Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

तीन शहर, एक प्लान: हिसार-अग्रोहा-हांसी में बड़ा बदलाव तय

हिसार  |   हिसार मेट्रोपॉलिटन डेवेलपमेंट अथॉरिटी (HMDA) ने हिसार, हांसी और अग्रोहा के विकास को योजनाबद्ध तरीके से आगे बढ़ाने के लिए बड़ी पहल की है। HMDA ने तीनों शहरों और आसपास के गांवों को मिलाकर एक विस्तृत मास्टर प्लान तैयार किया है, जिसे अब राज्य सरकार की मंजूरी का इंतजार है।

इस योजना के तहत हिसार जिले के रायपुर, शिकारपुर, सातरोड खुर्द, सातरोड खास, धान्सू, मिर्जापुर, पातन, डाबड़ा, मिरकों, गंगवा, लुदास, कैमरी, टोकस, बीड़, तलवंडी राणा और अग्रोहा के कुम्हारिया, मीरपुर, जाखोद सहित हांसी क्षेत्र के शेखपुरा, ढाणी केंदू, ढाणी राजू, सुलतानपुर, ढाणी कुंदनापुर, ढाणा कलां, दयाल सिंह कॉलोनी, सैनीपुरा, ढाणी पीरांवाली, ढाणी कुम्हारान जैसे गांव शामिल किए गए हैं।

यह नक्शा टाउन एंड कंट्री प्लानिंग विभाग (DTP) ने तैयार किया है और अब इसे HMDA के सीईओ वरिष्ठ आईएएस अधिकारी अशोक गर्ग की अगुवाई में राज्य सरकार को अनुमोदन के लिए भेजा गया है। मंजूरी मिलते ही यह प्राधिकरण इन क्षेत्रों में बिजली, पानी, सड़क, जलप्रबंधन और अन्य बुनियादी सुविधाओं के कार्य को अंजाम देगा।

फिलहाल HMDA के पास कोई बजट नहीं है। इसीलिए ₹10 करोड़ की मांग राज्य सरकार से की गई है। इससे पहले नगर निगम हिसार से भी इतनी ही राशि मांगी गई थी, लेकिन उसने असमर्थता जताई थी। जैसे ही बजट स्वीकृत होगा, आवश्यक स्टाफ की नियुक्ति और इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट का काम शुरू कर दिया जाएगा। DTP की जिम्मेदारी दिनेश कुमार को सौंपी गई है।

इस मास्टर प्लान के लागू होने से क्षेत्र में विकास कार्यों को नई दिशा मिलेगी। हालांकि पंचायत व्यवस्था यथावत बनी रहेगी, लेकिन विकास का जिम्मा HMDA के पास होगा। इससे हिसार, हांसी और अग्रोहा में योजनाबद्ध और तेज़ विकास की राह खुलेगी।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

सीएम मान की पत्नी गुरप्रीत कौर को राहत, मजीठिया-खैहरा पर अपुष्ट सामग्री पोस्ट करने से रोक

समर न्यूज | जालंधरपंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर को मानहानि मामले में चंडीगढ़ जिला अदालत से अंतरिम राहत मिली है।अदालत ने शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया, कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैहरा और सेवानिवृत्त न्यायाधीश रणजीत सिंह को उनके खिलाफ अपुष्ट और मानहानिकारक सामग्री सोशल मीडिया या अन्य...

कनाडा में एमी विर्क के काफिले पर गोलीबारी

एजेंसी | नई दिल्लीपंजाबी गायक और अभिनेता एमी विर्क के काफिले में शामिल एक वाहन पर कनाडा के एबट्सफोर्ड में गोलीबारी की घटना सामने आई है। यह वारदात पांच सितंबर की रात उनके कार्यक्रम के बाद हुई। एबट्सफोर्ड पुलिस के अनुसार रात करीब 11 बजे मैक्कलम रोड के 2500 ब्लॉक में एक वाहन पर गहरे...

गुलजार सिंह की मौत पर गरमाई सियासत मान बोले- लाशों पर राजनीति न करें राहुल

समर न्यूज | संगरूरसंगरूर के तूर बंजारा गांव के मजदूर गुलजार सिंह की जहरीला पदार्थ निगलने से हुई मौत को लेकर पंजाब की सियासत गरमा गई है। गुलजार ने वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा के सामने गांव में नशे की उपलब्धता और अपने बेटे की नशे की लत का मुद्दा उठाया था।परिवार का आरोप है...

हिमाचल के जनजातीय क्षेत्रों में हानले की तर्ज पर बनेगा खगोलीय केंद्र: सुक्खू ने केंद्र से मांगा सहयोग

Summer express/शिमला -: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. जितेंद्र सिंह से भेंट कर हिमाचल प्रदेश में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी आधारित विकास को गति देने से जुड़े विभिन्न प्रस्तावों पर चर्चा की। बैठक में विशेष रूप से प्रदेश के दूरदराज और जनजातीय...

अंबाला में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा, अब तक 6 मरीजों में संक्रमण की पुष्टि

summer express , अंबाला (अंकुर कपूर)। अंबाला जिले में स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। जिले में अब तक स्वाइन फ्लू के 6 मरीज सामने आ चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और संक्रमण की रोकथाम के लिए आवश्यक तैयारियां तेज कर दी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.