Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

शिमला में पुरानी रंजिश बनी जानलेवा, छोटे भाई ने बड़े को मारा

Summer Express,शिमला  | शिमला जिले के रामपुर तहसील के सराहन गांव में शराब के नशे और पुरानी रंजिश के चलते छोटे भाई द्वारा बड़े भाई की हत्या करने का मामला सामने आया है। इस घटना से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। पुलिस ने आरोपी छोटे भाई को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच जारी है।

जानकारी के अनुसार, सुबह थाना झाकड़ी को सूचना मिली कि राई खड्ड के श्मशान घाट के पास एक व्यक्ति अचेत अवस्था में पड़ा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची, जहां 35 वर्षीय अनिल कुमार उर्फ काकू मृत अवस्था में मिले। उनके शरीर पर चोटों के निशान और खून पाया गया, जिससे मामला संदिग्ध प्रतीत हुआ। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और जांच शुरू की।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट और घटनास्थल से मिले साक्ष्यों के आधार पर पुलिस को मृतक के छोटे भाई विक्रम (34 वर्ष) पर संदेह हुआ। इसके बाद विक्रम को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। उसने बताया कि वह और उसका बड़ा भाई साथ बैठकर शराब पी रहे थे, तभी उनके बीच पुरानी रंजिश को लेकर विवाद हो गया। गुस्से में आकर विक्रम ने अनिल कुमार पर हमला कर उसकी हत्या कर दी।

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर थाना झाकड़ी में उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच जारी है। एसएसपी शिमला गौरव सिंह ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि मामले में सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है। मृतक अनिल कुमार उर्फ काकू गांव सराहन के निवासी थे। इस वारदात के बाद गांव में शोक और तनाव का माहौल बना हुआ है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

पहाड़ी कवि सम्मेलन में उठी हिमाचली पहाड़ी बोली को संवैधानिक दर्जा देने की मांग

Summer express/मंडी,धर्मवीर-:देश की सांस्कृतिक राजधानी कहे जाने वाली छोटी काशी मंडी से एक बार फिर पहाड़ी बोली के संरक्षण और संर्वधन की मांग उठी है। सोमवार को शहर में आयोजित हुए पहाड़ी कवि सम्मेलन के माध्यम से पहाड़ी कवियों ने इसके संरक्षण और संवर्धन की मांग उठाई है। इस कवि सम्मेलन में कुल्लू, मंडी और...

नूरपुर में कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक, 2027 चुनाव की तैयारियों पर हुआ मंथन

Summer express/संजीव महाजन/नूरपुर-:नूरपुर विधानसभा क्षेत्र के लोक निर्माण विभाग (PWD) विश्राम गृह में कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता पूर्व विधायक अजय महाजन ने की, जबकि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत करते हुए संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प दोहराया।...

लंबित देनदारियों और डीए पर अधिसूचना की मांग, पेंशनरों ने सरकार को दिया अल्टीमेटम

Summer express/शिमला/संजू -:हिमाचल प्रदेश संयुक्त पेंशनर संघर्ष समिति ने राज्य सरकार से 31 जुलाई तक छठे वेतन आयोग की लंबित देनदारियों और महंगाई भत्ते की लंबित किश्तों पर अधिसूचना जारी करने की मांग की है। समिति का कहना है कि यदि तय समय सीमा तक सरकार ने कोई फैसला नहीं लिया तो 8 अगस्त को...

अंबाला में गो सेवकों ने गाय को राष्ट्रीय माता घोषित करने की उठाई मांग

Summer express, अंकुर कपूर , अंबाला। गो सेवा, गो रक्षा और गो सम्मान की मांग को लेकर सोमवार को अंबाला में ‘गो सम्मान आवाहन अभियान’ के तहत बड़ी संख्या में गो सेवक और विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि एकत्रित हुए। इस दौरान उन्होंने सरकार के नाम ज्ञापन सौंपकर गाय को राष्ट्रीय माता का दर्जा देने की...

हिमाचल में 31 जुलाई तक भारी बारिश का अलर्ट, कई जिलों के लिए ऑरेंज चेतावनी जारी

Summer express/शिमला, संजू-;हिमाचल प्रदेश में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है और आने वाले दिनों में मौसम के और अधिक खराब होने की संभावना जताई गई है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 28 जुलाई से 31 जुलाई तक प्रदेश के कई हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.