Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हिमकेयर योजना में हुई गड़बड़ी, सरकार ने दिए विजिलेंस जांच के आदेश : CM सुक्खू

Summer Express,संजु , शिमला  |  हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने गुरुवार को सदन में बजट पर चर्चा का जवाब दिया। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सच नहीं सुनना चाहती। भाजपा में बड़े स्तर पर गुटबाज़ी हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि हिम केयर योजना में बड़े स्तर पर गड़बड़ी हुई है। इसके लिए राज्य सरकार ने विजिलेंस जांच के आदेश दिए हैं। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी में गुटबाज़ी के चलते नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर तनाव में रहते हैं ।

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि राज्य सरकार स्वास्थ्य के क्षेत्र में बड़े स्तर पर काम कररही है।राज्य के अलग अलग मेडिकल कॉलेज में रोबोटिक सर्जरी की शुरुआत की गई है। सरकार आने वाले वक़्त में कई नए रोबोट ख़रीदने वाली है। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर और BJP विधायक बिक्रम सिंह ठाकुर सदन में बिना तथ्यों के बात कर रहे थे। हिमाचल सरकार ने एम्स दिल्ली से भी सस्ते रोबोट ख़रीदे हैं। मुख्यमंत्री ने दावा किया कि प्रदेश में किसी तरह के फ़ाइनेंशियल एमरजेंसी के हालात नहीं है। भारतीय जनता पार्टी जनता को बरगलाने की कोशिश कर रही है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

बकाया डीए जारी करने की तारीख बताए सरकार: बलबीर सिद्धू

गुरशरण सिंह। मोहालीसमर न्यूज वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू ने सरकारी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लंबे समय से लंबित महंगाई भत्ते के बकाए को लेकर पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि कर्मचारी और पेंशनभोगी अपना जायज हक मांग रहे हैं, इसलिए सरकार को...

हरियाणा में 12 फीट की सड़कें होंगी 18 फीट चौड़ी: रणबीर गंगवा

मुकुल शर्मा। चंडीगढ़समर न्यूज हरियाणा की सड़कों, सीवर सुरक्षा और निर्माण कार्यों की गुणवत्ता को लेकर कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा ने कहा कि सरकार प्रदेश में सड़क व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए लगातार काम कर रही है। द समर न्यूज हरियाणा के साथ खास बातचीत में उन्होंने बताया कि प्रदेश में पहले से बनी...

ट्रॉली गुजरते ही धंसी कृष्णा नगर की सड़क

लक्की मेहता | लुधियानासमर न्यूज वार्ड नंबर 61 के कृष्णा नगर इलाके में शुक्रवार सुबह ट्रॉली गुजरने के बाद सड़क का एक हिस्सा अचानक धंस गया। सड़क धंसने की घटना से आसपास के लोगों में चिंता बढ़ गई और राहगीरों के लिए हादसे का खतरा पैदा हो गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना नगर...

नशा बेचने वालों के घरों पर चले बुलडोजर, मेयर ने प्रशासक से मांगी अनुमति

शगुन कश्यप | चंडीगढ़समर न्यूज शहर को नशा मुक्त बनाने की मुहिम में अब नशा तस्करों के खिलाफ प्रशासनिक कार्रवाई और तेज करने की तैयारी है। पंजाब के राज्यपाल एवं चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया ने नशे का अवैध कारोबार करने वालों को दो टूक चेतावनी दी कि वे यह धंधा छोड़ दें, अन्यथा...

टिप्पर हादसे में दूसरे युवक ने भी गंवाईं टांग

माइनिंग के काम के पीछे कौन है ‘किंगपिन’, जिस पर करवाई करने से डरता है प्रशासन और विभाग {दो परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड़{प्रशासन की कार्रवाई पर उठे सवालगुरमीत सिंह | डेरा बस्सीसमर न्यूज डेराबस्सी में तेज रफ्तार टिप्पर की चपेट में आने से दो युवकों की जिंदगी पूरी तरह बदल गई है। कुछ...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.