लाभ के लिए आरडीजी पर संकल्प लेकर आई है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि सरकार इस मुद्दे को राजनीतिक लड़ाई बनाना चाहती है तो विपक्ष भी पूरी तरह तैयार है। जयराम ठाकुर ने कहा कि भाजपा तथ्यों के आधार पर चर्चा चाहती है, लेकिन निराधार आरोपों से लोकतांत्रिक मर्यादाएं कमजोर होती हैं।

चुनावी तैयारियों पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि प्रदेश में सरकार को साढ़े तीन वर्ष का कार्यकाल हो चुका है और अब राजनीतिक गतिविधियां स्वाभाविक रूप से तेज होंगी। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि मुख्यमंत्री खुद चुनावी मैदान के लिए विधानसभा क्षेत्र तलाश रहे हैं। साथ ही दावा किया कि जब चुनाव होंगे तो कांग्रेस के कई विधायक मैदान से पीछे हटते नजर आ सकते हैं।जयराम ठाकुर ने दोहराया कि भाजपा किसी भी मुद्दे पर बहस के लिए तैयार है, लेकिन आरोप-प्रत्यारोप की राजनीति के बजाय सरकार को अपनी नीतियों और निर्णयों पर स्पष्ट रुख अपनाना चाहिए।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

सराज में शराब ठेके के खिलाफ महिलाओं का उग्र विरोध, पंचायत में दुकान खोलने पर जारी धरना

मंडी,धर्मवीर-:मंडी जिले के सराज क्षेत्र में शराब के नए ठेके को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। बस्सी पंचायत की महिलाओं ने इस फैसले के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है और पिछले कई दिनों से लगातार धरना-प्रदर्शन कर रही हैं। महिलाओं का साफ कहना है कि वे अपनी पंचायत के दायरे में किसी भी स्थिति...

एमबीबीएस दाखिले के नाम पर 8 लाख की ठगी, आरोपी के खिलाफ केस दर्ज

Summer express, कैथल। जिले में एमबीबीएस में दाखिला दिलाने के नाम पर एक युवती से आठ लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव रामनगर भूना निवासी मंजीत कौर ने सीवन थाना में दी शिकायत में...

PM मोदी आज रात 8:30 बजे राष्ट्र को करेंगे संबोधित, महिला आरक्षण मुद्दे पर बयान की संभावना

Summer express, नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज रात 8:30 बजे देश को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) की ओर से इसकी आधिकारिक जानकारी जारी किए जाने के बाद पूरे देश में इस संबोधन को लेकर उत्सुकता बढ़ गई है। माना जा रहा है कि प्रधानमंत्री अपने संबोधन में हाल ही में चर्चा में रहे...

आठ दिन में तीसरी संदिग्ध मौत, रायपुर अराईयां में नशे की ओवरडोज की आशंका से दहशत

Summer express, , कपूरथला  | कपूरथला (ढिलवां थाना क्षेत्र) के गांव रायपुर अराईयां में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। यह पिछले आठ दिनों में तीसरी ऐसी घटना है, जिससे पूरे क्षेत्र में भय और चिंता का माहौल बन गया है। प्रारंभिक आशंका नशे की ओवरडोज...

महिला आरक्षण बिल विवाद पर गरमाई सियासत,मंत्री नेगी ने केंद्र सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

शिमला,संजू-:लोकसभा में महिला आरक्षण विधेयक को लेकर जारी बहस के बीच हिमाचल प्रदेश सरकार के राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी के बयान से राजनीतिक माहौल और तेज हो गया है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि जब प्रधानमंत्री महिला सांसदों से दूरी बनाकर संसद में उपस्थित नहीं होते, तो स्वयं को...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.