Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हरियाणा प्राइवेट यूनिवर्सिटी एक्ट पर कानूनी जंग, अल फलाह यूनिवर्सिटी पहुंची हाईकोर्ट

पंचकूला। हरियाणा सरकार द्वारा निजी विश्वविद्यालयों पर नियंत्रण के लिए लाए गए हरियाणा प्राइवेट यूनिवर्सिटी (संशोधन) एक्ट, 2025 को लेकर अब मामला अदालत पहुंच गया है। फरीदाबाद स्थित अल फलाह यूनिवर्सिटी ने पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में याचिका दाखिल कर इस कानून की संवैधानिक वैधता को चुनौती दी है। यूनिवर्सिटी का कहना है कि यह संशोधन कानून राज्य सरकार को अत्यधिक अधिकार देता है, जिससे मनमानी की आशंका बढ़ जाती है।

याचिका में दावा किया गया है कि यह कानून संविधान के अनुच्छेद 14 (समानता का अधिकार) और अनुच्छेद 30 (अल्पसंख्यकों को शैक्षणिक संस्थान चलाने का अधिकार) का उल्लंघन करता है। यूनिवर्सिटी ने इसे भेदभावपूर्ण और मनमाना बताया है।

सरकार द्वारा पिछले साल दिसंबर में पारित इस संशोधन के तहत, यदि किसी निजी विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय सुरक्षा, कानून-व्यवस्था या अन्य विशेष परिस्थितियों से जुड़ा मामला सामने आता है, तो राज्य सरकार विश्वविद्यालय के प्रबंधन को भंग कर वहां अपना प्रशासन नियुक्त कर सकती है। अल फलाह यूनिवर्सिटी का तर्क है कि इन प्रावधानों की आड़ में सरकार किसी भी निजी संस्थान का नियंत्रण लंबे समय तक अपने हाथ में ले सकती है।

यूनिवर्सिटी ने यह भी स्पष्ट किया कि जिस मामले के बाद यह कानून लाया गया, उसमें टेरर लिंक की जांच के दौरान यूनिवर्सिटी के चार फैकल्टी मेंबर संदिग्ध पाए गए थे, लेकिन संस्थान ने उन्हें तुरंत नौकरी से हटा दिया था और जांच एजेंसियों को पूरा सहयोग दिया। इस पूरे मामले में हाईकोर्ट में अगली सुनवाई 6 मार्च को निर्धारित की गई है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

नालागढ़ में 14 सितंबर को कैंपस इंटरव्यू, 10 पदों पर होगी भर्ती

Summer express/शिमला-: जिला रोजगार कार्यालय शिमला की ओर से युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाने के लिए 14 सितंबर, 2026 को कैंपस इंटरव्यू आयोजित किया जाएगा। यह साक्षात्कार शिवा इंटरनेशनल, गांव एवं डाकघर मंझोली, तहसील नालागढ़, जिला सोलन में सुबह 11 बजे शुरू होगा।जिला रोजगार अधिकारी प्रवीन नगराईक ने बताया कि कैंपस इंटरव्यू के...

अंबाला में बैंक कर्मचारियों की हड़ताल, 28 से 30 सितंबर तक फिर कामकाज रहेगा ठप

summer express , अंकुर कपूर,अंबाला। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के आह्वान पर शुक्रवार को देशभर के 12 राष्ट्रीयकृत बैंकों के अधिकारी और कर्मचारी एक दिवसीय हड़ताल पर रहे। अंबाला में भी बैंक कर्मचारियों ने इंडियन बैंक, निकोलसन रोड के सामने एकत्र होकर सरकार और बैंक प्रबंधन के खिलाफ प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने अपनी विभिन्न...

गोठड़ा में युवक की हत्या, पांच नामजद आरोपियों पर केस दर्ज  

summer express , भिवानी। गांव गोठड़ा में 41 वर्षीय युवक की हत्या का मामला सामने आया है। मृतक के पिता की शिकायत पर लोहारू थाना पुलिस ने पांच नामजद आरोपियों के खिलाफ हत्या सहित भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण...

रोहतक में नर्सरी में चोरी, सोते कर्मचारियों के मोबाइल-नकदी ले गए चोर

summer express , रोहतक। दिल्ली रोड स्थित यासीन नर्सरी में देर रात चोरों ने कर्मचारियों की मौजूदगी में चोरी की वारदात को अंजाम दे दिया। बदमाश उस कमरे में दाखिल हुए, जहां नर्सरी के कर्मचारी सो रहे थे। चोरों ने कमरे से मोबाइल फोन, नकदी समेत अन्य कीमती सामान चोरी किया और बिना किसी को...

मातृ-शिशु अस्पताल पर नूरपुर की सियासत गरमाई, विधायक निक्का ने अजय महाजन पर साधा निशाना

Summer express/नूरपुर,संजीव-:नूरपुर में मातृ-शिशु अस्पताल को लेकर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। भाजपा विधायक रणवीर सिंह निक्का ने पूर्व विधायक अजय महाजन पर तीखा हमला बोला है। निक्का ने अस्पताल के काम का श्रेय लेने की होड़ का आरोप लगाते हुए सवाल उठाया कि जब प्रदेश में चार साल तक कांग्रेस की सरकार रही,...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.