Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

अंबाला: गन्ने के खेत में युवक अर्जुन की हत्या का सीसीटीवी फुटेज वायरल

अंबाला  | अंबाला के दिनारपुर गांव में बस अड्डे के पास गन्ने के खेत में 25 वर्षीय अर्जुन का खून से लथपथ शव मिलने के मामले में नया मोड़ सामने आया है। कथित सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है। फुटेज में कुछ युवक अर्जुन को घेरकर खड़े दिख रहे हैं और उनमें से एक लगातार चाकू से हमला करता दिखाई दे रहा है। वीडियो में यह भी देखा जा सकता है कि एक अन्य युवक बाइक पर बैठकर घटनास्थल से फरार हो जाता है।

पुलिस ने इस वीडियो की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है, लेकिन जांच तेजी से जारी है। घटनास्थल के आसपास लगे कई सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि और सुराग मिल सकें। पुलिस सूत्रों के अनुसार हत्या के पीछे पुरानी रंजिश या आपसी विवाद की संभावना है। थाना साहा की टीम संदिग्धों से पूछताछ कर रही है और तकनीकी साक्ष्यों का भी अध्ययन कर रही है।

मृतक अर्जुन पश्चिम बंगाल का रहने वाला था और लगभग दो महीने पहले ही अंबाला के साहा क्षेत्र में आया था। वह गन्ना छिलाई का काम करता था। घटना 4 मार्च, होली के दिन हुई थी, जब उसके पेट और छाती में कई चाकू के वार किए गए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

साहा थाना प्रभारी कर्मबीर सिंह ने बताया कि मामले की जांच चल रही है और पुलिस जल्द ही आरोपितों को पकड़ने के लिए पूरी ताकत लगा रही है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

अंबाला में गो सेवकों ने गाय को राष्ट्रीय माता घोषित करने की उठाई मांग

Summer express, अंकुर कपूर , अंबाला। गो सेवा, गो रक्षा और गो सम्मान की मांग को लेकर सोमवार को अंबाला में ‘गो सम्मान आवाहन अभियान’ के तहत बड़ी संख्या में गो सेवक और विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि एकत्रित हुए। इस दौरान उन्होंने सरकार के नाम ज्ञापन सौंपकर गाय को राष्ट्रीय माता का दर्जा देने की...

हिमाचल में 31 जुलाई तक भारी बारिश का अलर्ट, कई जिलों के लिए ऑरेंज चेतावनी जारी

Summer express/शिमला, संजू-;हिमाचल प्रदेश में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है और आने वाले दिनों में मौसम के और अधिक खराब होने की संभावना जताई गई है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 28 जुलाई से 31 जुलाई तक प्रदेश के कई हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।...

मोहन लाल कौशिक बने एचबीपीई चेयरमैन, बोले- पूरी निष्ठा से निभाऊंगा जिम्मेदारी

Summer expressअंकुर कपूर , चंडीगढ़। हरियाणा सरकार द्वारा वरिष्ठ भाजपा नेता एवं हरियाणा भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल कौशिक (बडोली) को हरियाणा ब्यूरो ऑफ पब्लिक एंटरप्राइजेज (एचबीपीई) का चेयरमैन नियुक्त किया गया है। सोमवार को आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई जाएगी। सरकार की ओर से नियुक्ति...

सोनीपत में क्रिप्टो निवेश विवाद खूनी झड़प में बदला, महिला की आंख गंभीर घायल

Summer express, सोनीपत। हरियाणा के सोनीपत में क्रिप्टोकरेंसी निवेश को लेकर शुरू हुआ विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। आरोप है कि सात लोगों ने एक परिवार के घर में घुसकर हमला किया, जिसमें 62 वर्षीय महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। हमले में महिला की आंख पर बंदूक की बट से वार किए...

AI और सैटेलाइट तकनीक से हिमाचल के जंगल होंगे सुरक्षित, आपदा प्रबंधन को मिलेगी नई ताकत

Summer express/शिमला/संजू -:हिमाचल प्रदेश में जलवायु परिवर्तन और प्राकृतिक आपदाओं की बढ़ती चुनौतियों के बीच राज्य सरकार ने जंगलों की सुरक्षा और आपदा प्रबंधन को आधुनिक तकनीक से जोड़ने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), सैटेलाइट मैपिंग और रीयल-टाइम मॉनिटरिंग के माध्यम से अब जंगलों की निगरानी की जाएगी, जिससे वनाग्नि...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.