Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

धर्मशाला के हेरिटेज बॉयज स्कूल में CBSE एडमिशन शुरू, दूरदराज क्षेत्रों से बढ़ी छात्रों की दिलचस्पी

धर्मशाला,  राहुल -: जिला कांगड़ा मुख्यालय धर्मशाला स्थित ऐतिहासिक हेरिटेज बॉयज स्कूल धर्मशाला में अब CBSE पैटर्न के तहत प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। ब्रिटिश काल में स्थापित इस स्कूल को हाल ही में CBSE से जोड़ा गया है, जिसके बाद न केवल धर्मशाला बल्कि चंबा और भरमौर जैसे दूरदराज क्षेत्रों से भी छात्र यहां एडमिशन लेने के लिए पहुंच रहे हैं।

स्कूल के CBSE में परिवर्तित होने के बाद अभिभावकों में पहले जो असमंजस की स्थिति बनी हुई थी, वह अब धीरे-धीरे खत्म हो रही है। पहले यह आशंका जताई जा रही थी कि स्कूल बंद हो सकता है, लेकिन अब प्रवेश प्रक्रिया शुरू होने से स्थिति सामान्य हो गई है और अभिभावक अपने बच्चों के भविष्य को लेकर आश्वस्त नजर आ रहे हैं।स्कूल की प्रिंसिपल रूपाली भगोरिया ने बताया कि संस्थान को CBSE पैटर्न में ‘लीड स्कूल’ के रूप में विकसित किया जा रहा है। वर्तमान में स्कूल में CBSE और हिमाचल प्रदेश बोर्ड दोनों की कक्षाएं संचालित हो रही हैं। 9वीं और 11वीं कक्षाएं CBSE के तहत शुरू की गई हैं, जबकि 10वीं और 12वीं की पढ़ाई अभी हिमाचल प्रदेश बोर्ड के अनुसार जारी है। इसके अलावा स्कूल को को-एजुकेशनल भी बनाया गया है।उन्होंने बताया कि CBSE के तहत प्रवेश प्रक्रिया 1 अप्रैल से शुरू हो चुकी है और इसके लिए अलग-अलग एडमिशन कमेटियों का गठन किया गया है, ताकि प्रक्रिया सुचारू रूप से चल सके। फीस को लेकर भी अभिभावकों में सवाल हैं, लेकिन फिलहाल स्कूल में हिमाचल प्रदेश बोर्ड की तर्ज पर ही फीस ली जा रही है, जब तक सरकार की ओर से कोई नया निर्देश जारी नहीं होता.कमला देवी, जो चंबा के सिहुंता क्षेत्र से अपने बेटे का दाखिला करवाने पहुंचीं, ने बताया कि उनका बच्चा CBSE में पढ़ना चाहता है, इसलिए वे यहां आई हैं।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

मोहाली-चंडीगढ़ में देर रात फायरिंग, संदिग्ध के कंधे में लगी गोली

सागर पाहवा ,मोहाली। देर रात मोहाली से चंडीगढ़ की ओर जा रही एक फोर्ड एंडेवर कार का CIA टीम द्वारा पीछा किए जाने की सूचना है। सूत्रों के मुताबिक, चंडीगढ़ के सेक्टर-51 में संदिग्ध कार सवारों की ओर से रॉन्ग साइड से CIA की स्कॉर्पियो पर फायरिंग की गई। इसके बाद कार सवार मोहाली फेज-7...

मिशन दृष्टि की बड़ी पहल: 225 बच्चों की आंखों की जांच, 29 में मिला दृष्टि दोष

summer express, बिलासपुर | जिला प्रशासन द्वारा शुरू किए गए ‘मिशन दृष्टि’ अभियान के तहत अब तक छह स्कूलों में 3 से 8 वर्ष आयु वर्ग के 225 बच्चों की आंखों की जांच की गई है। जांच के दौरान 29 बच्चों में दृष्टि संबंधी दोष पाए गए, जिनमें 15 बच्चे मायोपिया (निकट दृष्टि दोष) और...

बिंगा के ‘स्वाद कचालू’ को राष्ट्रीय पहचान, किसानों को मिलेगी रॉयल्टी

summer express , धर्मवीर ,मंडी। धर्मपुर उपमंडल के बिंगा गांव में वर्षों से उगाई जा रही कचालू की पारंपरिक किस्म को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिली है। भारत सरकार के कृषि मंत्रालय के वैधानिक निकाय प्रोटेक्शन ऑफ प्लांट वैरायटीज एंड फार्मर्स राइट्स अथॉरिटी (पीपीवीएफआरए) ने बिंगा गांव के कचालू को ‘स्वाद कचालू’ के नाम से...

खैरी काऊ सेंचुरी की देखभाल अब निजी गौशाला समिति को देने की तैयारी

summer express , आरविंदर सिंह , हमीरपुर। सुजानपुर उपमंडल के खैरी क्षेत्र में स्थित सरकारी काऊ सेंचुरी की देखरेख अब निजी गौशाला समिति को सौंपने की तैयारी है। पशुपालन विभाग ने इसके संचालन के लिए एक्सप्रेशन ऑफ इंटरेस्ट के तहत निविदाएं आमंत्रित की थीं, जिसके बाद हिमाचल प्रदेश की दो गौशाला संचालक समितियों ने सेंचुरी...

पंजोखड़ा साहिब मामला: कानूनी प्रक्रिया पूरी होने पर CM सैनी का करेंगे शुक्राना

summer express , अंकुर कपूर ,अंबाला। अंबाला छावनी के ऐतिहासिक गुरुद्वारा श्री सूरजकुंड साहिब में अमावस के पवित्र अवसर पर विशेष धार्मिक समागम का आयोजन किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में संगत ने गुरुद्वारा साहिब में माथा टेका और गुरु साहिब का आशीर्वाद प्राप्त किया। हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान जत्थेदार जगदीश...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.