Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

साल में दो बार HTET पर संकट, बोर्ड सरकार से मंजूरी में उलझा

भिवानी  | हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (HBSE) के लिए हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा (HTET) का साल में दो बार आयोजन करना बड़ी चुनौती बनता जा रहा है। फरवरी में प्रस्तावित HTET परीक्षा तकनीकी रूप से वर्ष 2025 की मानी जा रही है, जबकि नवंबर 2026 में संभावित परीक्षा उसी वर्ष की एकमात्र परीक्षा के रूप में गिनी जाएगी। ऐसे में साल में दो बार HTET कराने की बोर्ड की योजना व्यवहार में पूरी होती नजर नहीं आ रही है।

बोर्ड ने परीक्षार्थियों की बढ़ती संख्या और शिक्षकों की मांग को देखते हुए HTET को साल में दो बार आयोजित करने का शेड्यूल तैयार किया था। हर सत्र में ढाई से तीन लाख तक अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होते हैं, लेकिन सरकार से समय पर अनुमति न मिलना और परीक्षा संचालन के लिए एजेंसियों की नियुक्ति प्रक्रिया में देरी इस योजना में सबसे बड़ी बाधा बनकर सामने आई है।

आवेदन से लेकर सत्यापन तक लंबी प्रक्रिया

HTET परीक्षा से पहले आवेदन प्रक्रिया, परीक्षा आयोजन और इसके बाद अभ्यर्थियों की फिजिकल वेरिफिकेशन की प्रक्रिया काफी लंबी होती है। लाखों अभ्यर्थियों की परीक्षा संपन्न कराने के बाद बोर्ड पर परिणाम जल्द जारी करने का भी दबाव रहता है। नियमों के अनुसार HTET के आयोजन से पहले हरियाणा सरकार की मंजूरी अनिवार्य है। अनुमति मिलने के बाद ही बोर्ड परीक्षा संचालन के लिए एजेंसियों को हायर करने की टेंडर प्रक्रिया शुरू करता है, जिससे पूरा शेड्यूल प्रभावित हो जाता है।

HTET-2025 के लिए ढाई लाख से अधिक आवेदन

HTET-2025 के लिए कुल 2 लाख 33 हजार 251 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। इनमें लेवल-1 (पीआरटी) के 41,054, लेवल-2 (टीजीटी) के 1,19,120 और लेवल-3 (पीजीटी) के 73,077 अभ्यर्थी शामिल हैं। इतनी बड़ी संख्या में परीक्षार्थियों को एक ही समय में परीक्षा दिलाना बोर्ड के लिए प्रशासनिक रूप से भी चुनौतीपूर्ण है।

नवंबर में दोबारा मौका मिलने की संभावना

बोर्ड अधिकारियों के अनुसार, HTET को साल में दो बार आयोजित करने का प्रावधान है, लेकिन विभिन्न कारणों से HTET-2025 की परीक्षा फरवरी में कराए जाने की संभावना है। इसके बाद नवंबर में एक बार फिर HTET आयोजित किया जा सकता है। फरवरी में असफल रहने वाले अभ्यर्थियों को नवंबर में दोबारा आवेदन कर परीक्षा में शामिल होने का अवसर मिल सकता है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

फायर एनओसी के नाम पर रिश्वतखोरी का भंडाफोड़, नारनौल का फायरमैन 20 हजार रुपये लेते गिरफ्तार

Summer express, नारनौल |   हरियाणा के नारनौल में फायर एनओसी जारी करने के नाम पर रिश्वत मांगने का मामला सामने आया है। हरियाणा राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (SV&ACB) की रेवाड़ी इकाई ने फायर स्टेशन में तैनात फायरमैन संदीप यादव को 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के...

बहादुरगढ़ डंपिंग स्टेशन पर अव्यवस्था देख भड़की चेयरपर्सन, अधिकारियों-ठेकेदार को लगाई फटकार

Summer express, बहादुरगढ़ | बहादुरगढ़ नगर परिषद की चेयरपर्सन सरोज राठी ने नया गांव स्थित डंपिंग स्टेशन का औचक निरीक्षण कर सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान कूड़े के वैज्ञानिक तरीके से निस्तारण में लापरवाही पाए जाने पर उन्होंने संबंधित अधिकारियों और ठेकेदार को जमकर फटकार लगाई। साथ ही स्पष्ट निर्देश दिए कि...

रोहतक में धरने की चेतावनी, जिला पार्षद जयदेव डागर ने केंद्र सरकार को दिया 7 दिन का अल्टीमेटम

Summer express, रोहतक |  रोहतक जिला परिषद के सदस्य जयदेव डागर ने आंदोलनकारियों के खिलाफ हो रही कथित प्रशासनिक और कानूनी कार्रवाई को लेकर केंद्र सरकार पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि अगले सात दिनों के भीतर आंदोलन से जुड़े लोगों पर कार्रवाई नहीं रोकी गई, तो वह रोहतक में अनिश्चितकालीन धरना शुरू...

फर्जी पुलिस अफसर बनकर SHO पर बनाया दबाव, गुरुग्राम पुलिस ने दबोचा

Summer express, गुरुग्राम , अनुज पांचाल | गुरुग्राम में पुलिस अधिकारी बनकर रौब झाड़ने का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। पत्नी के शोरूम की बिजली दोबारा चालू कराने के लिए एक व्यक्ति ने खुद को हिमाचल प्रदेश पुलिस का एसपी बताकर गुरुग्राम पुलिस पर दबाव बनाने की कोशिश की। हालांकि, पुलिस की...

फरीदाबाद सड़क हादसे में 23 वर्षीय म्यूजिक कंपोजर की मौत, पुलिस-एम्बुलेंस में देरी के आरोप

Summer express, फरीदाबाद , अनिल मंगला |फरीदाबाद के सेक्टर-28 में हुए दर्दनाक सड़क हादसे में 23 वर्षीय उभरते म्यूजिक कंपोजर सिद्धार्थ सूरी की मौत हो गई, जबकि उनका दोस्त साहिल गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मृतक के परिजनों ने आरोप लगाया कि समय पर पुलिस और एम्बुलेंस की सहायता नहीं मिलने...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.