Facebook-f Youtube X-twitter

दो दिन की गिरावट के बाद सोना-चांदी में तेज उछाल, कीमतों में बड़ा इजाफा

Summer express, नई दिल्ली | लगातार दो दिन की गिरावट के बाद बुधवार को सोने और चांदी की कीमतों में जोरदार तेजी दर्ज की गई। मजबूत मांग और नए निवेश सौदों के चलते कीमती धातुओं के दामों में उछाल देखने को मिला।

Multi Commodity Exchange of India पर जून डिलीवरी वाला सोना 1,879 रुपये की तेजी के साथ 1,53,550 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। इसमें करीब 1.24 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई। इस दौरान बाजार में करीब 8,393 लॉट का कारोबार हुआ।

विशेषज्ञों के अनुसार, हाजिर बाजार में मजबूत मांग और निवेशकों द्वारा नए सौदे किए जाने से सोने की कीमतों में यह तेजी आई है। दो दिन की गिरावट के बाद अचानक आई इस तेजी ने बाजार को फिर से मजबूत रुख दिया है।

वहीं चांदी की कीमतों में भी तेजी का रुख देखने को मिला। बाजार में औसत स्तर पर सोना करीब 1,54,000 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी लगभग 2,47,000 रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच गई। चांदी के सिक्कों का भाव भी बढ़कर करीब 2,700 रुपये प्रति नग दर्ज किया गया।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी तेजी का असर देखने को मिला। न्यूयॉर्क में सोने की वायदा कीमत करीब 1.30 प्रतिशत बढ़कर 4,780.96 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच गई। विश्लेषकों का कहना है कि वैश्विक अनिश्चितता और निवेशकों की सुरक्षित निवेश की ओर बढ़ती रुचि इस तेजी का प्रमुख कारण है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

लेबनान में इजराइली हवाई हमले में महिला पत्रकार की मौत, घंटों बाद मलबे से निकला शव

Summer express, बेरूत | दक्षिणी लेबनान में इजराइल द्वारा किए गए हवाई हमले में एक महिला पत्रकार की मौत हो गई, जो इजराइल-हिजबुल्ला संघर्ष की कवरेज कर रही थीं। हमले के बाद घंटों चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद उनका शव मलबे से बरामद किया गया। जानकारी के अनुसार, पत्रकार अमल खलील दक्षिणी लेबनान के अल-तिरी...

पंजाब में गेहूं खरीद रिकॉर्ड स्तर पर: 57 लाख मीट्रिक टन की खरीद, किसानों को 7109 करोड़ का भुगतान

Summer Express, गुरदासपुर | पंजाब में चल रहे रबी विपणन सीजन के दौरान गेहूं खरीद ने बड़ा आंकड़ा छू लिया है। राज्य में अब तक 57 लाख मीट्रिक टन गेहूं की खरीद पूरी हो चुकी है, जबकि किसानों के खातों में 7109 करोड़ रुपये का भुगतान किया जा चुका है। पंजाब के खाद्य एवं नागरिक...

UN रिपोर्ट चेतावनी: भारत की खेती पर लू का बढ़ता खतरा, कमजोर मानसून से बढ़ेगी मुश्किल

Summer express, नई दिल्ली | संयुक्त राष्ट्र की ताजा रिपोर्ट ने भारत की कृषि व्यवस्था को लेकर गंभीर चेतावनी जारी की है। FAO और WMO की संयुक्त रिपोर्ट के अनुसार देश में बढ़ती लू की घटनाएं कृषि श्रमिकों और खासकर धान उत्पादन के लिए बड़ा खतरा बनती जा रही हैं। रिपोर्ट में बताया गया है...

इंग्लैंड के स्कूलों में स्मार्टफोन पर सख्ती: सरकार बनाएगी कानूनी नियम, छात्रों के लिए नई गाइडलाइन

Summer express, लंदन | यूनाइटेड किंगडम की सरकार ने इंग्लैंड के स्कूलों में स्मार्टफोन के इस्तेमाल को लेकर बड़ा और कड़ा कदम उठाने की तैयारी कर ली है। अब तक मोबाइल फोन पर रोक संबंधी दिशा-निर्देश केवल सलाह के तौर पर लागू थे, लेकिन सरकार इन्हें कानूनी रूप देने जा रही है। इस फैसले का...

पंजाब में अप्रैल में ही तपने लगी धरती: फरीदकोट-बठिंडा सबसे गर्म, कई जिलों में लू का असर

Summer express, लुधियाना | पंजाब में अप्रैल के महीने में ही भीषण गर्मी ने लोगों को परेशान करना शुरू कर दिया है। बुधवार को राज्य के कई जिलों में दिनभर लू चली, जिससे मौसम मई जैसी गर्मी का एहसास कराने लगा। सबसे अधिक तापमान फरीदकोट और बठिंडा में दर्ज किया गया। फरीदकोट में अधिकतम तापमान...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.