Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

ईरान पर अमेरिकी हमले के बाद संयुक्त राष्ट्र में भड़का तेहरान, कहा– ‘अब सेना तय करेगी जवाबी कार्रवाई का तरीका’

तेहरान | अमेरिका द्वारा ईरान के तीन परमाणु ठिकानों पर किए गए हवाई हमलों के बाद ईरान ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर सख्त प्रतिक्रिया जताई है। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) की आपात बैठक में ईरान के राजदूत आमिर सईद इरावनी ने अमेरिका पर कूटनीतिक रास्ते बंद करने का आरोप लगाया। उन्होंने चेतावनी दी कि अब जवाबी कार्रवाई का निर्णय देश की सेना करेगी – समय, तरीका और पैमाना अब सैन्य नेतृत्व तय करेगा।

राजदूत इरावनी ने कहा, “ईरान ने अमेरिका को बार-बार चेतावनी दी थी कि वह इस खतरनाक रास्ते पर न चले। लेकिन अब जब हमला हो चुका है, तो हम अपने हर हित की रक्षा के लिए सभी जरूरी कदम उठाएंगे।”

अमेरिका पर कूटनीति खत्म करने का आरोप

इरावनी ने आरोप लगाया कि अमेरिकी हमले से स्पष्ट हो गया है कि वाशिंगटन अब राजनयिक समाधान में विश्वास नहीं रखता। उन्होंने कहा, “अमेरिका ने हमारे परमाणु केंद्रों पर हमला कर कूटनीतिक वार्ता के सभी रास्ते बंद कर दिए हैं। अब हमारा जवाब कब, कैसे और किस स्तर पर होगा – इसका फैसला सैन्य कमान करेगी।”

ईरानी प्रतिनिधि ने इजराइल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू पर भी निशाना साधा और कहा कि वे अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को पश्चिमी नीतियों की ओर मोड़ने में सफल रहे हैं, जिससे अमेरिका एक और बेमतलब युद्ध की ओर बढ़ रहा है।

अमेरिका की सख्त चेतावनी

इस बैठक में अमेरिका की कार्यवाहक राजदूत डोर्थी शी ने राष्ट्रपति ट्रंप का संदेश दोहराते हुए कहा कि अमेरिकी नागरिकों या सैन्य ठिकानों पर किसी भी हमले का करारा जवाब दिया जाएगा। उन्होंने कहा, “हमने यह कार्रवाई इजराइल और अमेरिकी हितों की सुरक्षा के लिए की है। ईरान अपने परमाणु कार्यक्रम को लेकर लगातार भ्रम फैला रहा है और शांति वार्ताओं को निष्फल बना रहा है।”

UNSC से अमेरिका की अपील

अमेरिका ने सुरक्षा परिषद से अपील की कि वह ईरान से इजराइल को खत्म करने की अपनी रणनीति बंद करने, परमाणु हथियार कार्यक्रम रोकने और अमेरिका समेत वैश्विक समुदाय के खिलाफ हमले बंद करने की मांग करे। अमेरिका ने यह भी कहा कि ईरान को सद्भावनापूर्वक शांति वार्ताओं में भाग लेना चाहिए।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

सिरमौर की दवा इकाई पर डीसीए की सख्त कार्रवाई, उत्पादन पर रोक

नाहन/कालाअंब-: हिमाचल प्रदेश के ड्रग्स कंट्रोल प्रशासन (डीसीए) ने जिला सिरमौर के कालाअंब स्थित फार्मास्युटिकल इकाई मैसर्स वेलक्योर रेमेडीज के खिलाफ कड़ी नियामक कार्रवाई की है। यह कार्रवाई राज्य और केंद्र सरकार के अधिकारियों की संयुक्त निरीक्षण टीम द्वारा इकाई में गंभीर एवं लगातार बनी हुई कमियां पाए जाने के बाद की गई। स्वास्थ्य सचिव...

अंबाला में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल 35वें दिन भी जारी, शहर बेहाल

summer express, अंबाला (अंकुर कपूर)। नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के बैनर तले अंबाला छावनी में सफाई कर्मचारियों, सीवरमैन और दमकल कर्मचारियों की हड़ताल 35वें दिन भी जारी रही। लंबे समय से चल रही हड़ताल के कारण शहर की सफाई व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित हो गई है। कई इलाकों में कूड़े के ढेर जमा हैं,...

मासूम शर्मा का पाखंड पर हमला, बोले- धमकियों से नहीं डरता; ‘फिल्मी बाबा’ रिलीज

summer express, जींद। हरियाणवी गायक मासूम शर्मा ने पाखंडवाद और धार्मिक आडंबर के खिलाफ अपनी मुखरता जारी रखते हुए अपना नया गीत ‘फिल्मी बाबा’ रिलीज किया है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इस गीत का आधिकारिक ट्रैक साझा किया। करीब 3 मिनट 41 सेकंड के इस गीत में कथित पाखंडी बाबाओं, डेरों और धार्मिक...

नीलगाय को बचाने में पलटा ट्रक, महेंद्रगढ़ में 50 वर्षीय चालक की मौत

summer express , महेंद्रगढ़। गांव गढ़ी के पास बुधवार सुबह नीलगाय को बचाने के प्रयास में एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में करीब 50 वर्षीय बलबीर की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है। जानकारी के अनुसार, खुडाना निवासी बलबीर पुत्र बुद्धसिंह बुधवार सुबह करीब...

रोहतक में डेंगू का बढ़ता प्रकोप, सितंबर के 8 दिनों में मिले 8 नए मरीज

summer express , रोहतक। मानसून की बारिश के अंतिम दौर के बीच रोहतक जिले में डेंगू का संक्रमण तेजी से बढ़ता नजर आ रहा है। सितंबर के शुरुआती आठ दिनों में ही डेंगू के 8 नए मामले सामने आने से स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ गई है। जिला स्वास्थ्य विभाग की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक,...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.