Facebook-f Youtube X-twitter

धर्मपुर में बंद सड़क पर सियासी गरमाहट: पूर्व मंत्री के बेटे ने पीडब्ल्यूडी कार्यालय में किया हंगामा

मंडी, धर्मवीर -धर्मपुर क्षेत्र में बंद पड़ी सड़क को लेकर राजनीतिक माहौल अचानक गरमा गया, जब क्षेत्र के पूर्व मंत्री के बेटे और पूर्व प्रत्याशी रजत ठाकुर अपने समर्थकों के साथ लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के एक्सईएन कार्यालय पहुंच गए। इस दौरान कार्यालय में तनावपूर्ण स्थिति बन गई और माहौल कुछ देर के लिए पूरी तरह से अशांत हो गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, रजत ठाकुर ने अधिकारियों को सीधे तौर पर घेरते हुए बंद सड़क के मुद्दे पर तीखी नाराजगी जाहिर की। उन्होंने एक्सईएन अंशुमन सोनी पर आरोप लगाया कि विभागीय अधिकारी केवल दफ्तरों में बैठकर औपचारिकताएं पूरी कर रहे हैं, जबकि जमीनी स्तर पर लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कड़े शब्दों में कहा कि अधिकारी एसी कमरों में बैठने के बजाय फील्ड में जाकर काम करें और जनता की समस्याओं का समाधान करें।रजत ठाकुर ने अधिकारियों से सड़कों की स्थिति और अब तक किए गए कार्यों का पूरा ब्योरा मांगा, लेकिन उनका गुस्सा इस कदर बढ़ गया कि उन्होंने अधिकारियों की सफाई सुनने में भी ज्यादा रुचि नहीं दिखाई। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि उसी दिन शाम पांच बजे तक सड़क को चालू नहीं किया गया, तो इसके लिए विभागीय अधिकारी जिम्मेदार होंगे।

इस दौरान एक्सईएन अंशुमन सोनी ने स्थिति को शांत करने की कोशिश करते हुए कहा कि विभाग सभी प्रक्रियाओं का पालन कर रहा है और यदि चाहें तो पूरे मामले की जांच भी करवाई जा सकती है। उन्होंने संयमित भाषा में बात करने की अपील की, लेकिन रजत ठाकुर का आक्रोश कम नहीं हुआ और उन्होंने कड़े लहजे में अपनी नाराजगी जारी रखी।घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसे रजत ठाकुर ने स्वयं सोशल मीडिया पर साझा किया। वीडियो में वह अधिकारियों को फटकार लगाते और सवाल उठाते नजर आ रहे हैं। इस घटना ने क्षेत्र में राजनीतिक बहस को और तेज कर दिया है।

रजत ठाकुर ने आरोप लगाया कि कैंची मोड़ मघोघरी में हाल ही में गिरा डंगा पीडब्ल्यूडी की लापरवाही का नतीजा है। उनका कहना है कि लंबे समय से वहां खुदाई का कार्य चल रहा था और अधिकारी नियमित रूप से उस स्थान का दौरा भी कर रहे थे, बावजूद इसके सुरक्षा उपायों की अनदेखी की गई।उन्होंने ठेकेदारों और विभागीय अधिकारियों पर मिलीभगत के गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि जनता के पैसे का दुरुपयोग किया जा रहा है। उनके अनुसार, बड़े ठेकेदारों को फायदा पहुंचाने के लिए योजनाओं में हेरफेर किया जाता है और भुगतान में भी अनियमितताएं हैं। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि कई अधिकारी ठेकेदारों के साथ अनुचित संबंध रखते हैं।

वहीं, पीडब्ल्यूडी के अधिशाषी अभियंता अंशुमन सोनी ने इन आरोपों से इनकार करते हुए कहा कि डंगा गिरने के मामले में जिम्मेदार व्यक्ति के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है और विभाग पूरी पारदर्शिता के साथ कार्य कर रहा है। उन्होंने आश्वासन दिया कि सड़क को जल्द से जल्द बहाल करने के प्रयास जारी हैं।इस पूरे घटनाक्रम ने प्रशासनिक कार्यप्रणाली और राजनीतिक हस्तक्षेप पर एक बार फिर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

रेवाड़ी को स्वास्थ्य सेवाओं की बड़ी सौगात : 12 केंद्रों को मंजूरी, 5 अपग्रेड और 7 नए खुलेंगे

Summer express, रेवाड़ी | हरियाणा सरकार ने रेवाड़ी जिले में स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए करीब एक दर्जन स्वास्थ्य केंद्रों को मंजूरी दी है। इनमें पांच मौजूदा स्वास्थ्य केंद्रों को अपग्रेड किया जाएगा, जबकि सात नए उपस्वास्थ्य केंद्र स्थापित किए जाएंगे। यह निर्णय केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह...

अंबाला में 7 स्कूलों को बम धमकी ईमेल :  आर्मी पब्लिक स्कूल व केवी-1 भी शामिल,  सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

Summer express , अंबाला | हरियाणा के अंबाला में एक बार फिर स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया है। गुरुवार सुबह आर्मी पब्लिक स्कूल की जूनियर और सीनियर शाखा के साथ-साथ केंद्रीय विद्यालय-1, 2, 3, 4 और एक अन्य बड़े निजी स्कूल सहित कुल सात शैक्षणिक संस्थानों को ईमेल...

NIT कुरुक्षेत्र में छात्र आत्महत्याओं पर मानवाधिकार आयोग सख्त, संस्थान से मांगी विस्तृत रिपोर्ट

Summer express, चंडीगढ़ | हरियाणा मानवाधिकार आयोग ने राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान  में छात्रों की लगातार आत्महत्या और आत्महत्या के प्रयासों की घटनाओं पर स्वतः संज्ञान लेते हुए गंभीर रुख अपनाया है। आयोग ने संस्थान प्रशासन, जिला प्रशासन और पुलिस से विस्तृत रिपोर्ट तलब की है। आयोग के अध्यक्ष ललित बत्रा की अध्यक्षता में पूर्ण पीठ...

लुधियाना के स्कूलों को फिर बम धमकी: ईमेल से मचा हड़कंप, पुलिस जांच में जुटी

Summer express, लुधियाना | लुधियाना में एक बार फिर स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया है। शहर के कई प्रमुख स्कूलों को संदिग्ध ई-मेल प्राप्त होने के बाद प्रशासन और पुलिस अलर्ट मोड पर आ गई है। जानकारी के अनुसार, कुल चार स्कूलों,स्प्रिंग डेल पब्लिक स्कूल, पौदार इंटरनेशनल स्कूल,...

सैलून में हेयर ट्रीटमेंट के दौरान करंट लगने से महिला बेसुध, वायरल वीडियो से मचा हड़कंप

Summer express, नई दिल्ली | सोशल मीडिया पर एक सैलून हादसे का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने लोगों को हैरान और डरा दिया है। वीडियो में एक महिला हेयर ट्रीटमेंट के लिए सैलून में बैठी नजर आती है, जहां शुरुआत में सब सामान्य दिखाई देता है, लेकिन कुछ ही पलों में स्थिति...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.