Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हिसार आश्रम में 8 साल बाद परिवार से मिली महिला, भावुक हुआ माहौल

Summer express,हिसार। उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले के गांव कमलापुर से करीब आठ वर्ष पहले लापता हुई मानसिक रूप से अस्वस्थ महिला रीता आखिरकार हिसार के आजाद नगर स्थित भाग्यश्री महिला आश्रम में मिल गई। लंबे समय बाद पति हरिहर से मुलाकात होने पर दोनों की आंखें नम हो गईं और वहां मौजूद लोग भी इस भावुक क्षण को देखकर भावुक हो उठे।

जानकारी के अनुसार, रीता वर्ष 2017 में मानसिक स्थिति ठीक न होने के कारण घर से निकल गई थीं। इसके बाद उनके पति हरिहर और परिजनों ने करीब दो वर्षों तक उनकी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। अंततः उन्होंने उम्मीद छोड़ दी थी। इसी बीच करीब दो वर्ष पहले रेलवे पुलिस (जीआरपी) द्वारा रीता को भाग्यश्री महिला आश्रम में पहुंचाया गया था।

आश्रम में लाने के बाद रीता की देखभाल, उपचार और स्नेहपूर्ण माहौल में धीरे-धीरे उनके स्वास्थ्य में सुधार हुआ। स्वस्थ होने के बाद उन्होंने अपने गांव का नाम बताया, जिसके आधार पर आश्रम प्रशासन ने संबंधित विभागों और उत्तर प्रदेश पुलिस से संपर्क कर उनके परिवार का पता लगवाया।

इसके बाद सीतापुर पुलिस के सहयोग से रीता के परिजनों का पता लगाया गया और सूचना उनके परिवार तक पहुंचाई गई। सूचना मिलने पर रीता के पति हरिहर और उनके परिवार के सदस्य हिसार पहुंचे और आश्रम में रीता से मुलाकात की।

आवश्यक औपचारिकताएं पूरी करने के बाद आश्रम प्रशासन ने रीता को उनके परिवार के सुपुर्द कर दिया। इस मौके पर आश्रम संचालिका बाला वर्मा ने उन्हें शुभकामनाओं के साथ विदा किया। आश्रम प्रशासन ने बताया कि रीता उन कई महिलाओं में से एक हैं जिन्हें लंबे समय बाद उनके परिवार से मिलाया गया है, जो उनके पुनर्वास और सामाजिक सेवा का महत्वपूर्ण हिस्सा है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

चुराह के गुलेही पंचायत में भीषण आगजनी,तीन परिवारों का आशियाना राख, प्रशासन ने पहुंचाई राहत

Summer express चम्बा/ मंजूर पठान -:चम्बा जिले के चुराह विधानसभा क्षेत्र की गुलेही पंचायत में आग लगने की एक दर्दनाक घटना सामने आई है। इस हादसे में तीन परिवारों के मकान पूरी तरह जलकर राख हो गए, जिससे लाखों रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। आग इतनी भीषण थी कि देखते ही...

रोहड़ू के बेटे अमित झराटे ने रचा नया कीर्तिमान, ACF परीक्षा में हासिल किया प्रथम स्थान

Summer express/शिमला, संजू -:रोहड़ू क्षेत्र के लिए गर्व और खुशी का क्षण उस समय आया जब क्षेत्र के होनहार युवा अमित झराटे ने सहायक वन संरक्षक (ACF) परीक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त कर नया कीर्तिमान स्थापित किया। उनकी इस शानदार उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई है और लोगों में जश्न...

हिमाचल हाईकोर्ट में  12 जून तक ग्रीष्मकालीन अवकाश, 15 जून से शुरू होगी नियमित सुनवाई

Summer express/शिमला-:  हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने ग्रीष्मकालीन अवकाश का कार्यक्रम जारी कर दिया है। अधिसूचना के अनुसार हाईकोर्ट में 8 जून से 12 जून 2026 तक समर वेकेशन रहेगा। इसके बाद 13 जून को शनिवार और 14 जून को रविवार होने के कारण न्यायालय में नियमित कार्यवाही नहीं होगी। ऐसे में हाईकोर्ट में सामान्य सुनवाई...

अस्पताल की व्यवस्था पर उठे सवाल, बीमार पति को पीठ पर उठाकर विभाग-दर-विभाग भटकती दिखी महिला

Summer express, नई दिल्ली। महाराष्ट्र के अकोला सरकारी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (जीएमसी) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक आदिवासी महिला अपने बीमार पति को पीठ पर उठाकर अस्पताल के विभिन्न विभागों में ले जाती नजर आ रही है। वीडियो सामने आने के बाद अस्पताल में मरीजों...

पंजाब सिविल सचिवालय को बम से उड़ाने की धमकी मामला: पूछताछ के बाद आरोपी सौरव बिस्वास तिहाड़ जेल भेजा गया

Summer express, चंडीगढ़। पंजाब सिविल सचिवालय को बम से उड़ाने की धमकी देने के मामले में गिरफ्तार आरोपी सौरव बिस्वास से पूछताछ पूरी होने के बाद चंडीगढ़ पुलिस ने उसे वापस तिहाड़ जेल भेज दिया है। पुलिस ने आरोपी को प्रोडक्शन वारंट पर लाकर एक दिन की रिमांड के दौरान गहन पूछताछ की, जिसमें जांच...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.