Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

झज्जर में दर्दनाक हादसा: KMP पुल से 20 फीट नीचे गिरा एसिड टैंकर, चालक की मौत

summer express , झज्जर। हरियाणा के झज्जर जिले में कुंडली-मानेसर-पलवल (KMP) एक्सप्रेसवे पर गुरुवार को बड़ा हादसा हो गया। बादली-बुपनिया के पास KMP के पुल से सल्फ्यूरिक एसिड से भरा टैंकर करीब 20 फीट नीचे जा गिरा। हादसे में टैंकर चालक की मौत हो गई। मृतक की पहचान करनाल क्षेत्र निवासी गुरनाम सिंह के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार, टैंकर KMP एक्सप्रेसवे से गुजर रहा था। इसी दौरान बादली-बुपनिया के पास पुल से अनियंत्रित होकर नीचे जा गिरा। टैंकर के दुर्घटनाग्रस्त होते ही चालक उसमें फंस गया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और फायर-रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया।

रेस्क्यू टीम ने काफी मशक्कत के बाद चालक को क्षतिग्रस्त टैंकर से बाहर निकाला। इसके बाद उसे एंबुलेंस की मदद से झज्जर के अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना मृतक के स्वजनों को दे दी गई है और उनके झज्जर पहुंचने का इंतजार किया जा रहा है।

हादसे के बाद टैंकर से सल्फ्यूरिक एसिड का रिसाव भी शुरू हो गया। कैमिकल सड़क के अलावा आसपास के खेतों तक फैल गया। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए मौके पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई गई और संबंधित टीमों ने क्षेत्र को सुरक्षित करने के लिए जरूरी कदम उठाए।

पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर हादसे की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि टैंकर अनियंत्रित होने के पीछे क्या कारण रहा। अधिकारियों की ओर से हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

तेज रफ्तार कार की टक्कर से 22 वर्षीय ऑटो चालक की मौत, आरोपी फरार

Summer express , हिसार | न्यू मॉडल टाउन निवासी 22 वर्षीय ऑटो चालक लाजपत राय की सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसा  रात करीब 11:45 बजे हुआ, जब तेज रफ्तार कार ने उनके ऑटो को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि लाजपत राय गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद...

रामपुर पुल से जल भवन तक बदलेगा हरोली का स्वरूप, ‘न्यू हरोली’ को मिलेगी आधुनिक पहचान

ऊना, राकेश-: उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि हरोली विधानसभा क्षेत्र में आधारभूत ढांचे को मजबूत करने और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए बड़े स्तर पर विकास कार्य किए जा रहे हैं। रामपुर पुल से हरोली जल भवन तक के क्षेत्र को विशेष रूप से विकसित कर इसे ‘न्यू हरोली विकास पथ’ का स्वरूप...

करनाल में ब्यूटीशियन से दुष्कर्म का आरोप, अश्लील वीडियो से ब्लैकमेलिंग

Summer expresa करनाल | हरियाणा के करनाल जिले में एक ब्यूटीशियन ने परिचित युवक पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने, अश्लील फोटो और वीडियो बनाने तथा उन्हें वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने के गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी ने अलग-अलग मौकों पर उसे होटल में बुलाया और...

पंचकूला में सम्मन देने गई पुलिस टीम पर हमला, होमगार्ड जवान की वर्दी फाड़ी

Summer express ,पंचकूला | सेक्टर-17 स्थित राजीव कॉलोनी में सम्मन तामील कराने गई पुलिस टीम के साथ विवाद और मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि एक व्यक्ति ने होमगार्ड जवान पर ईंट से हमला कर दिया। इसके बाद हुई हाथापाई में आरोपी ने जवान की वर्दी भी फाड़ दी। हमले में होमगार्ड...

दूधालटी में ‘मुख्यमंत्री अपना परिवार सुखी परिवार योजना’ पर जागरूकता कार्यक्रम, 20 सितंबर तक आवेदन का मौका

Summer express/शिमला-: शिमला ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत दूधालटी में रविवार को ‘मुख्यमंत्री अपना परिवार सुखी परिवार योजना’ को लेकर विशेष संवाद एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बतौर मुख्यातिथि भाग लिया और ग्रामीणों को सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी।...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.