Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

झज्जर में चरित्र संदेह बना मौत की वजह, सीए पति ने पत्नी की गला रेतकर की हत्या

झज्जर | झज्जर जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। चरित्र पर शक के चलते एक सीए पति ने अपनी बैंककर्मी पत्नी की तेजधार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी ने शव को सड़क से दूर एक सूखे रजवाहे में फेंक दिया और पुलिस को गुमराह करने के लिए लूट व मारपीट की झूठी कहानी भी गढ़ दी। हालांकि, पुलिस की सख्ती के आगे आरोपी टूट गया और उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया।

यह मामला पाहसोर गांव के पास इंडोस्पेस कंपनी के नजदीक का बताया जा रहा है। मृतका की पहचान हांसी के सेठी चौक स्थित तिकोना पार्क निवासी महक (28) के रूप में हुई है। महक गुरुग्राम स्थित एचडीएफसी बैंक में कार्यरत थी। वहीं आरोपी पति अंशुल धवन, हिसार के सेक्टर-33 का निवासी है और पेशे से चार्टर्ड अकाउंटेंट (सीए) बताया गया है।

जानकारी के अनुसार महक और अंशुल की शादी करीब पांच महीने पहले 25 सितंबर 2025 को हुई थी। शाम दोनों कार में सवार होकर हिसार से गुरुग्राम के लिए निकले थे। रास्ते में वे करीब 10 मिनट के लिए हांसी में भी रुके। इसी दौरान दोनों के बीच कहासुनी हुई, जिसके बाद आरोपी ने पत्नी की गला रेतकर हत्या कर दी। इसके बाद आरोपी ने शव को सड़क से करीब 100 मीटर अंदर एक सूखे रजवाहे में फेंक दिया।

वारदात को अंजाम देने के बाद अंशुल ने खुद पुलिस को सूचना दी कि उनके साथ मारपीट और छीना-झपटी हुई है, जिसमें उसकी पत्नी की मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची तो महिला का शव खून से लथपथ हालत में मिला।

पुलिस को आरोपी के बयान शुरू से ही संदिग्ध लगे। जब थाना बादली प्रभारी सुरेश हुड्डा के नेतृत्व में टीम ने वैज्ञानिक तरीके से जांच और सख्ती से पूछताछ की, तो आरोपी ने स्वीकार कर लिया कि उसने चरित्र पर शक और विवाद के चलते पत्नी की हत्या की है।

मृतका के भाई अक्षय ने आरोप लगाया कि अंशुल अक्सर महक के चरित्र पर सवाल उठाकर उसे मानसिक रूप से परेशान करता था। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम बहादुरगढ़ के सामान्य अस्पताल में करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। आरोपी को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

एचआरटीसी कर्मचारियों के समर्थन में उतरी सीटू, सरकार की चेतावनी पर जताया कड़ा विरोध

Summer express/शिमला, संजू -: हिमाचल प्रदेश में एचआरटीसी कर्मचारियों के चल रहे आंदोलन को लेकर भारतीय ट्रेड यूनियनों के केंद्र (सीटू) ने खुलकर समर्थन का ऐलान किया है। संगठन ने कहा है कि कर्मचारियों की लंबित मांगों और वित्तीय समस्याओं के समाधान के लिए चलाए जा रहे आंदोलन को हर स्तर पर सहयोग दिया जाएगा।...

HRTC हड़ताल पर उप मुख्यमंत्री का कड़ा संदेश… चक्का जाम ग़ैर क़ानूनी, ESMA के तहत कार्रवाई की चेतावनी

Summer express/शिमला,संजू -:हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) कर्मचारी यूनियन की प्रस्तावित हड़ताल और चक्का जाम की घोषणा के बीच उप मुख्यमंत्री एवं परिवहन मंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने सख्त रुख अपनाया है। शिमला में आयोजित प्रेसवार्ता में उन्होंने स्पष्ट कहा कि चक्का जाम और हड़ताल पूरी तरह अवैध हैं तथा यदि कर्मचारी इस रास्ते पर आगे...

फरीदाबाद में फर्जी डॉक्टर का भंडाफोड़, क्लीनिक से गर्भपात और प्रतिबंधित दवाइयों का जखीरा बरामद

Summer express/फरीदाबाद, अनिल मंगला-:फरीदाबाद में सीएम फ्लाइंग, स्वास्थ्य विभाग और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में एक बड़े फर्जी क्लीनिक का पर्दाफाश हुआ है। टीम ने न्यू जनता कॉलोनी स्थित एक क्लीनिक पर छापेमारी कर भारी मात्रा में गर्भपात कराने वाली दवाइयां, प्रतिबंधित नशीली दवाइयां और एक्सपायरी दवाइयां बरामद की हैं। जांच के दौरान क्लीनिक संचालक...

मॉनसून से पहले आपदा प्रबंधन को लेकर सरकार तैयार,नेगी बोले – पंचायतों के स्तर पर आपदा मित्र तैनात करगी राज्य सरकार ट्रेनिंग शुरू 

Summer express/शिमला, संजू -: हिमाचल प्रदेश में मॉनसून के आगमन से पहले सरकार बरसाती आपदाओं से निपटने की तैयारियों में जुट गई है। राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने कहा है कि प्रदेश में आपदा प्रबंधन को मजबूत बनाने के लिए कई स्तरों पर काम किया जा रहा है। वहीं किन्नौर के निचार क्षेत्र में...

इमरजेंसी लोकतंत्र पर सबसे बड़ा हमला,जनता कांग्रेस को नहीं करेगी माफ़ : मोहनलाल बड़ौली

Summer express/सोनीपत, रमेश कुमार -:भारतीय जनता पार्टी की ओर से सोनीपत स्थित रेस्ट हाउस में आयोजित प्रेस वार्ता में भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने 25 जून 1975 को देश में लगाए गए आपातकाल (इमरजेंसी) को लोकतंत्र के इतिहास का काला अध्याय बताते हुए कहा कि देश...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.