Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

झज्जर में जमीनी विवाद के चलते बेटे ने पिता पर फायरिंग, तीन पर केस दर्ज

Summer express,झज्जर  | झज्जर जिले के ढाकला गांव में जमीनी विवाद के चलते एक सनसनीखेज घटना सामने आई है, जहां शिक्षा विभाग में क्लर्क के पद पर कार्यरत एक बेटे ने अपने पिता पर गोली चला दी। इस घटना में बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद रोहतक पीजीआई रेफर किया गया।

जानकारी के अनुसार, ढाकला निवासी ईश्वर के दो बेटे कृष्ण और संदीप हैं। कृष्ण गांव में रहता है, जबकि संदीप गुरुग्राम स्थित शिक्षा विभाग के जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में क्लर्क के रूप में कार्यरत है। ईश्वर अपने गांव में बेटे कृष्ण के पास आए हुए थे। इसी दौरान संदीप भी वहां पहुंच गया, जहां जमीन को लेकर पिता और बेटे के बीच विवाद हो गया।

विवाद इतना बढ़ गया कि संदीप ने कथित रूप से अवैध हथियार से अपने पिता पर फायरिंग कर दी। गोली ईश्वर की बाजू और पांव में लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़े। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को सिविल अस्पताल झज्जर में भर्ती कराया, जहां से उनकी गंभीर हालत को देखते हुए रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया गया।

पुलिस के अनुसार, घायल के बयान के आधार पर बेटे संदीप के अलावा भाई कृष्ण और भतीजे के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया है। मामले की जांच जारी है और पुलिस सभी पहलुओं की गहनता से पड़ताल कर रही है।

एसीपी सुरेंद्र कुमार ने बताया कि डायल-112 की टीम ने घायल को अस्पताल पहुंचाया था और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

छोटी काशी मंडी में 38वें गणेश उत्सव का आगाज, इस बार नहीं होगा गणेश प्रतिमा का विसर्जन

Summer express/मंडी, धर्मवीर-: छोटी काशी मंडी के प्राचीन सिद्ध गणपति मंदिर में दस दिवसीय गणेश उत्सव का शुभारंभ हो गया है। इस वर्ष उत्सव के दौरान एक महत्वपूर्ण बदलाव देखने को मिलेगा। मंदिर प्रबंधन ने गणेश जी की प्रतिमा का विसर्जन नहीं करने का निर्णय लिया है। हालांकि प्रतिमा को मंदिर परिसर में विधिवत स्थापित...

वायनाड में रिश्तेदार के घर 20 वर्षीय युवती का शव मिला, काले जादू के आरोप से सनसनी

Summer express ,तिरुवनंतपुरम। केरल के वायनाड जिले के पेरिया में रिश्तेदार के घर 20 वर्षीय युवती का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने फिलहाल इसे अप्राकृतिक मौत के तौर पर दर्ज किया है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। मृतका...

अबोहर में पशु चिकित्सक का खून से लथपथ शव मिला, हत्या की आशंका

summer express , अबोहर। अबोहर के गांव गिदड़ांवाली में सुबह खेतों के बीच बनी एक खाली सरकारी कोठी में 29 वर्षीय पशु चिकित्सक अमनदीप सिंह का शव खून से लथपथ हालत में मिलने से सनसनी फैल गई। युवक के चेहरे और सिर पर गंभीर चोटों के निशान मिले हैं। प्रारंभिक परिस्थितियों को देखते हुए पुलिस...

पलवल में जिले के पहले सिंथेटिक टेनिस कोर्ट का उद्घाटन, खिलाड़ियों को मिलेगी आधुनिक सुविधा

summer express , सुन्दर कुंडू , पलवल। जिले के खिलाड़ियों को आधुनिक खेल सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में एक और पहल की गई है। नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्टेडियम में जिले के पहले सिंथेटिक टेनिस कोर्ट का उद्घाटन किया गया। इस बहुउपयोगी कोर्ट पर टेनिस के साथ-साथ नेटबॉल का अभ्यास और प्रतियोगिताएं भी आयोजित की...

गुरुग्राम में महिला बाइकर को कार ने मारी टक्कर, आरोपी मौके से फरार

summer express , गुरुग्राम। गुरुग्राम में महिला बाइक सवार के साथ हिट एंड रन का मामला सामने आया है। गोल्फ कोर्स रोड पर एक कार ने स्पोर्ट्स बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार युवती सड़क पर गिर गई, जबकि उसकी बाइक कई मीटर तक घिसटती चली गई। टक्कर के बाद कार सवार...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.