Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

ज़िला के 27 स्वास्थ्य संस्थानों में लगाई जाएगी सर्वाइकल कैंसर बचाव वैक्सीन : डॉ संजीव वर्मा

Summer express,राकेश ,ऊना । स्वास्थ्य एवं कल्याण विभाग द्वारा ज़िला ऊना में सर्वाइकल कैंसर (गर्भाशय के मुंह के कैंसर) से बचाव के लिए एचपीवी टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के अन्तर्गत 29 मार्च, 5 अप्रैल व 12 अप्रैल रविवार के दिन जिला के 27 डेडिकेटेड स्वास्थ्य संस्थानों में एचपीवी टीकाकरण किया जाएगा। यह जानकारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी ऊना डॉ संजीव कुमार वर्मा ने आज(शुक्रवार) को क्षेत्रीय अस्पताल में एक पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए दी।

डॉ संजीव वर्मा ने बताया कि जिला ऊना में 14 से 15 वर्ष आयु वर्ग की लगभग 4500 बच्चियों को यह वैक्सीन लगाई जाएगी, जोकि पूर्णतः नि:शुल्क है। इसमें अब तक वैक्सीनेशन के लिए एक हज़ार बच्चियों का रजिस्ट्रेशन हो चुका है। उन्होंने बताया कि इस टीकाकरण के लिए मौके पर भी बच्चियों का वैक्सीनेशन के लिए पंजीकरण किया जाएगा।

डॉ वर्मा ने बताया कि इस वैक्सीन की एक खुराक लम्बे समय तक इम्युनिटी प्रदान करने के लिए सक्षम है। यह टीका कैंसर  पैदा करने वाले वायरस से सुरक्षा प्रदान करता है तथा पूर्णतया प्रभावशाली और सुरक्षित है। यह वैक्सीन पहले से ही 159 देशों में दी जा रही है तथा अब यह भारत में शुरू की जा रही है I यह वैक्सीन सीडीएससीओ व एनटीएजीआई द्वारा सलाह पर और डीजीसीआई द्वारा प्रमाणित है। ये वैक्सीन विकसित देशों में पहले से ही लगाई जा रही है जिनमें कनाडा, ऑस्ट्रेलिया व यूके जैसे देश भी शामिल हैं I

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ संजीव कुमार वर्मा ने यह भी जानकारी साँझा की कि जिला ऊना के वरिष्ठ चिकित्सकों ने भी अपनी बेटियों को यह वैक्सीन लगवा चुके है तथा पूर्णतया इस वैक्सीन से संतुष्ट हैं Iउन्होंने जिलावासियों से अपील की है कि इस टीकाकरण को लेकर किसी प्रकार की भ्रांतियों में न आएं और बच्चियों का भविष्य सुरक्षित बनाने के लिए बढ़-चढ़कर आगे आएं। उन्होंने कहा कि इससे बांझपन या किसी भी तरह के दीर्घकालिक दुष्प्रभाव नहीं होते है, बल्कि एचपीवी वायरस के संक्रमण से प्रजनन क्षमता में कमी व गर्भधारण में बाधा आ सकती है। यह टीका कैंसर के कारण होने वाले प्रजनन अंगों के नुकसान को रोककर प्रजनन क्षमता की रक्षा करने में सहायक है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

प्राथमिक शिक्षकों के आंदोलन के बीच धरना स्थल पहुंचे CM सुक्खू, 5 सितंबर से पहले बैठक का आश्वासन

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश में ‘न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम’ की अधिसूचना वापस लेने समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ (PTF) का आंदोलन तेज हो गया है। कांगड़ा के बगलामुखी मंदिर से 11 जुलाई को शुरू हुई 15 दिवसीय ‘प्राथमिक शिक्षा बचाओ न्याय यात्रा’ के बाद रविवार को शिमला के चौड़ा मैदान में हजारों...

पंचायत प्रधान सुरेश कुमारी समेत 20 परिवार कांग्रेस में शामिल, विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने किया स्वागत

Summer express, विकास शर्मा , धर्मशाल महंता। पंचायत धर्मशाल महंता की वर्तमान प्रधान सुरेश कुमारी की अगुवाई में करीब 20 परिवारों ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने सभी नए सदस्यों का पार्टी का पटका पहनाकर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया।...

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.