Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

कलानौर में ज्वेलर्स से 1.59 लाख की ठगी, फर्जी पेमेंट मैसेज दिखाकर युवक फरार

कलानौर (रोहतक) | रोहतक जिले के कलानौर कस्बे में ठगों के हौसले लगातार बढ़ते नजर आ रहे हैं। मेन बाजार स्थित एक ज्वेलर्स की दुकान से फर्जी ऑनलाइन भुगतान का मैसेज दिखाकर युवक करीब 1 लाख 59 हजार रुपये के सोने के आभूषण लेकर फरार हो गया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

वार्ड नंबर 13 निवासी गोपाल सोनी ने पुलिस चौकी शहर कलानौर में शिकायत देकर बताया कि मेन बाजार में उनकी “अंबा ज्वेलर्स” नाम से दुकान है। पीड़ित के अनुसार एक युवक दुकान पर आया और उसने अपना नाम हिमांशु गर्ग बताया। युवक ने दुकान में कुछ देर तक आभूषण देखे और फिर एक सोने की अंगूठी तथा दो सोने की बालियां खरीदने की बात कही।

दुकानदार के मुताबिक खरीदे गए आभूषणों का कुल वजन करीब 10 ग्राम 100 मिलीग्राम था, जिसकी कीमत 1,59,000 रुपये निर्धारित की गई। भुगतान के लिए युवक ने दुकानदार से बैंक खाता नंबर मांगा। खाता नंबर मिलने के बाद युवक ने कहा कि उसने पैसे ट्रांसफर कर दिए हैं और तुरंत अपने मोबाइल से दुकानदार के फोन पर ऑनलाइन पेमेंट का मैसेज भी भेज दिया।

बताया जा रहा है कि उस समय नेटवर्क में दिक्कत होने के कारण दुकानदार तुरंत खाते में राशि की पुष्टि नहीं कर सका। कुछ देर बाद जब दुकानदार ने बैंक खाते की जांच की तो उसमें कोई रकम जमा नहीं हुई थी। जब वह वापस दुकान में लौटा, तब तक आरोपी युवक आभूषण लेकर मौके से फरार हो चुका था।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच एएसआई अनिल द्वारा की जा रही है। पुलिस का कहना है कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और आरोपी की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी की जाएगी। पुलिस ने व्यापारियों से अपील की है कि ऑनलाइन भुगतान के बाद खाते में राशि आने की पुष्टि किए बिना सामान न दें।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

स्वतंत्रता दिवस से पहले पंजाब में बढ़ाई जाएगी सुरक्षा, डीजीपी ने दिए कड़े निर्देश

अशवनी पाहवा | लुधियानासमर न्यूज स्वतंत्रता दिवस-2026 के मद्देनजर पंजाब पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत कर दिया है। सोमवार को पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने अमृतसर, जालंधर और लुधियाना कमिश्नरेट समेत संबंधित पुलिस रेंज में कानून-व्यवस्था की समीक्षा की।उन्होंने अधिकारियों को संवेदनशील इलाकों, प्रमुख सार्वजनिक स्थलों, भीड़भाड़ वाले स्थानों और महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों...

किचलू नगर में धंसी सड़क की मरम्मत में तेजी, रात-दिन चल रहा काम

लक्की मेहता | लुधियानासमर न्यूज किचलू नगर बी ब्लॉक में धंसी सड़क को दुरुस्त करने के काम में अब तेजी लाई जा रही है। नगर निगम कमिश्नर ओजस्वी अलंकार की ओर से 24 घंटे काम करने के निर्देश दिए जाने के बाद अलग-अलग अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। इसके बाद मौके पर लगातार काम...

सिस्टम पर सवाल: पार्सल विभाग में प्राइवेट एजेंटों का काम जारी कार्रवाई की आड़ में बाबुओं को बचाने का खेल

सुनील | लुधियानासमर न्यूज पार्सल विभाग में भोले भाले लोगों को बाइक पार्सल करवाने के नाम पर प्राइवेट एजेंटों द्वारा लूटने का सिलसिला बंद नहीं हो रहा। चाहे इस मामले में रेल के रेल अधिकारियों ने सख्ती तो की है लेकिन नाम की। अधिकारियों ने मौखिक आदेश जारी कर बाबू को एजेंट से दूर रहने...

एमसी बलजीत कौर ने कहा- फेस-5 की तर्ज पर नए इलाकों में भी विकास को देंगे रफ्तार, सीवरेज और पानी की समस्या प्राथमिकता

सागर पाहवा | मोहालीसमर न्यूजनगर निगम की एमसी बलजीत कौर ने कहा कि फेस-5 में करवाए गए विकास कार्यों की तर्ज पर अब वार्ड में शामिल नए क्षेत्रों में भी बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने बताया कि इस बार उनके वार्ड में 3बी2, सेक्टर-71 के कुछ हिस्से और इंडस्ट्रियल...

दिल्ली को बाल भिक्षावृत्ति मुक्त बनाने की तैयारी सीएम रेखा गुप्ता ने कहा- विशेष अिभयान चलाएंगे

एजेंसी। नई दिल्ली दिल्ली सरकार राजधानी को बाल भिक्षावृत्ति से मुक्त करने के लिए व्यापक अभियान शुरू करने जा रही है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा है कि सभी 13 जिलों में चलाए जाने वाले इस अभियान का उद्देश्य सड़कों और सार्वजनिक स्थानों पर भीख मांगने वाले बच्चों की पहचान कर उन्हें सुरक्षित वातावरण उपलब्ध...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.