Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

महेंद्रगढ़ सतनाली में झूले पर मिला युवक का लटकता शव

Summer Express,सतनाली  | मंगलवार सुबह सतनाली के शहीद स्मृति पार्क में एक 35 वर्षीय युवक का शव झूले पर फंदे से लटकता मिला। सुबह पार्क में सैर कर रहे लोगों ने यह नजारा देखा और तुरंत पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलने के बाद सतनाली थाना प्रभारी अनिल कुमार अपनी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और झूले से युवक का शव उतारकर सुरक्षित रूप से कब्जे में लिया। पुलिस ने शव को महेंद्रगढ़ के नागरिक अस्पताल के शवगृह में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है और मृतक के कपड़ों व फोटो के आधार पर उसकी शिनाख्त की कोशिश की जा रही है।

सतनाली सरपंच प्रतिनिधि धर्मबीर गोठवाल ने बताया कि सुबह करीब सात बजे पार्क में आए लोग युवक के शव को देखकर दहशत में पड़ गए और उन्होंने तुरंत प्रशासन को सूचना दी। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया और शव पोस्टमार्टम हेतु अस्पताल भेज दिया।

पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है और यह पता लगाने में जुटी है कि युवक के फंदे पर लटके होने के पीछे आत्महत्या की कोई वजह है या किसी अन्य कारण से यह घटना हुई। अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि पार्क में आने वाले किसी भी संदिग्ध या असामान्य गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

पलवल में जिले के पहले सिंथेटिक टेनिस कोर्ट का उद्घाटन, खिलाड़ियों को मिलेगी आधुनिक सुविधा

summer express , सुन्दर कुंडू , पलवल। जिले के खिलाड़ियों को आधुनिक खेल सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में एक और पहल की गई है। नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्टेडियम में जिले के पहले सिंथेटिक टेनिस कोर्ट का उद्घाटन किया गया। इस बहुउपयोगी कोर्ट पर टेनिस के साथ-साथ नेटबॉल का अभ्यास और प्रतियोगिताएं भी आयोजित की...

गुरुग्राम में महिला बाइकर को कार ने मारी टक्कर, आरोपी मौके से फरार

summer express , गुरुग्राम। गुरुग्राम में महिला बाइक सवार के साथ हिट एंड रन का मामला सामने आया है। गोल्फ कोर्स रोड पर एक कार ने स्पोर्ट्स बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार युवती सड़क पर गिर गई, जबकि उसकी बाइक कई मीटर तक घिसटती चली गई। टक्कर के बाद कार सवार...

बहादुरगढ़ में महिला से सोने का कड़ा झपटा, बाइक सवार दो युवक फरार

summer express, बहादुरगढ़। शहर में झपटमारी की घटनाओं पर अंकुश नहीं लग पा रहा है। सोमवार सुबह बादली रोड स्थित धनपति अंबेडकर स्टेडियम के पास बाइक सवार दो युवकों ने ऑटो का इंतजार कर रही महिला के हाथ से सोने का कड़ा झपट लिया और फरार हो गए। जानकारी के अनुसार, महिला गुभाना जाने के...

रेवाड़ी में भ्रूण लिंग जांच का भंडाफोड़, दो दलाल गिरफ्तार

Summer express, रेवाड़ी। रेवाड़ी शहर में भ्रूण के लिंग की जांच कराने के कथित अवैध धंधे का मामला सामने आया है।  देर शाम स्वास्थ्य विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए दो दलालों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से 64,500 रुपये की नकदी बरामद हुई है। पुलिस दोनों से पूछताछ कर...

गुरुग्राम के वाटिका प्रोफेशनल टावर में लगी आग, कार्यालय का सामान जला

summer express ,गुरुग्राम। सेक्टर-66 स्थित वाटिका प्रोफेशनल टावर की नौवीं मंजिल पर रात करीब 10 बजे एक निजी कार्यालय में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल विभाग को इसकी जानकारी दी गई। इसके बाद सेक्टर-29 फायर स्टेशन से दमकल की दो गाड़ियां तत्काल मौके के लिए रवाना...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.