Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

सीएम सुक्खू का विपक्ष पर वार: माफिया और भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त कार्रवाई का दावा

Summer express,शिमला। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि एक ओर भाजपा माइनिंग माफिया का नाम लेती है, वहीं दूसरी ओर यह भी आरोप लगाती है कि माफिया ने प्रदेश को लूटा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि राज्य सरकार सभी प्रकार के माफियाओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रही है और प्रदेश की संपदा की रक्षा करना सरकार की प्राथमिकता और जिम्मेदारी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आने वाले समय में इस दिशा में और भी बड़े खुलासे किए जाएंगे।

विधानसभा के बजट सत्र के दौरान पुलिस और कानून-व्यवस्था से जुड़े कटौती प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने मुद्दा उठाया, जिसका जवाब मुख्यमंत्री सुक्खू ने दिया। उन्होंने कहा कि मौजूदा सरकार के कार्यकाल में पूर्व सरकार की तुलना में 39 प्रतिशत अधिक मामले दर्ज किए गए हैं, जो कानून-व्यवस्था के प्रति सरकार की सक्रियता को दर्शाता है।

मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि प्रदेश में जहां भी भ्रष्टाचार के मामले सामने आए हैं, सरकार ने तुरंत उनका संज्ञान लिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि ऊना क्षेत्र में खनन गतिविधियों में कुछ भाजपा नेताओं की संलिप्तता भी सामने आई है। उन्होंने दोहराया कि भ्रष्टाचार में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा, जबकि जो निर्दोष होगा, उसके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जाएगी।

सुक्खू ने कहा कि सरकार भ्रष्टाचार और माफिया के खिलाफ अपनी कार्रवाई को और तेज कर रही है। उन्होंने उदाहरण देते हुए बताया कि ऊना में एक युवक के अपहरण के मामले में एक सप्ताह के भीतर सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।

इसके अलावा मुख्यमंत्री ने बताया कि रात सात बजे के बाद अवैध खनन में लगे ट्रकों पर कार्रवाई करते हुए उन्हें पकड़ा गया। उन्होंने विपक्ष से अपील की कि वे कटौती प्रस्ताव वापस लें। अंततः सदन में ध्वनिमत से यह कटौती प्रस्ताव गिर गया।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

प्राथमिक शिक्षकों के आंदोलन के बीच धरना स्थल पहुंचे CM सुक्खू, 5 सितंबर से पहले बैठक का आश्वासन

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश में ‘न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम’ की अधिसूचना वापस लेने समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ (PTF) का आंदोलन तेज हो गया है। कांगड़ा के बगलामुखी मंदिर से 11 जुलाई को शुरू हुई 15 दिवसीय ‘प्राथमिक शिक्षा बचाओ न्याय यात्रा’ के बाद रविवार को शिमला के चौड़ा मैदान में हजारों...

पंचायत प्रधान सुरेश कुमारी समेत 20 परिवार कांग्रेस में शामिल, विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने किया स्वागत

Summer express, विकास शर्मा , धर्मशाल महंता। पंचायत धर्मशाल महंता की वर्तमान प्रधान सुरेश कुमारी की अगुवाई में करीब 20 परिवारों ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने सभी नए सदस्यों का पार्टी का पटका पहनाकर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया।...

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.