Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

एंट्री टैक्स को लेकर विपक्ष ने सरकार को घेरा, विधानसभा के बाहर किया प्रदर्शन

Summer express,कार्तिक ठाकुर, शिमला | हिमाचल प्रदेश में एंट्री टैक्स को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है। मंगलवार को विधानसभा के बजट सत्र की कार्यवाही शुरू होने से पहले विपक्षी विधायकों ने विधानसभा परिसर के बाहर धरना प्रदर्शन किया और राज्य सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। विपक्षी नेता बैनर और तख्तियां लेकर पहुंचे और एंट्री टैक्स नीति को वापस लेने की मांग उठाई।

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि एंट्री टैक्स को लेकर हिमाचल ही नहीं, बल्कि पड़ोसी राज्य पंजाब और हरियाणा में भी विरोध देखने को मिल रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ने यह फैसला बिना पर्याप्त विचार-विमर्श और जल्दबाजी में लिया, जिससे आम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता के साथ किसी भी तरह की बदसलूकी बर्दाश्त नहीं की जाएगी और सरकार को इस मुद्दे पर तुरंत स्पष्ट निर्णय लेना चाहिए।

जयराम ठाकुर ने यह भी कहा कि एंट्री टैक्स का मुद्दा सदन के भीतर और बाहर पहले भी उठाया जा चुका है, लेकिन अब तक सरकार की स्थिति स्पष्ट नहीं है। उन्होंने दावा किया कि सीमा क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को रोजमर्रा के कार्यों के लिए भी एंट्री टैक्स देना पड़ रहा है, यहां तक कि रिश्तेदारों से मिलने जाने पर भी अतिरिक्त शुल्क चुकाना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि छोटे वाहनों पर एंट्री टैक्स 40 रुपये से बढ़ाकर 170 रुपये तक कर दिया गया है, जबकि बड़े वाहनों पर यह शुल्क हजार रुपये तक पहुंच गया है। उन्होंने यह भी कहा कि पंजाब और हरियाणा में हिमाचल के वाहनों पर एंट्री टैक्स बढ़ाने की चर्चाएं चल रही हैं, जिससे स्थिति और तनावपूर्ण हो सकती है।

इसके अलावा, जयराम ठाकुर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्र सरकार का धन्यवाद करते हुए कहा कि हिमाचल प्रदेश को विकास के लिए 3920 करोड़ रुपये की सहायता मिली है, जो 50 वर्षों के लिए ब्याज मुक्त ऋण के रूप में प्रदान की गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य सरकार इस सहायता को सार्वजनिक रूप से उजागर नहीं कर रही है, जबकि इससे प्रदेश के विकास को गति मिल सकती है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

हिमाचल कैबिनेट के अहम निर्णय: भूमिहीनों को राहत, स्वास्थ्य सेवाओं में बड़े पैमाने पर भर्ती,हिमकेयर का दायरा बढ़ा

Summer express/शिमला, संजू -: मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह की अध्यक्षता में आयोजित हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक में कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए। कैबिनेट ने भूमिहीन परिवारों, सीमांत किसानों, कर्मचारियों और स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़े कई प्रस्तावों को मंजूरी देकर आम जनता को बड़ी राहत देने का प्रयास किया है।सबसे महत्वपूर्ण निर्णय सरकारी भूमि पर लंबे...

राजस्थान में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई, एक दिन में 4,869 वाहनों के खिलाफ एक्शन

Summer express, राजस्थान  | राजस्थान में सड़क सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए पुलिस ने व्यापक स्तर पर विशेष प्रवर्तन अभियान शुरू किया है। इस अभियान के तहत यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। अभियान के दौरान एक ही दिन में 4,869...

पंजाब में स्मार्ट राशन कार्ड वितरण की शुरुआत, लाभार्थियों को मिलेगा अतिरिक्त खाद्य सहायता पैकेज

Summer express, फिरोजपुर। पंजाब सरकार ने राज्य के पात्र और पंजीकृत परिवारों को नए स्मार्ट राशन कार्ड जारी करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसी कड़ी में फिरोजपुर शहरी विधानसभा क्षेत्र के गांव दुलची में आयोजित कार्यक्रम के दौरान विधायक रणबीर सिंह भुल्लर ने लाभार्थी परिवारों को स्मार्ट राशन कार्ड वितरित कर अभियान का...

वन्यजीवों के लिए वरदान बनी समाजसेवियों की पहल,सूखे तालाबों में फिर पहुंचा पानी

Summer express/नूरपुर ,संजीव -: भीषण गर्मी के इस दौर में जहां इंसान खुद को गर्मी से बचाने के उपाय खोज रहा है, वहीं कुछ संवेदनशील समाजसेवी जंगलों में रहने वाले बेजुबान जीवों की प्यास बुझाने के लिए आगे आए हैं। विधानसभा क्षेत्र इंदौरा के भदरौआ, लोदवां, टिपरी और महकड़ सहित आसपास के वन क्षेत्रों में...

ब्यास में लापता हे युवक का शव हुआ बरामद,पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंपा

कुल्लू/ मनमिंदर -:जिला कुल्लू के भुंतर में ब्यास नदी में डूबने के कारण एक युवक की मौत हो गई है। वहीं पुलिस की टीम ने शव को अपने कब्जे में ले लिया है। पुलिस की टीम ने शव का पोस्टमार्टम करने के बाद उसे परिजनों को सौंप दिया है। वहीं पुलिस की टीम ने मामला...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.