Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

गुरुग्राम में 5 दिन का बड़ा अतिक्रमण अभियान, 6000 से ज्यादा अवैध ढांचे हटाए गए

Summer express, गुरुग्राम | नए गुरुग्राम में टाउन एंड कंट्री प्लानिंग (इन्फोर्समेंट) विभाग ने अब तक की सबसे बड़ी अतिक्रमण हटाओ कार्रवाई को अंजाम दिया है। लगातार पांच दिनों तक चले इस विशेष अभियान में 6000 से अधिक मकानों के बाहर किए गए अवैध कब्जों को हटाया गया।

यह कार्रवाई शहर के कई प्रमुख रिहायशी इलाकों में एक साथ की गई, जिनमें डीएलएफ फेज-1 और फेज-2, साउथ सिटी-1 और 2, सुशांत लोक, सुशांत लोक-2 और 3, सनसिटी, ग्रीनवुड सिटी, आरडी सिटी, विपुल वर्ल्ड, रोजवुड सिटी, निर्वाणा कंट्री, मालिबू टाउन, मेफील्ड गार्डन, गार्डन सिटी, उप्पल साउथेंड और पालम विहार शामिल हैं।

अभियान के दौरान सड़कों के राइट ऑफ वे, ग्रीन बेल्ट और सार्वजनिक स्थानों पर बने अवैध निर्माणों को हटाया गया। इसमें मकानों के बाहर बढ़ाई गई बाउंड्री वॉल, अवैध गेट, गार्ड रूम, रैंप, फेंसिंग और अन्य अस्थायी ढांचे ध्वस्त किए गए, जिससे कई जगह पहले से संकरी हो चुकी सड़कें फिर से चौड़ी और सुगम हो गई हैं।

इस कार्रवाई के बाद स्थानीय लोगों में मिली-जुली प्रतिक्रिया देखने को मिली है। कुछ लोगों ने इसे यातायात सुधार और अवैध कब्जों पर सख्त कदम बताया, जबकि कुछ का कहना है कि इस तरह की कार्रवाई पूरे शहर में समान रूप से होनी चाहिए।

विभागीय अधिकारियों के अनुसार, यह अभियान संयुक्त रूप से टाउन एंड कंट्री प्लानिंग के विभिन्न विंग्स द्वारा चलाया गया, जिससे कार्रवाई अधिक प्रभावी और व्यापक रही। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि यह अभियान यहीं खत्म नहीं होगा और जहां भी अतिक्रमण मिलेगा, वहां आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।

प्रशासन का कहना है कि शहर की योजनाबद्ध संरचना को बनाए रखने और सार्वजनिक स्थानों को मुक्त कराने के लिए इस तरह के अभियान आगे भी जारी रहेंगे, ताकि गुरुग्राम में यातायात व्यवस्था और शहरी ढांचे को बेहतर बनाया जा सके।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

भजनलाल की बेटी रोशनी बिश्नोई को झटका, करोड़ों के प्लॉट मामले में अग्रिम जमानत खारिज

Summer express चंडीगढ़ । हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भजनलाल की बेटी रोशनी बिश्नोई को करोड़ों रुपये की संपत्ति से जुड़े कथित धोखाधड़ी मामले में गुरुग्राम की अदालत से राहत नहीं मिली। अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश यशविंदर पॉल सिंह की अदालत ने उनकी अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी। मामला मृत व्यक्ति के नाम पर कथित फर्जी...

रक्षाबंधन पर पूर्व मंत्री असीम गोयल ने स्वच्छता सेनानी और अस्पताल कर्मियों से बंधवाई राखी

summer express, अंबाला (अंकुर कपूर)। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर अंबाला में भाई-बहन के प्रेम और सम्मान की भावना से जुड़ा भावुक दृश्य देखने को मिला। हरियाणा के पूर्व मंत्री असीम गोयल ने रविवार सुबह अंबाला शहर नगर निगम और नागरिक अस्पताल पहुंचकर स्वच्छता सेनानी बहनों तथा अस्पताल में कार्यरत महिला कर्मचारियों से राखी बंधवाई।...

सीएम सैनी के मेवात दौरे से पहले युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष हाउस अरेस्ट  

Summer express , नूंह | मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के मेवात दौरे से पहले नूंह जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष मुबीन खान तेडिया को पुलिस-प्रशासन ने कथित तौर पर हाउस अरेस्ट कर लिया। बताया जा रहा है कि जिला युवा कांग्रेस की ओर से मुख्यमंत्री के दौरे के दौरान काले झंडे दिखाकर विरोध जताने की तैयारी...

हरियाणा विधानसभा में हंगामा: कांग्रेस के आठ विधायक निलंबित, सीएम नायब ने किया पलटवार  

summer express ,चंडीगढ़ (अंकर कपूर)। हरियाणा विधानसभा के मानसून सत्र की शुरुआत हंगामे और सत्ता पक्ष-विपक्ष के बीच तीखी नोकझोंक के साथ हुई। सत्र के पहले दिन कांग्रेस विधायक काले कपड़े पहनकर विधानसभा पहुंचे और सरकार के खिलाफ रोष मार्च निकाला। विपक्ष ने विभिन्न मुद्दों को लेकर सरकार पर निशाना साधते हुए सदन के अंदर भी...

मुख्यमंत्री का काफिला रोकने के आरोप में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, कार्यक्रम में हुई थी बहस

summer express, तिरुवनंतपुरम। केरल के मुख्यमंत्री वी.डी. सतीशन का काफिला रोकने के आरोप में तिरुवनंतपुरम जिला कांग्रेस कमेटी के नेता अनिल कुमार उर्फ चेंथी अनी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई शुक्रवार शाम श्री नारायण गुरु जयंती समारोह में शामिल होने जा रहे मुख्यमंत्री के काफिले को कथित तौर पर रोकने की घटना...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.