Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

त्रियूंड ट्रैकिंग साइट 86 लाख में निजी हाथों में, चार चेक पोस्ट पर लगेगी एंट्री फीस

Summer Express,धर्मशाला। हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में स्थित विश्व प्रसिद्ध त्रियूंड ट्रैकिंग साइट को ईको टूरिज्म सोसायटी के तहत निजी कंपनी को 86 लाख 11 हजार रुपये में आवंटित कर दिया गया है। इसके साथ ही चार चेक पोस्ट पर भी निजी कर्मचारियों की तैनाती की जाएगी और पर्यटकों से निर्धारित शुल्क वसूला जाएगा।

वन विभाग धर्मशाला की ओर से ट्रैकिंग साइट के संचालन, टेंट सुविधा और चारों चेक पोस्ट पर शुल्क संग्रह का जिम्मा अब निजी फर्म को सौंपा गया है। इस संबंध में विभाग को तीन टेंडर प्राप्त हुए थे, जिन्हें शुक्रवार को खोला गया। इनमें से एक निजी कंपनी ने सबसे अधिक 86 लाख 11 हजार रुपये की बोली लगाकर टेंडर हासिल किया। यह अनुबंध 1 अप्रैल 2026 से 31 मार्च 2027 तक एक वर्ष के लिए प्रभावी रहेगा।

इस दौरान स्थानीय हक-हकूक रखने वाले लोगों, धार्मिक यात्राओं और मंदिरों में जाने वाले श्रद्धालुओं को निशुल्क आवागमन की अनुमति दी जाएगी। अन्य पर्यटकों को निर्धारित शुल्क का भुगतान करना होगा।

वन विभाग द्वारा तय नियमों के अनुसार, देशी पर्यटकों से प्रति व्यक्ति 100 रुपये प्रवेश शुल्क लिया जाएगा, जबकि त्रियूंड में टेंट लगाने के लिए 275 रुपये प्रति टेंट देने होंगे। विदेशी पर्यटकों के लिए यह शुल्क दोगुना निर्धारित किया गया है, जिसमें 200 रुपये प्रवेश शुल्क और 550 रुपये प्रति टेंट वसूला जाएगा।

त्रियूंड ट्रैक के लिए अब एक ही प्रवेश बिंदु की बजाय चार चेक पोस्ट स्थापित की गई हैं। इनमें धर्मकोट गलू माता मंदिर मार्ग, भागसूनाग वाटरफॉल मार्ग, हीना रेस्तरां के पास और इंद्रूनाग-चोहला की ओर बनगोटू क्षेत्र शामिल हैं। ये सभी चेक पोस्ट पहली अप्रैल से सुचारू रूप से कार्य करेंगे।

वन मंडल धर्मशाला के डीएफओ अमित शर्मा ने बताया कि ट्रैकिंग साइट और चारों मार्गों पर चेक पोस्ट संचालन का कार्य निजी फर्म को सौंपा गया है, जो निर्धारित अवधि तक नियमों के अनुसार पर्यटकों से शुल्क वसूलेगी।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

मणिपुर में सुरक्षा बलों का बड़ा ऑपरेश, कई उग्रवादी दबोचे

Summer express,इंफाल। मणिपुर में उग्रवादी गतिविधियों और अवैध तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सुरक्षा बलों और पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। राज्य के विभिन्न जिलों में चलाए गए संयुक्त ऑपरेशन के दौरान कई सक्रिय उग्रवादियों को गिरफ्तार किया गया, जबकि भारी मात्रा में प्रतिबंधित सामान और संदिग्ध नशीले पदार्थ भी...

फिरोजपुर हादसे में चमत्कारिक बचाव: 9 मौतों के बीच 12 वर्षीय अंशप्रीत सुरक्षित, नहीं आई एक भी खरोंच

Summer express, फिरोजपुर। फाजिल्का रोड पर हुए दर्दनाक सड़क हादसे ने कई परिवारों की खुशियां छीन लीं, लेकिन इसी त्रासदी के बीच एक ऐसा घटनाक्रम सामने आया जिसने हर किसी को हैरान कर दिया। हादसे में जहां नौ लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए, वहीं 12 वर्षीय अंशप्रीत चमत्कारिक रूप...

दिल्ली प्रदर्शन में शामिल होने जा रहे युवाओं को रोका, जिला पार्षद जयदेव डागर समेत कई समर्थक हिरासत में

Summer express, रोहतक। दिल्ली में आयोजित एक प्रदर्शन में शामिल होने जा रहे युवाओं और समर्थकों को शनिवार को रोहतक जिले की सांपला सीमा पर पुलिस ने हिरासत में ले लिया। हिरासत में लिए गए लोगों में जिला पार्षद जयदेव डागर और उनके कई समर्थक शामिल हैं। जानकारी के अनुसार, जयदेव डागर अपने समर्थकों के...

रेवाड़ी हाईटेक जेल से कैदियों के फरार होने पर बड़ा एक्शन, अधीक्षक निलंबित

Summer express, रेवाड़ी। हरियाणा की रेवाड़ी स्थित हाईटेक जिला जेल से दो कैदियों के फरार होने के मामले में जेल प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जेल अधीक्षक सुरेंद्र दलाल को निलंबित कर दिया है। यह कदम विभागीय जांच और उच्च अधिकारियों की समीक्षा के बाद उठाया गया है। जानकारी के अनुसार, रेवाड़ी की नवनिर्मित...

हाई कोर्ट ने अशोक खेमका के पक्ष में सुनाया फैसला, केंद्र के आदेश रद्द

Summer express, चंडीगढ़। हरियाणा कैडर के चर्चित पूर्व आईएएस अधिकारी अशोक खेमका को पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट से महत्वपूर्ण राहत मिली है। अदालत ने केंद्र सरकार और केंद्रीय प्रशासनिक अधिकरण के उन आदेशों को निरस्त कर दिया है, जिनके तहत उन्हें भारत सरकार में अतिरिक्त सचिव या सचिव स्तर पर एंपैनलमेंट का लाभ देने...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.