Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

कुमारग्राम में BJP उम्मीदवार सुवेंदु सरकार पर हमला, चुनावी हिंसा से तनाव

Summer express, कोलकाता |  पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान के दौरान हिंसा की घटना सामने आई है। कुमारग्राम विधानसभा क्षेत्र में भाजपा उम्मीदवार सुवेंदु सरकार पर कथित रूप से तृणमूल कांग्रेस समर्थकों ने हमला कर दिया।

जानकारी के मुताबिक, दक्षिण दिनाजपुर जिले के कुमारगंज स्थित एक मतदान केंद्र पर पहले भाजपा उम्मीदवार और टीएमसी समर्थकों के बीच कहासुनी हुई, जो जल्द ही हिंसक झड़प में बदल गई। आरोप है कि इसके बाद उग्र भीड़ ने सुवेंदु सरकार को घेर लिया और दौड़ा-दौड़ाकर मारपीट की।

बताया जा रहा है कि हमले के समय उनके साथ केवल उनका बॉडीगार्ड मौजूद था, जिसने उन्हें बचाने की कोशिश की, लेकिन भीड़ के आगे स्थिति काबू से बाहर हो गई। घटना के दौरान मौके पर पर्याप्त सुरक्षा बल मौजूद नहीं होने के भी आरोप लगे हैं।

हमले के बाद सुवेंदु सरकार ने आरोप लगाया कि उनके पोलिंग एजेंटों को कई बूथों से बाहर निकाल दिया गया था। उन्होंने कहा कि जब वह टीम के साथ बूथ पर पहुंचे, तो उन्हें निशाना बनाकर हमला किया गया। उनके मुताबिक, यह घटना क्षेत्र में डर का माहौल बनाने की कोशिश है।

गौरतलब है कि पश्चिम बंगाल में पहले चरण में 16 जिलों की 152 सीटों पर मतदान जारी है। प्रशासन ने घटना की जांच शुरू कर दी है और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

सरकारी स्कूलों में आठवीं से बारहवीं तक एआई की पढ़ाई

समर न्यूज | चंडीगढ़पंजाब के सरकारी स्कूलों में विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीक से जोड़ने के लिए शैक्षणिक सत्र 2026-27 से आठवीं से बारहवीं कक्षा तक कंप्यूटर साइंस के पाठ्यक्रम में कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) को शामिल किया गया है। पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने इसके लिए विषय का नाम बदलकर कंप्यूटर साइंस एंड आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (सीएसएआई)...

एससीओ बैठक के लिए भारत ने पाकिस्तान को दिया न्योता

एजेंसी | नई दिल्लीभारत ने शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के पहले सभ्यतागत संवाद मंच में भाग लेने के लिए पाकिस्तान सहित सभी सदस्य देशों को आमंत्रित किया है। तीन दिवसीय आयोजन 20 से 22 नवंबर तक नई दिल्ली में होगा।पाकिस्तान के राष्ट्रीय विरासत एवं संस्कृति मंत्री औरंगजेब खान खिची को भी इसमें शामिल होने का...

शव को लेकर टकराव और प्रदर्शनकारियों पर एफआईआर अल्पसंख्यक आयोग व मानवाधिकार आयोग ने मांगी रिपोर्ट

एजेंसी | मानसा पंजाब के मानसा में युवक दलजीत सिंह की मौत के बाद शव को लेकर पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच हुआ टकराव अब और गंभीर हो गया है। पुलिस ने अपने जवानों पर कथित हमले के मामले में प्रदर्शनकारियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस का आरोप है कि 27 अक्टूबर को...

गुरुग्राम के भोंडसी में अवैध कॉलोनियों पर बड़ी कार्रवाई, 20 एकड़ में 241 डीपीसी और सड़क नेटवर्क ध्वस्त

Summer express, गुरुग्राम। नए गुरुग्राम में अवैध कॉलोनियों के खिलाफ टाउन एंड कंट्री प्लानिंग विभाग ने सख्ती बढ़ा दी है। इसी अभियान के तहत भोंडसी के शहरी क्षेत्र में बड़ी तोड़फोड़ कार्रवाई की गई। गांव की राजस्व सीमा के अंतर्गत विकसित की जा रही दो अवैध कॉलोनियों में करीब 20 एकड़ क्षेत्र में बने अनधिकृत...

रेवाड़ी में अवैध कॉलोनियों पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 12 एकड़ जमीन पर कार्रवाई

Summer express, रेवाड़ी। जिले में अवैध कॉलोनियों और अनधिकृत निर्माणों के खिलाफ जिला नगर योजनाकार विभाग ने सख्ती तेज कर दी है। इसी कड़ी में शाम सुठानी, बनीपुर और बावल में करीब 12 एकड़ जमीन पर विकसित की जा रही अवैध कॉलोनियों में तोड़फोड़ की कार्रवाई की गई। इस दौरान 16 डीपीसी, 10 प्रीकास्ट चारदीवारी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.