Facebook-f Youtube X-twitter

पलवल में तोड़फोड़ पर भड़के पूर्व मंत्री करण दलाल, डीटीपी पर लगाए गंभीर आरोप

Summer express, पलवल | पलवल में डीटीपी विभाग द्वारा की गई तोड़फोड़ की कार्रवाई को लेकर राजनीतिक माहौल गर्म हो गया है। पूर्व मंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेसी नेता करण दलाल ने प्रदेश सरकार और विभागीय अधिकारियों पर तीखा हमला बोला है। ओमेक्स सिटी में कांग्रेस जिला कार्यालय पर हुई कार्रवाई का निरीक्षण करने पहुंचे दलाल ने इसे पूरी तरह राजनीतिक द्वेष से प्रेरित बताया। इस दौरान जिला कांग्रेस अध्यक्ष नेत्रपाल अधाना भी मौजूद रहे।

करण दलाल ने आरोप लगाया कि डीटीपी विभाग नाजायज कॉलोनियों को संरक्षण दे रहा है, जबकि वैध लाइसेंस प्राप्त कॉलोनियों और संस्थानों पर कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यालय को पहले निशाना बनाना और फिर ओमेक्स सिटी में तोड़फोड़ करना एक सुनियोजित साजिश का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य विपक्ष को दबाना है।

उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि कार्रवाई के दौरान विभाग के अधिकारी मंत्रियों तक के फोन नहीं उठा रहे हैं, जो गंभीर स्थिति को दर्शाता है। दलाल ने कहा कि यदि अधिकारी सरकार और मंत्रियों की बात नहीं सुनते, तो संबंधित मंत्रियों को नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा देना चाहिए। उन्होंने दावा किया कि विभाग में भ्रष्टाचार चरम पर है और कई अधिकारी पैसे के बल पर पदों पर पहुंचे हैं।

पूर्व मंत्री ने कहा कि भाजपा सरकार विपक्ष को दबाने के लिए प्रशासनिक तंत्र का दुरुपयोग कर रही है, लेकिन जनता के हितों से जुड़े मुद्दों पर यह रवैया बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने चेतावनी दी कि इस मामले को पार्टी हाईकमान तक ले जाया जाएगा और यदि अनुमति मिली तो प्रदेशभर में सरकार और डीटीपी विभाग के खिलाफ बड़ा आंदोलन किया जाएगा।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

इंग्लैंड के स्कूलों में स्मार्टफोन पर सख्ती: सरकार बनाएगी कानूनी नियम, छात्रों के लिए नई गाइडलाइन

Summer express, लंदन | यूनाइटेड किंगडम की सरकार ने इंग्लैंड के स्कूलों में स्मार्टफोन के इस्तेमाल को लेकर बड़ा और कड़ा कदम उठाने की तैयारी कर ली है। अब तक मोबाइल फोन पर रोक संबंधी दिशा-निर्देश केवल सलाह के तौर पर लागू थे, लेकिन सरकार इन्हें कानूनी रूप देने जा रही है। इस फैसले का...

पंजाब में अप्रैल में ही तपने लगी धरती: फरीदकोट-बठिंडा सबसे गर्म, कई जिलों में लू का असर

Summer express, लुधियाना | पंजाब में अप्रैल के महीने में ही भीषण गर्मी ने लोगों को परेशान करना शुरू कर दिया है। बुधवार को राज्य के कई जिलों में दिनभर लू चली, जिससे मौसम मई जैसी गर्मी का एहसास कराने लगा। सबसे अधिक तापमान फरीदकोट और बठिंडा में दर्ज किया गया। फरीदकोट में अधिकतम तापमान...

गाजीपुर में बवाल: सपा प्रतिनिधिमंडल पर पथराव, पुलिसकर्मी घायल

Summer express गाजीपुर | उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के करंडा क्षेत्र स्थित कटारिया गांव में उस समय तनावपूर्ण हालात बन गए, जब समाजवादी पार्टी (सपा) के प्रतिनिधिमंडल और स्थानीय लोगों के बीच हिंसक झड़प हो गई। घटना के दौरान जमकर पथराव हुआ, जिसमें कई पुलिसकर्मी और सपा नेता घायल हो गए। पुलिस ने मामले...

संघर्ष से सफलता तक: दिव्यांग छात्र मोहित कंदोरिया ने रचा इतिहास

कांगड़ा, संजीव -:मेहनत, हौसले और अटूट इच्छाशक्ति की मिसाल पेश करते हुए फतेहपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत कंदोर के 24 वर्षीय मोहित कंदोरिया ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। उन्होंने यूजीसी नेट परीक्षा उत्तीर्ण कर अपने क्षेत्र के पहले छात्र बनने का गौरव प्राप्त किया है। उनकी यह सफलता केवल एक परीक्षा पास...

हिमाचल में पेट्रोल और LPG की आपूर्ति पूरी तरह सामान्य, अफवाहों से बचें: तेल कंपनियों का आश्वासन

शिमला, 22 अप्रैल -ईंधन की उपलब्धता को लेकर फैल रही चिंताओं के बीच, Indian Oil Corporation Limited (आईओसीएल) के पंजाब राज्य प्रमुख और कार्यकारी निदेशक आशुतोष गुप्ता ने स्पष्ट किया है कि हिमाचल प्रदेश में पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस (LPG) की आपूर्ति पूरी तरह सामान्य और पर्याप्त है। चंडीगढ़ में आयोजित एक संयुक्त प्रेस...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.