Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

लुधियाना में दिनदहाड़े महिला पर तेजाब हमला, आरोपी पान सिंह गिरफ्तार

लुधियाना। महानगर के अर्बन विहार इलाके में दिनदहाड़े एक कामकाजी महिला पर तेजाब फेंकने की सनसनीखेज घटना के आरोपी को लुधियाना पुलिस ने कुछ ही घंटों में गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी की पहचान पान सिंह के रूप में की है, जिसे हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

जानकारी के अनुसार यह घटना  दुगरी स्थित अर्बन विहार इलाके में हुई। पीड़िता पिछले करीब दो महीनों से अपनी बहन लाजवंती के पास गुरु ज्ञान विहार में रह रही थी और मजदूरी कर अपना गुजारा कर रही थी। इसी दौरान आरोपी मोटरसाइकिल पर मौके पर पहुंचा और महिला को इशारा करके अपने पास बुलाया। जैसे ही महिला उसके नजदीक पहुंची, आरोपी ने अचानक तेजाब की बोतल निकालकर उस पर उड़ेल दी और मौके से फरार हो गया।

हमले में महिला गंभीर रूप से झुलस गई। उसकी चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और तुरंत उसे अस्पताल पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने महिला की हालत गंभीर देखते हुए उसे चंडीगढ़ के सेक्टर-32 अस्पताल रेफर कर दिया, जहां वह फिलहाल जिंदगी और मौत की जंग लड़ रही है। डॉक्टरों के अनुसार पीड़िता की हालत चिंताजनक बनी हुई है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस कमिश्नर के निर्देश पर विशेष टीमें गठित की गईं। सीसीटीवी फुटेज और गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपी के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है।

फिलहाल पुलिस यह जांच कर रही है कि वारदात के पीछे पुरानी रंजिश थी या कोई अन्य कारण। आरोपी से पूछताछ जारी है और मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

पाकिस्तान जाने वाली धार्मिक यात्राओं के नियमों में बदलाव

समर न्यूज | अमृतसरऑपरेशन सिंदूर के बाद सामने आए पाकिस्तानी जासूसी नेटवर्क और हिसार की यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा मामले के बाद भारत-पाकिस्तान धार्मिक यात्राओं को लेकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई है। अब पाकिस्तान जाने वाले निजी प्रायोजित धार्मिक टूर पर रोक लगा दी गई है। सिख श्रद्धालुओं के लिए यात्रा एसजीपीसी और हरियाणा सिख...

डमटाल चरस मामले में वित्तीय जांच के बाद कार्रवाई, 17 मामलों में अब तक करीब 29.96 करोड़ की संपत्ति जब्त

Summer express/नूरपुर, संजीव-:पुलिस जिला नूरपुर ने नशे के कारोबार के खिलाफ अपनी कार्रवाई को अब नशा तस्करों की अवैध कमाई और संपत्ति तक पहुंचा दिया है। डमटाल में चरस बरामदगी के एक मामले में आरोपी की करीब 3.32 करोड़ रुपये की संपत्ति की वित्तीय जांच के बाद बड़ी कार्रवाई की गई है। सक्षम प्राधिकारी, नई...

नालागढ़ में 14 सितंबर को कैंपस इंटरव्यू, 10 पदों पर होगी भर्ती

Summer express/शिमला-: जिला रोजगार कार्यालय शिमला की ओर से युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाने के लिए 14 सितंबर, 2026 को कैंपस इंटरव्यू आयोजित किया जाएगा। यह साक्षात्कार शिवा इंटरनेशनल, गांव एवं डाकघर मंझोली, तहसील नालागढ़, जिला सोलन में सुबह 11 बजे शुरू होगा।जिला रोजगार अधिकारी प्रवीन नगराईक ने बताया कि कैंपस इंटरव्यू के...

अंबाला में बैंक कर्मचारियों की हड़ताल, 28 से 30 सितंबर तक फिर कामकाज रहेगा ठप

summer express , अंकुर कपूर,अंबाला। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के आह्वान पर शुक्रवार को देशभर के 12 राष्ट्रीयकृत बैंकों के अधिकारी और कर्मचारी एक दिवसीय हड़ताल पर रहे। अंबाला में भी बैंक कर्मचारियों ने इंडियन बैंक, निकोलसन रोड के सामने एकत्र होकर सरकार और बैंक प्रबंधन के खिलाफ प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने अपनी विभिन्न...

गोठड़ा में युवक की हत्या, पांच नामजद आरोपियों पर केस दर्ज  

summer express , भिवानी। गांव गोठड़ा में 41 वर्षीय युवक की हत्या का मामला सामने आया है। मृतक के पिता की शिकायत पर लोहारू थाना पुलिस ने पांच नामजद आरोपियों के खिलाफ हत्या सहित भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.