Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

रेवाड़ी को स्वास्थ्य सेवाओं की बड़ी सौगात : 12 केंद्रों को मंजूरी, 5 अपग्रेड और 7 नए खुलेंगे

Summer express, रेवाड़ी | हरियाणा सरकार ने रेवाड़ी जिले में स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए करीब एक दर्जन स्वास्थ्य केंद्रों को मंजूरी दी है। इनमें पांच मौजूदा स्वास्थ्य केंद्रों को अपग्रेड किया जाएगा, जबकि सात नए उपस्वास्थ्य केंद्र स्थापित किए जाएंगे।

यह निर्णय केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह की पहल के बाद लिया गया, जिन्होंने राज्य की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव को पत्र लिखकर जिले में स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार का अनुरोध किया था। उनके अनुरोध के बाद स्वास्थ्य विभाग ने फिजिबिलिटी रिपोर्ट तैयार की, जिसके आधार पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने प्रस्ताव को मंजूरी प्रदान कर दी।

स्वीकृत योजना के तहत पीएचसी भाड़ावास को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में अपग्रेड किया जाएगा। इसके अलावा पीएचसी धारूहेड़ा को भी सीएचसी का दर्जा दिया जाएगा। उपस्वास्थ्य केंद्र झाबुआ, शबाजपुर खालसा और टींट को अपग्रेड कर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) बनाया जाएगा।

इसके साथ ही जिले के मीरपुर, आशियाकी टप्पा जड़थल, भांड़ोर, नठेड़ा और सुरखपुर गांवों में नए उपस्वास्थ्य केंद्र खोले जाएंगे। सरकार ने यह भी निर्देश दिए हैं कि जब तक स्थायी भवन तैयार नहीं हो जाता, तब तक ग्राम पंचायतें बिना किराया लिए अस्थायी भवन उपलब्ध कराएंगी ताकि सेवाएं तुरंत शुरू की जा सकें।

स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने कहा कि इन स्वास्थ्य केंद्रों के शुरू होने से ग्रामीण क्षेत्रों में चिकित्सा सुविधाओं की पहुंच बेहतर होगी और जिला अस्पतालों पर दबाव भी कम होगा। उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य हर नागरिक तक समय पर और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना है।

सरकार का मानना है कि इस विस्तार से रेवाड़ी जिले की स्वास्थ्य व्यवस्था को मजबूती मिलेगी और दूरदराज के ग्रामीण इलाकों में रहने वाले लोगों को स्थानीय स्तर पर बेहतर इलाज उपलब्ध हो सकेगा।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

Summer Express - Auto Draft

सबरीमाला में हेलीकॉप्टर की कम ऊंचाई पर उड़ान से हड़कंप, मामला उच्च न्यायालय तक पहुंचा

Summer express, पथानामथिट्टा | केरल के प्रसिद्ध सबरीमाला मंदिर क्षेत्र में भारतीय तटरक्षक बल के हेलीकॉप्टर की कम ऊंचाई पर उड़ान भरने की घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। यह मामला अब उच्च न्यायालय तक पहुंच गया है और इसकी जांच तेज कर दी गई है। घटना के संबंध में...
Summer Express - अमृतसर में बस की छत पर युवकों में झगड़ा, वीडियो हुआ वायरल

अमृतसर में बस की छत पर युवकों में झगड़ा, वीडियो हुआ वायरल

Summer express, अमृतसर |  पंजाब के अमृतसर शहर में गोल्डन गेट के पास चलती बस की छत पर युवकों के बीच हुए झगड़े का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहा है। इस घटना ने यातायात सुरक्षा और नियमों के पालन को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। जानकारी के अनुसार, कुछ युवक...
Summer Express - रोहतक में पुलिस हिरासत में व्यक्ति की मौत, परिजनों ने लगाए प्रताड़ना के आरोप

रोहतक में पुलिस हिरासत में व्यक्ति की मौत, परिजनों ने लगाए प्रताड़ना के आरोप

Summer express, रोहतक | हरियाणा के रोहतक जिले में पुलिस हिरासत में एक 51 वर्षीय व्यक्ति की मौत का मामला सामने आने से हड़कंप मच गया है। गांव टिटोली निवासी नरेश कुमार की जिला अपराध जांच शाखा-2 की हिरासत के दौरान तबीयत बिगड़ने के बाद उपचार के दौरान मृत्यु हो गई। इस घटना के बाद...
Summer Express - रूस में करनाल के युवक की संदिग्ध मौत, 20 दिन बाद ताबूत में लौटा देव

रूस में करनाल के युवक की संदिग्ध मौत, 20 दिन बाद ताबूत में लौटा देव

Summer express, राकेश कुमार शर्मा, करनाल |  हरियाणा के करनाल जिले के बसंत विहार निवासी 22 वर्षीय युवक देव की रूस में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। महज 20 दिन पहले बेहतर भविष्य की तलाश में विदेश गया देव अब ताबूत में घर लौटा है। इस घटना से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर...
Summer Express - अलीगढ़ में एफएसडीए की सख्ती, छह घी ब्रांड असुरक्षित घोषित, बिक्री पर रोक

अलीगढ़ में एफएसडीए की सख्ती: छह घी ब्रांड असुरक्षित घोषित, बिक्री पर रोक

Summer express, अलीगढ़ |  खाद्य सुरक्षा को लेकर बड़ी कार्रवाई करते हुए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने अलीगढ़ में घी के छह ब्रांडों को असुरक्षित घोषित कर दिया है। विभाग के इस फैसले के बाद जिले में इन ब्रांडों के निर्माण, बिक्री और भंडारण पर तत्काल प्रभाव से प्रतिबंध लगा दिया गया है।...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.