Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

पश्चिम एशिया युद्ध का असर हिमाचल में, ईंट-सीमेंट के दाम बढ़ने से निर्माण महंगा

Summer Express,धर्मशाला  | पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष का असर अब हिमाचल प्रदेश के निर्माण क्षेत्र पर भी दिखने लगा है। ईंटों के दाम में प्रति ईंट करीब दो रुपये की बढ़ोतरी दर्ज की गई है, जिससे मकान, होटल और अन्य भवनों के निर्माण की लागत बढ़ना तय माना जा रहा है। राज्य में ईंटों का स्थानीय उत्पादन सीमित होने के कारण पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश से आपूर्ति पर निर्भरता अधिक है, जिसके चलते बाहरी बाजारों में उतार-चढ़ाव का सीधा असर यहां की कीमतों पर पड़ रहा है।

ईंट भट्ठों में इस्तेमाल होने वाले कोयले की कीमतों में भी भारी उछाल आया है। यह कोयला मुख्य रूप से अमेरिका, इंडोनेशिया और दक्षिण अफ्रीका से आयात किया जाता है। पहले इसकी कीमत 10 से 13 हजार रुपये प्रति टन थी, जो अब बढ़कर लगभग 30 हजार रुपये प्रति टन तक पहुंच गई है। इस बढ़ोतरी का सीधा असर ईंटों के उत्पादन खर्च और बाजार दरों पर पड़ा है।

कुल्लू के सोहल सप्लायर के एमडी शिव सोहल के अनुसार, प्रति ईंट दो रुपये की वृद्धि से एक ट्रैक्टर ईंट की कीमत करीब 2,000 रुपये तक बढ़ गई है। इससे बड़े निर्माण कार्यों पर अतिरिक्त आर्थिक दबाव बढ़ा है और एक सामान्य मकान के निर्माण में 30 से 40 हजार रुपये तक अतिरिक्त खर्च आने का अनुमान है।

खाड़ी देशों में चल रहे युद्ध और अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव के कारण परिवहन और लॉजिस्टिक्स लागत भी बढ़ी है, जिसका असर निर्माण सामग्री पर साफ दिखाई दे रहा है। विशेषज्ञों के अनुसार, आने वाले समय में सीमेंट की कीमतों में भी वृद्धि संभव है।

जानकारी के अनुसार, नए वित्तीय वर्ष की शुरुआत के साथ अप्रैल के पहले सप्ताह से सीमेंट के प्रति बैग में लगभग 40 रुपये तक की बढ़ोतरी हो सकती है। वर्तमान में सामान्य सीमेंट की कीमत लगभग 440 रुपये प्रति बैग है, जो बढ़कर 480 रुपये प्रति बैग तक पहुंच सकती है। विभिन्न ब्रांड्स जैसे एसीसी, अंबुजा और अल्ट्राटेक सीमेंट के दामों में भी इसी अनुपात में वृद्धि की संभावना जताई जा रही है। यदि यह बढ़ोतरी लागू होती है तो एक औसत मकान के निर्माण में 20,000 से 25,000 रुपये तक अतिरिक्त खर्च जुड़ सकता है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

प्राथमिक शिक्षकों के आंदोलन के बीच धरना स्थल पहुंचे CM सुक्खू, 5 सितंबर से पहले बैठक का आश्वासन

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश में ‘न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम’ की अधिसूचना वापस लेने समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ (PTF) का आंदोलन तेज हो गया है। कांगड़ा के बगलामुखी मंदिर से 11 जुलाई को शुरू हुई 15 दिवसीय ‘प्राथमिक शिक्षा बचाओ न्याय यात्रा’ के बाद रविवार को शिमला के चौड़ा मैदान में हजारों...

पंचायत प्रधान सुरेश कुमारी समेत 20 परिवार कांग्रेस में शामिल, विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने किया स्वागत

Summer express, विकास शर्मा , धर्मशाल महंता। पंचायत धर्मशाल महंता की वर्तमान प्रधान सुरेश कुमारी की अगुवाई में करीब 20 परिवारों ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने सभी नए सदस्यों का पार्टी का पटका पहनाकर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया।...

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.