Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

शिमला में बर्फबारी की मार, जेईई मेन परीक्षा प्रभावित

शिमला |  राजधानी शिमला सहित ऊपरी शिमला के कई क्षेत्रों में शुक्रवार को हुई भारी बर्फबारी ने जेईई मेन परीक्षा की व्यवस्था को बुरी तरह प्रभावित किया। फिसलन भरी सड़कों और यातायात व्यवस्था चरमरा जाने के कारण बड़ी संख्या में अभ्यर्थी परीक्षा केंद्र तक समय पर नहीं पहुंच पाए। जेईई मेन परीक्षा का केंद्र शिमला जिले के घणाहट्टी स्थित संस्कृत स्कूल में निर्धारित था, लेकिन खराब मौसम के चलते कई छात्रों की मेहनत पर पानी फिर गया।

सुबह से ही शिमला शहर, ठियोग, कोटखाई, नारकंडा, रोहड़ू और चौपाल क्षेत्रों में लगातार बर्फबारी होती रही। सड़कों पर जमी बर्फ के कारण कई संपर्क मार्ग पूरी तरह बंद हो गए, जबकि मुख्य सड़कों पर भी भारी फिसलन बनी रही। ऊपरी शिमला और शिमला शहर से घणाहट्टी परीक्षा केंद्र की ओर जाने वाले छात्रों को सबसे अधिक परेशानियों का सामना करना पड़ा।

टॉलैंड के पास बर्फ ने रोकी राह

अभ्यर्थी प्रियांशु नेगी ने बताया कि वह सुबह परीक्षा केंद्र के लिए घर से निकले थे, लेकिन टॉलैंड के पास सड़क पर जमी मोटी बर्फ के कारण वाहनों की आवाजाही पूरी तरह रुक गई। लंबा ट्रैफिक जाम लगने से वह समय पर केंद्र नहीं पहुंच सके। प्रत्युष वर्मा ने बताया कि सड़क पर अत्यधिक फिसलन के चलते कई वाहन बीच रास्ते में ही फंस गए। उन्होंने पैदल आगे बढ़ने की कोशिश की, लेकिन दूरी अधिक होने के कारण परीक्षा केंद्र तक पहुंचना संभव नहीं हो पाया।

सुजल नेगी ने कहा कि ऊपरी शिमला से आने वाले छात्रों को सबसे ज्यादा दिक्कतें झेलनी पड़ीं। टॉलैंड क्षेत्र में ट्रैफिक पूरी तरह ठप रहा और सार्वजनिक परिवहन बंद होने से कई छात्र परीक्षा से वंचित रह गए। वहीं, निश्का मुल्तानी ने बताया कि उन्होंने परीक्षा की पूरी तैयारी की थी, लेकिन मौसम ने सारी मेहनत बेकार कर दी। बार-बार वाहन फिसलने के कारण आगे बढ़ना खतरे से खाली नहीं था।

अभ्यर्थी स्नेहा मिश्रा ने कहा कि जेईई मेन जैसी महत्वपूर्ण राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा में शामिल न हो पाना बेहद निराशाजनक है। उन्होंने प्रशासन और परीक्षा एजेंसी से मौसम से प्रभावित छात्रों के लिए अलग तिथि पर दोबारा परीक्षा आयोजित करने की मांग की है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

कैथल में नशा तस्करों पर प्रशासन का बुलडोजर, तीन मकान जमींदोज

Summer express, कैथल , बलिंदर | हरियाणा के कैथल में नशा तस्करों के खिलाफ पुलिस और जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कथित तौर पर अवैध रूप से अर्जित संपत्तियों पर बुलडोजर चला दिया। सिरटा रोड स्थित जाट धर्मशाला के सामने बनी कॉलोनी में तीन कथित नशा तस्करों के मकानों को प्रशासन ने ध्वस्त कर...

हरियाणा में खुलेंगे 700 से अधिक नए वीटा बूथ, महिला स्वयं सहायता समूहों को मिलेगा बड़ा प्रोत्साहन

Summer express, चंडीगढ़ , अंकुर कपूर | हरियाणा सरकार ने प्रदेश में डेयरी क्षेत्र और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में कई अहम फैसले लिए हैं। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने घोषणा की कि प्रदेशभर में 700 से अधिक नए वीटा बूथ स्थापित किए जाएंगे। साथ ही, सहकारी समितियों से जुड़े महिला स्वयं सहायता...

किसानों को हुआ  का मुनाफा..बल्ह में अब तक टमाटर से 50 करोड़ का कारोबार, 250-500 तक बिका एक क्रेट

Summer express/मंडी,धर्मवीर – हिमाचल प्रदेश का मिनी पंजाब कहलाई जाने वाली बल्ह घाटी में इस बार टमाटर की बंपर फसल से किसानों के चेहरे खिल उठे हैं। इस सीजन में बल्ह घाटी से अब तक 50 करोड़ से अधिक के टमाटरों का कारोबार हो चुका है। हालांकि सीजन अब अंतिम चरण में है, लेकिन खेतों...

हिमाचल कांग्रेस संगठन मजबूत करने में जुटी, 2027 चुनाव में वापसी का दावा

Summer express/शिमला, संजू -:हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के संगठन महासचिव विनोद ज़िंटा ने कहा कि पार्टी प्रदेश में संगठन को जमीनी स्तर तक मजबूत करने के अभियान में जुटी हुई है और इसी रणनीति के तहत 2027 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस दोबारा सरकार बनाने का लक्ष्य लेकर आगे बढ़ रही है। उन्होंने दावा किया कि...

बारिश में उफनते नाले ने रोकी बच्चों की राह, परिजनों ने जान जोखिम में डालकर कराया पार

Summer express/ऊना,राकेश -: जिला ऊना में लगातार हो रही बारिश के चलते नदी-नाले उफान पर हैं। गगरेट विधानसभा क्षेत्र के डब्बाली गांव में एक बार फिर बरसात ने ग्रामीणों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। गांव के बीच से गुजरने वाले नाले में तेज बहाव होने के कारण स्कूली बच्चों को स्कूल पहुंचने में भारी परेशानी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.