Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

शाहपुर में दर्दनाक हादसा: खड्ड में गिरी कार, दो की मौत और तीन गंभीर घायल

Summer express,कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के शाहपुर विधानसभा क्षेत्र में  देर रात एक भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। यह दुर्घटना चड़ी-घेरा मार्ग पर हनुमान मंदिर के पास हुई, जहां एक कार अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे खड्ड के किनारे जा गिरी।

हादसा इतना भयावह था कि टक्कर के बाद वाहन के पुर्जे अलग-अलग होकर बिखर गए। कार में सवार सभी लोग एक निजी कार्यक्रम से लौट रहे थे। इसी दौरान चालक ने अचानक वाहन से नियंत्रण खो दिया, जिससे कार सीधे खड्ड की ओर लुढ़क गई।

इस दुर्घटना में करण बहादुर (40), पुत्र वीर बहादुर और करीना देवी (18), पुत्री सुरेश कुमार, निवासी पंचायत भितलू (गांव कुट) की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, कार में सवार तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनकी हालत नाजुक बताई जा रही है। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से घायलों को रेस्क्यू कर धर्मशाला स्थित जोनल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

हादसा देर रात होने और क्षेत्र के सुनसान होने के कारण किसी को इसकी जानकारी नहीं मिल पाई। शनिवार सुबह जब राहगीर वहां से गुजरे तो सड़क किनारे बिखरे वाहन के पुर्जों को देखकर हादसे का पता चला। इसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।

सूचना मिलते ही शाहपुर पुलिस मौके पर पहुंची और राहत व बचाव कार्य शुरू किया। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि हादसा तेज रफ्तार के कारण हुआ या फिर किसी तकनीकी खराबी के चलते वाहन अनियंत्रित हुआ।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

दिल्ली प्रदर्शन में शामिल होने जा रहे युवाओं को रोका, जिला पार्षद जयदेव डागर समेत कई समर्थक हिरासत में

Summer express, रोहतक। दिल्ली में आयोजित एक प्रदर्शन में शामिल होने जा रहे युवाओं और समर्थकों को शनिवार को रोहतक जिले की सांपला सीमा पर पुलिस ने हिरासत में ले लिया। हिरासत में लिए गए लोगों में जिला पार्षद जयदेव डागर और उनके कई समर्थक शामिल हैं। जानकारी के अनुसार, जयदेव डागर अपने समर्थकों के...

रेवाड़ी हाईटेक जेल से कैदियों के फरार होने पर बड़ा एक्शन, अधीक्षक निलंबित

Summer express, रेवाड़ी। हरियाणा की रेवाड़ी स्थित हाईटेक जिला जेल से दो कैदियों के फरार होने के मामले में जेल प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जेल अधीक्षक सुरेंद्र दलाल को निलंबित कर दिया है। यह कदम विभागीय जांच और उच्च अधिकारियों की समीक्षा के बाद उठाया गया है। जानकारी के अनुसार, रेवाड़ी की नवनिर्मित...

हाई कोर्ट ने अशोक खेमका के पक्ष में सुनाया फैसला, केंद्र के आदेश रद्द

Summer express, चंडीगढ़। हरियाणा कैडर के चर्चित पूर्व आईएएस अधिकारी अशोक खेमका को पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट से महत्वपूर्ण राहत मिली है। अदालत ने केंद्र सरकार और केंद्रीय प्रशासनिक अधिकरण के उन आदेशों को निरस्त कर दिया है, जिनके तहत उन्हें भारत सरकार में अतिरिक्त सचिव या सचिव स्तर पर एंपैनलमेंट का लाभ देने...

हांसी में पूर्व सैनिक ने की आत्महत्या : सुसाइड नोट में चार लोगों के नाम, आर्थिक विवाद की जांच शुरू

Summer express, हांसी। शहर के विकास नगर क्षेत्र में एक पूर्व सैनिक द्वारा आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान 63 वर्षीय सुंदर पंघाल के रूप में हुई है, जो हिसार कैंट के निवासी थे और मूल रूप से गांव भगाना से संबंध...

एक शिक्षक के भरोसे नाय स्कूल, ग्रामीणों ने मांगी अतिरिक्त स्टाफ की तैनाती

Summer express/सिरमौर, संजू -:सिरमौर जिले के शिलाई क्षेत्र स्थित राजकीय प्राथमिक पाठशाला नाय में शिक्षकों की कमी को लेकर ग्रामीणों में चिंता बढ़ती जा रही है। स्कूल में वर्तमान में 36 विद्यार्थी अध्ययन कर रहे हैं, लेकिन उनकी पढ़ाई का पूरा दायित्व केवल एक शिक्षक पर होने से शैक्षणिक व्यवस्था प्रभावित हो रही है। ग्रामीणों...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.