Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

नारनौल के यात्रियों को राहत, दो प्रमुख ट्रेनें हुईं नियमित

Summer express, नारनौल |  क्षेत्र के रेल यात्रियों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। रेलवे ने जयपुर-भिवानी-जयपुर एक्सप्रेस और दिल्ली-रेवाड़ी-रींगस डेमू ट्रेन को नियमित रूप से संचालित करने का निर्णय लिया है। इस फैसले से नारनौल और आसपास के इलाकों के हजारों यात्रियों को सीधा लाभ मिलेगा।

रेलवे के इस कदम से खासतौर पर विद्यार्थियों, नौकरीपेशा लोगों और व्यापारियों को बेहतर और नियमित रेल सुविधा मिल सकेगी। साथ ही दिल्ली के लिए एक अतिरिक्त सीधी कनेक्टिविटी भी उपलब्ध हो जाएगी, जिससे आवागमन और अधिक सुगम होगा।

जानकारी के अनुसार, ट्रेन संख्या 09733/09734 जयपुर-भिवानी-जयपुर एक्सप्रेस अब नियमित रूप से संचालित होगी। यह ट्रेन जयपुर से भिवानी के लिए 59709 और वापसी में भिवानी से जयपुर के लिए 59710 नंबर के साथ चलेगी।

इसी तरह, रेवाड़ी-रींगस डेमू ट्रेन को भी नियमित कर दिया गया है। पहले यह ट्रेन दिल्ली-रेवाड़ी के बीच संचालित होती थी, लेकिन अब इसका विस्तार रींगस तक कर दिया गया है। यह ट्रेन अब दिल्ली से रींगस के लिए 74041 और वापसी में रींगस से दिल्ली के लिए 74042 नंबर के साथ नियमित रूप से चलेगी।

दैनिक रेल यात्री संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि इन ट्रेनों को नियमित करने की मांग लंबे समय से की जा रही थी, जिसके लिए रेलवे प्रशासन को कई बार ज्ञापन भी सौंपे गए थे।

संघ ने इस निर्णय का स्वागत करते हुए रेलवे का आभार जताया है और उम्मीद जताई है कि भविष्य में भी यात्रियों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए ऐसे कदम उठाए जाते रहेंगे।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

22 राज्यों में बारिश का अलर्ट :गुजरात में रेड अलर्ट, पंजाब-हरियाणा में आंधी के आसार

summer express, नई दिल्ली। देश के कई हिस्सों में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। उत्तर भारत के साथ पूर्वी, पश्चिमी और दक्षिणी राज्यों में भी बारिश का दौर जारी रहने का अनुमान है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 15 सितंबर को 22 राज्यों में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है।...

अमृतसर में जनरेटर की जहरीली गैस से 55 वर्षीय व्यक्ति की मौत, चार गंभीर

summer express, अमृतसर। शहर के महा सिंह गेट इलाके में बुधवार को बड़ा हादसा हो गया। एक बंद कमरे में जनरेटर चलने से निकली जहरीली गैस के कारण पांच लोगों की तबीयत बिगड़ गई। हादसे में 55 वर्षीय जोगिंदर सिंह की मौत हो गई, जबकि चार अन्य लोग गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती हैं।...

भूमध्य सागर में प्रवासियों की नाव डूबी: एक की मौत, 20 लापता, 51 बचाए गए

summer express, क्रेट। यूरोप पहुंचने की कोशिश कर रहे प्रवासियों की एक और नाव भूमध्य सागर में हादसे का शिकार हो गई। लीबिया से यूनान के क्रेट द्वीप की ओर जा रही नाव में पानी भरने के बाद वह समुद्र में फंस गई। हादसे में कम से कम एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि...

डेराबस्सी नगर परिषद के पूर्व प्रधान रंजीत सिंह रेड्डी ने फिर थामा कांग्रेस का हाथ

पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी की अगुवाई में समर्थकों समेत कांग्रेस में हुए शामिलगुरमीत सिंह | डेराबस्सीसमर न्यूज नगर काउंसिल के पूर्व प्रधान एवं मौजूदा पार्षद रंजीत सिंह रेड्डी ने एक बार फिर कांग्रेस का दामन थाम लिया है। पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी की अगुवाई में रेड्डीअपने समर्थकों सहित कांग्रेस में शामिल हुए। रेड्डी...

एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 27 अक्टूबर से जालंधर में होगी

समर न्यूज | चंडीगढ़पंजाब में पहली बार होने वाली पुरुष एशियन चैंपियंस ट्रॉफी हॉकी का कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है। मुख्यमंत्री भगवंत मान की सरकार की मेजबानी में छह देशों की टीमें 27 अक्टूबर से 5 नवंबर तक जालंधर व मोहाली में मुकाबले खेलेंगी।टूर्नामेंट में भारत के साथ पाकिस्तान, दक्षिण कोरिया, जापान, मलेशिया और...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.