Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

जिनेवा वार्ता से पहले रूस का बड़ा हमला : यूक्रेन पर 29 मिसाइलें और 400 ड्रोन दागे

कीव । जिनेवा में प्रस्तावित त्रिपक्षीय वार्ता से ठीक पहले रूस ने यूक्रेन पर बड़ा और सुनियोजित हमला किया है। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने दावा किया कि रूस ने यूक्रेन के विभिन्न इलाकों को निशाना बनाते हुए 29 मिसाइलें और करीब 400 ड्रोन दागे। इस हमले ने एक बार फिर शांति प्रयासों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

राष्ट्रपति जेलेंस्की के अनुसार, यूक्रेनी एयर डिफेंस सिस्टम ने शानदार कार्रवाई करते हुए 29 में से 25 मिसाइलों को हवा में ही मार गिराया, लेकिन इसके बावजूद हमले में बच्चों समेत नौ लोग घायल हो गए। कई रिहायशी इलाकों को नुकसान पहुंचा है और सार्वजनिक ढांचों पर भी असर पड़ा है।

जेलेंस्की ने सोशल मीडिया पर जारी वीडियो संदेश में कहा कि जिनेवा में नए कूटनीतिक प्रयास शुरू होने से ठीक पहले इस तरह का हमला रूस की वास्तविक मंशा को उजागर करता है। उन्होंने कहा कि यूक्रेन शांति वार्ता के लिए तैयार है, लेकिन रूस लगातार हमलों के जरिए हालात बिगाड़ने की कोशिश कर रहा है।

12 क्षेत्रों को बनाया निशाना, ऊर्जा ढांचे पर हमला

यूक्रेनी राष्ट्रपति ने बताया कि इस हमले में यूक्रेन के 12 क्षेत्रों को टारगेट किया गया। हमले का मुख्य उद्देश्य ऊर्जा ढांचे को नुकसान पहुंचाना था ताकि आम नागरिकों की जिंदगी प्रभावित हो सके। हमले के बाद कई इलाकों में बिजली और अन्य जरूरी सेवाओं पर असर देखा गया है।

ओडेसा में बिगड़े हालात, हजारों लोग प्रभावित

इस हमले का सबसे ज्यादा असर ओडेसा में देखने को मिला, जहां ड्रोन हमलों के कारण हजारों लोग पानी और हीटिंग सप्लाई से वंचित हो गए। रिपोर्ट के अनुसार, 10 से अधिक रिहायशी इमारतें और रेलवे से जुड़ा ढांचा भी क्षतिग्रस्त हुआ है।

यूक्रेन ने की प्रतिबंध बढ़ाने और सुरक्षा मजबूत करने की मांग

जेलेंस्की ने अंतरराष्ट्रीय साझेदार देशों से अपील की है कि रूस पर अधिक कड़े प्रतिबंध लगाए जाएं और यूक्रेन की वायु रक्षा प्रणाली को तुरंत मजबूत किया जाए। उन्होंने कहा कि जब अमेरिका समेत कई देश युद्ध रोकने की कोशिश कर रहे हैं, तब रूस का यह कदम शांति प्रयासों को कमजोर करने वाला है।

युद्ध जारी, वार्ता पर संकट के बादल

गौरतलब है कि फरवरी 2022 से यूक्रेन-रूस युद्ध लगातार जारी है। जिनेवा में होने वाली वार्ता अमेरिका की मध्यस्थता में युद्ध खत्म करने की दिशा में अहम मानी जा रही थी, लेकिन रूस के इस ताजा हमले के बाद शांति वार्ता की संभावनाओं पर फिर से संकट के बादल मंडराने लगे हैं।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

नालागढ़ में 14 सितंबर को कैंपस इंटरव्यू, 10 पदों पर होगी भर्ती

Summer express/शिमला-: जिला रोजगार कार्यालय शिमला की ओर से युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाने के लिए 14 सितंबर, 2026 को कैंपस इंटरव्यू आयोजित किया जाएगा। यह साक्षात्कार शिवा इंटरनेशनल, गांव एवं डाकघर मंझोली, तहसील नालागढ़, जिला सोलन में सुबह 11 बजे शुरू होगा।जिला रोजगार अधिकारी प्रवीन नगराईक ने बताया कि कैंपस इंटरव्यू के...

अंबाला में बैंक कर्मचारियों की हड़ताल, 28 से 30 सितंबर तक फिर कामकाज रहेगा ठप

summer express , अंकुर कपूर,अंबाला। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के आह्वान पर शुक्रवार को देशभर के 12 राष्ट्रीयकृत बैंकों के अधिकारी और कर्मचारी एक दिवसीय हड़ताल पर रहे। अंबाला में भी बैंक कर्मचारियों ने इंडियन बैंक, निकोलसन रोड के सामने एकत्र होकर सरकार और बैंक प्रबंधन के खिलाफ प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने अपनी विभिन्न...

गोठड़ा में युवक की हत्या, पांच नामजद आरोपियों पर केस दर्ज  

summer express , भिवानी। गांव गोठड़ा में 41 वर्षीय युवक की हत्या का मामला सामने आया है। मृतक के पिता की शिकायत पर लोहारू थाना पुलिस ने पांच नामजद आरोपियों के खिलाफ हत्या सहित भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण...

रोहतक में नर्सरी में चोरी, सोते कर्मचारियों के मोबाइल-नकदी ले गए चोर

summer express , रोहतक। दिल्ली रोड स्थित यासीन नर्सरी में देर रात चोरों ने कर्मचारियों की मौजूदगी में चोरी की वारदात को अंजाम दे दिया। बदमाश उस कमरे में दाखिल हुए, जहां नर्सरी के कर्मचारी सो रहे थे। चोरों ने कमरे से मोबाइल फोन, नकदी समेत अन्य कीमती सामान चोरी किया और बिना किसी को...

मातृ-शिशु अस्पताल पर नूरपुर की सियासत गरमाई, विधायक निक्का ने अजय महाजन पर साधा निशाना

Summer express/नूरपुर,संजीव-:नूरपुर में मातृ-शिशु अस्पताल को लेकर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। भाजपा विधायक रणवीर सिंह निक्का ने पूर्व विधायक अजय महाजन पर तीखा हमला बोला है। निक्का ने अस्पताल के काम का श्रेय लेने की होड़ का आरोप लगाते हुए सवाल उठाया कि जब प्रदेश में चार साल तक कांग्रेस की सरकार रही,...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.