Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

डीजीपी का सख्त रुख: नशा तस्करों से मिलीभगत पर 16 पुलिसकर्मी बर्खास्त

शिमला, संजू -:हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में पुलिस महानिदेशक अशोक तिवारी ने नशे के बढ़ते कारोबार और पुलिस विभाग में अनुशासनहीनता को लेकर कड़ा संदेश दिया है। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि ‘खाकी’ की गरिमा से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

एक कार्यक्रम के दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए डीजीपी ने बताया कि विभाग के भीतर मौजूद ‘काली भेड़ों’ की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि जैसे एक परिवार में सभी सदस्य एक जैसे नहीं होते, उसी तरह पुलिस विभाग में भी कुछ लोग ऐसे हैं जो अपनी गलत हरकतों से पूरी वर्दी को बदनाम कर रहे हैं।अशोक तिवारी ने खुलासा किया कि वर्ष 2026 में अब तक 16 पुलिसकर्मियों को सेवा से बर्खास्त किया जा चुका है। इन कर्मियों के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत मामले दर्ज थे या उन पर नशा तस्करों को संरक्षण देने के गंभीर आरोप थे। उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष, किसी भी प्रकार की संलिप्तता पाए जाने पर सख्त कार्रवाई तय है।उन्होंने कहा कि पुलिस विभाग अब नशे के नेटवर्क को जड़ से खत्म करने के लिए पूरी गंभीरता के साथ काम कर रहा है और इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

वहीं बहुचर्चित चेस्टर हिल मामला पर पूछे गए सवाल के जवाब में डीजीपी ने संयमित प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि मामला फिलहाल जांच के अधीन है, इसलिए इस पर टिप्पणी करना उचित नहीं होगा। उन्होंने यह भी कहा कि संबंधित विभाग इस मामले में आवश्यक कार्रवाई कर रहा है और यदि सरकार पुलिस को कोई जिम्मेदारी सौंपती है, तो उसे पूरी निष्ठा से निभाया जाएगा।डीजीपी के इस सख्त रुख से साफ है कि प्रदेश में कानून व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए अब कोई ढिलाई नहीं बरती जाएगी।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

एचआरटीसी परिचालक से घर से ही फर्जी चेकिंग रिपोर्ट भरवा रहे इंस्पेक्टर, वीडियो वायरल

Summer express/मंडी, धर्मवीर-: हिमाचल पथ परिवहन निगम के मंडी डिवीजन में फर्जी चेकिंग का एक और मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में आरोप लगाया गया है कि एक इंस्पेक्टर ने धर्मशाला-कुल्लू रूट पर तैनात परिचालक से ड्यूटी के दौरान नहीं बल्कि घर पर बैठकर ही फर्जी चेकिंग भरवाई।...

फरीदाबाद के युवक की पत्नी के सामने गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

Summer express, फर्रुखाबाद । उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद जिले में हरियाणा के एक युवक की पत्नी और मासूम बेटे के सामने गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर कार से मौके से फरार हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश...

पंचकूला में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो का कहर, कई वाहन और मकान क्षतिग्रस्त

Summer express, पंचकूला। सेक्टर-15 में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो के अनियंत्रित होने से बड़ा हादसा हो गया। स्कॉर्पियो ने पहले सड़क से गुजर रही एक कार को टक्कर मारी, इसके बाद लोहे का गेट, ग्रिल और सुरक्षा कक्ष तोड़ते हुए एक मकान के बाहर खड़ी एसयूवी में जा घुसी। हादसे में कई वाहनों और संपत्ति को...

5.19 करोड़ की विकास परियोजनाओं का पलवल में शिलान्यास, सभी वार्डों में होगा समान विकास

Summer express, सुंदर कुंडू , पलवल। हरियाणा सरकार में खेल एवं कानून राज्य मंत्री गौरव गौतम ने सोमवार को पलवल शहर के वार्ड नंबर-10 स्थित कुसलीपुर क्षेत्र में करीब 5.19 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास किया। नारियल फोड़कर कार्यों की शुरुआत करते हुए उन्होंने कहा कि सरकार शहर के हर वार्ड में समान...

पंचकूला में मंत्री के सस्पेंशन आदेश पर भी नहीं हुई पुलिस कार्रवाई

Summer express, पंचकूला। दहेज उत्पीड़न के एक मामले में हरियाणा सरकार के मंत्री कृष्णलाल पंवार द्वारा महिला थाना की एसएचओ और जांच अधिकारी एएसआई को तत्काल निलंबित करने के निर्देश दिए जाने के बावजूद एक सप्ताह बाद भी कार्रवाई नहीं हुई है। पुलिस विभाग ने दोनों अधिकारियों को निलंबित करने के बजाय पहले विभागीय जांच...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.