Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

6 साल के बेटे ने दी  नायक पिता को मुखाग्नि, सैन्य सम्मान के साथ विदाई ने किया सबको भावुक

मंडी , धर्मवीर-:मंडी जिला के जोगिंदर नगर उपमंडल के लडभड़ोल क्षेत्र से एक बेहद दुखद खबर सामने आई, जहां भारतीय सेना के नायक सिद्धांत कुमार राणा का ड्यूटी के दौरान निधन हो गया। जानकारी के अनुसार, उनकी मृत्यु महाराष्ट्र के अहमदनगर में गुरुवार सुबह करीब 8 बजे अचानक हृदय गति रुकने से हुई। इस असामयिक निधन की खबर जैसे ही उनके पैतृक गांव ऊटपुर पहुंची, पूरे क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई और हर आंख नम हो उठी।

महज 34 वर्ष की उम्र में दुनिया को अलविदा कहने वाले सिद्धांत कुमार राणा वर्ष 2012 में भारतीय सेना में भर्ती हुए थे। वर्तमान में वह अहमदनगर में तैनात थे और वहीं अपने परिवार के साथ रह रहे थे। परिवार में उनकी पत्नी मधु राणा, वृद्ध माता सुशीला देवी और दो छोटे बेटे शामिल हैं। बड़ा बेटा अरमान केवल 6 साल का है, जबकि छोटा बेटा अहान अभी डेढ़ वर्ष का ही है। सिद्धांत अपने परिवार के इकलौते सहारे थे और उनके अचानक चले जाने से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

बताया जा रहा है कि वह 20 अप्रैल को छुट्टी पर अपने घर आने वाले थे, लेकिन उससे पहले ही यह दुखद खबर आ गई। शुक्रवार को जब उनका पार्थिव शरीर गांव पहुंचा, तो अंतिम दर्शन के लिए सैकड़ों लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। पूरे माहौल में ‘भारत माता की जय’ और ‘सिद्धांत कुमार राणा अमर रहें’ के नारे गूंजते रहे।त्रिवेणी श्मशान घाट पर पूरे सैन्य सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान सेना की टुकड़ी ने शस्त्र उल्टे कर अपने साथी को अंतिम सलामी दी। सबसे भावुक क्षण तब आया जब उनके 6 वर्षीय बेटे अरमान ने नम आंखों से अपने पिता को मुखाग्नि दी। यह दृश्य देखकर वहां मौजूद हर व्यक्ति भावुक हो उठा।इस मौके पर प्रशासनिक अधिकारी, पूर्व सैनिक और स्थानीय लोग बड़ी संख्या में मौजूद रहे और सभी ने दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

लुधियाना ई-ऑक्शन घोटाला: डीसी ने बनाई जांच कमेटी, रिकॉर्ड किया तलब

Summer express, लुधियाना। लुधियाना इंप्रूवमेंट ट्रस्ट (एलआईटी) की सेल ब्रांच में ई-ऑक्शन प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं के खुलासे के बाद जिला प्रशासन और ट्रस्ट प्रशासन हरकत में आ गया है। मामले को गंभीरता से लेते हुए उपायुक्त (डीसी) हिमांशु जैन ने उच्चस्तरीय जांच के आदेश जारी किए हैं। वहीं, एलआईटी चेयरमैन तरसेम भिंडर ने सेल...

एचआरटीसी परिचालक से घर से ही फर्जी चेकिंग रिपोर्ट भरवा रहे इंस्पेक्टर, वीडियो वायरल

Summer express/मंडी, धर्मवीर-: हिमाचल पथ परिवहन निगम के मंडी डिवीजन में फर्जी चेकिंग का एक और मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में आरोप लगाया गया है कि एक इंस्पेक्टर ने धर्मशाला-कुल्लू रूट पर तैनात परिचालक से ड्यूटी के दौरान नहीं बल्कि घर पर बैठकर ही फर्जी चेकिंग भरवाई।...

फरीदाबाद के युवक की पत्नी के सामने गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

Summer express, फर्रुखाबाद । उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद जिले में हरियाणा के एक युवक की पत्नी और मासूम बेटे के सामने गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर कार से मौके से फरार हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश...

पंचकूला में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो का कहर, कई वाहन और मकान क्षतिग्रस्त

Summer express, पंचकूला। सेक्टर-15 में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो के अनियंत्रित होने से बड़ा हादसा हो गया। स्कॉर्पियो ने पहले सड़क से गुजर रही एक कार को टक्कर मारी, इसके बाद लोहे का गेट, ग्रिल और सुरक्षा कक्ष तोड़ते हुए एक मकान के बाहर खड़ी एसयूवी में जा घुसी। हादसे में कई वाहनों और संपत्ति को...

5.19 करोड़ की विकास परियोजनाओं का पलवल में शिलान्यास, सभी वार्डों में होगा समान विकास

Summer express, सुंदर कुंडू , पलवल। हरियाणा सरकार में खेल एवं कानून राज्य मंत्री गौरव गौतम ने सोमवार को पलवल शहर के वार्ड नंबर-10 स्थित कुसलीपुर क्षेत्र में करीब 5.19 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास किया। नारियल फोड़कर कार्यों की शुरुआत करते हुए उन्होंने कहा कि सरकार शहर के हर वार्ड में समान...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.