Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

दो गोल्ड जीतने वाले मास्टर एथलीट ट्रेन हादसे में मृत, परिवार ने मांगी जांच

Summer Express, सोनीपत। चंडीगढ़ में आयोजित 5वें खेलो मास्टर्स नेशनल गेम्स में दो स्वर्ण और एक रजत पदक जीतकर लौट रहे भिवानी के अंतरराष्ट्रीय एथलीट फूल कुंवार (70) की शताब्दी एक्सप्रेस से गिरने से मौत हो गई। यह घटना राठधना और नरेला स्टेशन के बीच सफियाबाद फाटक के पास हुई।

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई पदक जीत चुके फूल कुंवार के शव की पहचान उनके स्वजनों द्वारा की गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कर स्वजनों को सौंप दिया। परिवार ने धक्का देने की आशंका जताते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है।

फूल कुंवार भिवानी के हालू बाजार के निवासी थे और रेलवे में मुख्य टिकट निरीक्षक के पद से सेवानिवृत्त हुए थे। मास्टर्स गेम्स में उन्होंने पोल वॉल्ट और हैमर थ्रो में स्वर्ण तथा शॉटपुट में रजत पदक जीते थे। प्रतियोगिता 20 से 22 मार्च तक चंडीगढ़ के सेक्टर-7 स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित की गई थी।

खेलों के बाद वह चंडीगढ़ से कालका-नई दिल्ली शताब्दी एक्सप्रेस में सवार हुए। उनके साथी खिलाड़ियों का कहना है कि ट्रेन में वह वॉशरूम जाने के लिए गए थे, लेकिन वापस नहीं लौटे। ट्रेन के दिल्ली पहुंचने पर उनका बैग उतराया गया, जिसमें उनका फोन भी था। साथी खिलाड़ियों ने उनका इंतजार किया, लेकिन जब वह नहीं आए तो तलाश शुरू हुई।

जीआरपी को सूचना मिली कि डाउन ट्रैक पर सफियाबाद फाटक के पास एक व्यक्ति का शव पड़ा है। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने शव को नागरिक अस्पताल भेजा। प्रारंभिक जांच के अनुसार, मौत के कारणों का पता लगाने के लिए ट्रेन में लगे सीसीटीवी फुटेज की भी जांच करवाई जाएगी।

फूल कुंवार ने 1978 में हरियाणा पुलिस में एएसआई के रूप में सेवा शुरू की थी और 1982 में रेलवे दिल्ली में चीफ टिकट इंस्पेक्टर बने। उन्होंने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सैकड़ों पदक जीते, जिसमें चीन, जापान, जर्मनी और मलेशिया में भारत का प्रतिनिधित्व शामिल है। पोल वॉल्ट और हैमर थ्रो उनके प्रमुख इवेंट रहे।

रिटायरमेंट के बाद भी वह मास्टर एथलेटिक्स में नियमित रूप से भाग लेते रहे और रोजाना सुबह-शाम चार घंटे अभ्यास करते थे। उनकी अचानक मौत से साथी खिलाड़ी और परिवार गहरे सदमे में हैं। फूल कुंवार पीछे पत्नी और शादीशुदा बेटी छोड़ गए हैं।

सोनीपत के एएसआई अजय कुमार, जो इस मामले की जांच कर रहे हैं, ने बताया कि मौत के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट व सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

मानसून की विदाई में देरी के आसार, 20 सितंबर को फिर सक्रिय हो सकता है सिस्टम

summer express , नई दिल्ली। देश के कई हिस्सों में मानसूनी गतिविधियां जारी रहने के कारण इस बार मानसून की विदाई में देरी होने के आसार हैं। मध्य प्रदेश के आसपास बने निम्न दबाव के क्षेत्र के प्रभाव से गुजरात, राजस्थान और मध्य भारत के कई हिस्सों में बारिश का दौर फिर सक्रिय हुआ है।...

मानसा में स्कूल वैन और PRTC बस की टक्कर, 10 बच्चे समेत चालक घायल

summer express , मानसा। मानसा जिले के बरेटा कस्बे में नेशनल हाईवे पर सोमवार सुबह स्कूल वैन और पीआरटीसी बस की टक्कर हो गई। हादसे में स्कूल वैन में सवार 10 बच्चे और चालक घायल हो गए। इनमें चालक समेत कुछ बच्चों को गंभीर चोटें आई हैं। हादसे के बाद मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने...

नेपाल में बाढ़ से तबाही :मृतकों की संख्या 1,388 पहुंची, 5,130 लोग लापता

summer express , काठमांडू। नेपाल में 26 अगस्त को नेपाल-तिब्बत सीमा के पास अचानक आई भीषण बाढ़ के बाद राहत और बचाव अभियान लगातार जारी है। रविवार को आठ प्रभावित जिलों से और शव बरामद होने के बाद बाढ़ में मरने वालों की संख्या बढ़कर 1,388 हो गई है। बाढ़ ने उत्तरी और मध्य नेपाल...

धर्मशाला में बदला मौसम का मिजाज,घने बादलों के बीच खिला इंद्रधनुष

Summer express/राहुल चावला, धर्मशाला-:धर्मशाला में मौसम ने अचानक करवट बदली। आसमान में घने बादल छाने के साथ बारिश का दौर शुरू हुआ। दिन के समय ही मौसम का मिजाज ऐसा बदला कि शाम जैसा नजारा दिखाई देने लगा।बारिश के बाद धर्मशाला की पहाड़ियां और आसपास का इलाका हरियाली से निखर उठा। इसी बीच बादलों के...

श्रमिक परिवारों के बच्चों के सपनों को पंख दे रही कल्याणकारी योजनाएं

Summer express/शिमला, संजू-:हिमाचल प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड की कल्याणकारी योजनाएं श्रमिक परिवारों के लिए आर्थिक संबल का मजबूत आधार बन रही हैं। विशेषकर बच्चों की शिक्षा के लिए प्रदान की जा रही वित्तीय सहायता से श्रमिक परिवारों को अपने बच्चों की पढ़ाई जारी रखने में महत्वपूर्ण मदद मिल रही है। बोर्ड...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.