Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

शिमला कांग्रेस भवन के बाहर नेता की भूख हड़ताल, गिरिपार की अनदेखी का आरोप

Summer express/शिमला, संजू -:हिमाचल प्रदेश कांग्रेस में आंतरिक मतभेद अब खुलकर सामने आ गए हैं। पांवटा साहिब ब्लॉक अध्यक्ष की नियुक्ति से नाराज़ कांग्रेस नेता और पूर्व भंगानी जोन अध्यक्ष प्रदीप चौहान शिमला स्थित कांग्रेस भवन के बाहर 24 घंटे की भूख हड़ताल पर बैठ गए हैं। उन्होंने पार्टी नेतृत्व से मांग की है कि वर्तमान ब्लॉक अध्यक्ष सरदार हरप्रीत रतन को तुरंत पद से हटाया जाए और गिरिपार क्षेत्र से नए अध्यक्ष की नियुक्ति की जाए।

प्रदीप चौहान का कहना है कि वे लंबे समय से कांग्रेस के सक्रिय कार्यकर्ता रहे हैं, लेकिन पार्टी ने गिरिपार क्षेत्र की लगातार अनदेखी की है। उनका आरोप है कि ब्लॉक से लेकर जिला और प्रदेश स्तर तक गिरिपार क्षेत्र को प्रतिनिधित्व नहीं दिया गया है, जबकि पांवटा साहिब क्षेत्र के लोगों को अधिक प्राथमिकता मिली है। इससे कार्यकर्ताओं में असंतोष बढ़ रहा है।उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि सरदार हरप्रीत रतन विधानसभा चुनाव के दौरान बागी होकर भाजपा में शामिल हो गए थे और बाद में फिर से कांग्रेस में लौट आए। इसके बावजूद उन्हें ब्लॉक अध्यक्ष बनाना समर्पित कार्यकर्ताओं के साथ अन्याय है। चौहान का कहना है कि जो लोग वर्षों से पार्टी के लिए मेहनत कर रहे हैं, उन्हें नजरअंदाज किया जा रहा है, जबकि अवसरवादी लोगों को महत्वपूर्ण पद दिए जा रहे हैं।उन्होंने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो वे दिल्ली जाकर कांग्रेस मुख्यालय के बाहर भी धरना देंगे। साथ ही उन्होंनेराहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे  से इस मुद्दे में हस्तक्षेप करने की अपील की है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

सरकारी स्कूलों में आठवीं से बारहवीं तक एआई की पढ़ाई

समर न्यूज | चंडीगढ़पंजाब के सरकारी स्कूलों में विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीक से जोड़ने के लिए शैक्षणिक सत्र 2026-27 से आठवीं से बारहवीं कक्षा तक कंप्यूटर साइंस के पाठ्यक्रम में कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) को शामिल किया गया है। पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने इसके लिए विषय का नाम बदलकर कंप्यूटर साइंस एंड आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (सीएसएआई)...

एससीओ बैठक के लिए भारत ने पाकिस्तान को दिया न्योता

एजेंसी | नई दिल्लीभारत ने शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के पहले सभ्यतागत संवाद मंच में भाग लेने के लिए पाकिस्तान सहित सभी सदस्य देशों को आमंत्रित किया है। तीन दिवसीय आयोजन 20 से 22 नवंबर तक नई दिल्ली में होगा।पाकिस्तान के राष्ट्रीय विरासत एवं संस्कृति मंत्री औरंगजेब खान खिची को भी इसमें शामिल होने का...

शव को लेकर टकराव और प्रदर्शनकारियों पर एफआईआर अल्पसंख्यक आयोग व मानवाधिकार आयोग ने मांगी रिपोर्ट

एजेंसी | मानसा पंजाब के मानसा में युवक दलजीत सिंह की मौत के बाद शव को लेकर पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच हुआ टकराव अब और गंभीर हो गया है। पुलिस ने अपने जवानों पर कथित हमले के मामले में प्रदर्शनकारियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस का आरोप है कि 27 अक्टूबर को...

गुरुग्राम के भोंडसी में अवैध कॉलोनियों पर बड़ी कार्रवाई, 20 एकड़ में 241 डीपीसी और सड़क नेटवर्क ध्वस्त

Summer express, गुरुग्राम। नए गुरुग्राम में अवैध कॉलोनियों के खिलाफ टाउन एंड कंट्री प्लानिंग विभाग ने सख्ती बढ़ा दी है। इसी अभियान के तहत भोंडसी के शहरी क्षेत्र में बड़ी तोड़फोड़ कार्रवाई की गई। गांव की राजस्व सीमा के अंतर्गत विकसित की जा रही दो अवैध कॉलोनियों में करीब 20 एकड़ क्षेत्र में बने अनधिकृत...

रेवाड़ी में अवैध कॉलोनियों पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 12 एकड़ जमीन पर कार्रवाई

Summer express, रेवाड़ी। जिले में अवैध कॉलोनियों और अनधिकृत निर्माणों के खिलाफ जिला नगर योजनाकार विभाग ने सख्ती तेज कर दी है। इसी कड़ी में शाम सुठानी, बनीपुर और बावल में करीब 12 एकड़ जमीन पर विकसित की जा रही अवैध कॉलोनियों में तोड़फोड़ की कार्रवाई की गई। इस दौरान 16 डीपीसी, 10 प्रीकास्ट चारदीवारी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.