Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

लुधियाना के स्कूलों को फिर बम धमकी: ईमेल से मचा हड़कंप, पुलिस जांच में जुटी

Summer express, लुधियाना | लुधियाना में एक बार फिर स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया है। शहर के कई प्रमुख स्कूलों को संदिग्ध ई-मेल प्राप्त होने के बाद प्रशासन और पुलिस अलर्ट मोड पर आ गई है।

जानकारी के अनुसार, कुल चार स्कूलों,स्प्रिंग डेल पब्लिक स्कूल, पौदार इंटरनेशनल स्कूल, मानव रचना इंटरनेशनल स्कूल और बीआरएस नगर स्थित डीएवी पब्लिक स्कूल—को धमकी भरा ई-मेल मिला है। मेल सामने आने के बाद स्कूल प्रबंधन ने तुरंत अभिभावकों को सूचना दी और पुलिस को मामले की जानकारी दी गई।

धमकी मिलने के बाद स्प्रिंग डेल पब्लिक स्कूल ने एहतियातन बच्चों की छुट्टी भी कर दी। वहीं अन्य स्कूलों में पुलिस द्वारा सघन जांच और सुरक्षा जांच अभियान चलाया जा रहा है। बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वॉड भी मौके पर तैनात किए गए हैं।

इससे पहले 10 मार्च को भी लुधियाना के कुछ स्कूलों को इसी तरह की बम धमकी ई-मेल के जरिए मिली थी, जिसके बाद पूरे शहर में सुरक्षा एजेंसियां सक्रिय हो गई थीं और स्कूल परिसरों की गहन तलाशी ली गई थी।

फिलहाल पुलिस साइबर सेल की मदद से ई-मेल भेजने वाले की पहचान करने में जुटी है और पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

धर्मशाला में बरसे मेघ, मौसम हुआ खुशनुमा, लोगों को मिली गर्मी से राहत

Summer express/राहुल चावला, धर्मशाला-:धर्मशाला और इसके आसपास के क्षेत्रों में बुधवार दोपहर बाद मौसम ने अचानक करवट लेते हुए लोगों को गर्मी और उमस से राहत दिलाई। आसमान में छाए घने बादलों के बाद हुई झमाझम बारिश से तापमान में उल्लेखनीय गिरावट दर्ज की गई, जिससे पूरे क्षेत्र का मौसम सुहावना हो गया। बारिश के...

11 हजार वोल्ट की तारों की चपेट में आए दो मासूम, गंभीर हालत में  पीजीआई रेफर

Summer express/अंबाला-:अंबाला छावनी के बोह गांव में एक दर्दनाक हादसे ने सभी को झकझोर कर रख दिया। घर की छत पर खेल रहे दो मासूम बच्चे 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन बिजली लाइन की चपेट में आ गए और गंभीर रूप से झुलस गए। दोनों बच्चों को पहले अंबाला छावनी के नागरिक अस्पताल में भर्ती...

अंबाला पुलिस का बड़ा एक्शन: स्मैक तस्करों से पूछताछ के बाद दिल्ली से नाइजीरियन ड्रग सप्लायर गिरफ्तार

Summer express /अंबाला-:अंबाला पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक अंतरराज्यीय ड्रग नेटवर्क का खुलासा किया है। एंटी नारकोटिक सेल ने पहले दो स्थानीय तस्करों को स्मैक के साथ गिरफ्तार किया। उनसे मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने दिल्ली में छापेमारी कर एक नाइजीरियाई नागरिक को गिरफ्तार किया है। आरोपी...

2 लाख की रोबोटिक सर्जरी मात्र 30 हजार में, नेरचौक मेडिकल कॉलेज हुए 61 सफल ऑपरेशन

Summer express/मंडी,धर्मवीर-:निजी अस्तपालों में रोबोटिक सर्जरी के माध्यम से लाखों रुपयों की फीस लेकर किए जाने वाले ऑपरेशन अब मंडी जिला के सबसे बड़े स्वास्थ्य संस्थान श्री लाल बहादुर शास्त्री नेरचौक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में मात्र 30 हजार में किए जा रहे हैं। बीते 4 माह में मेडिकल कॉलेज मे रोबोटिक सर्जरी के 61...

22 दिनों से बूंद-बूंद को तरस रही सिरसा की खन्ना कॉलोनी,पानी के लिए मचा हाहाकार

Summer express/सिरसा,विजय-: हरियाणा के सिरसा शहर में इन दिनों पेयजल संकट गंभीर रूप लेता जा रहा है। शहर की खन्ना कॉलोनी के निवासी पिछले 22 दिनों से पानी की भारी किल्लत का सामना कर रहे हैं। हालात इतने खराब हो चुके हैं कि लोगों के घरों में लगे नलों से पानी की जगह सिर्फ हवा...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.