Facebook-f Youtube X-twitter

अमेरिका भेजने का झांसा देकर 28 लाख की ठगी, पंचकूला में बुजुर्ग आरोपी गिरफ्तार

Summer Express, पंचकूला | विदेश भेजने का झांसा देकर लाखों रुपये की ठगी करने वाले एक इमिग्रेशन रैकेट का पंचकूला पुलिस ने पर्दाफाश किया है। एंटी इमिग्रेशन फ्रॉड यूनिट ने इस मामले में 71 वर्षीय श्यामलाल को गिरफ्तार किया है। आरोपी अपने बेटे के साथ मिलकर लोगों को विदेश भेजने के नाम पर ठगी का धंधा चला रहा था।

पुलिस के अनुसार यह कार्रवाई पंजाब निवासी एक युवक से 28 लाख रुपये की ठगी के मामले में की गई है। इस संबंध में चंडीमंदिर थाना में केस दर्ज किया गया था। शिकायतकर्ता ने बताया कि वह वर्ष 2023 में इंग्लैंड गया था, लेकिन वहां स्थायी रोजगार और रहने की समस्या के कारण वह अमेरिका जाना चाहता था।

इसी दौरान परिचितों के माध्यम से उसकी मुलाकात वीर सिंह उर्फ मिट्टू उर्फ जान और उसके पिता श्यामलाल से हुई। दोनों ने खुद को इमिग्रेशन एजेंट बताते हुए युवक को अमेरिका भेजने का भरोसा दिया। शुरुआत में आरोपियों ने 30 लाख रुपये की मांग की, लेकिन बाद में सौदा 25 लाख रुपये में तय हुआ। युवक के पिता ने जमीन बेचकर और रिश्तेदारों से उधार लेकर आरोपियों को यह रकम दे दी।

शिकायत के अनुसार आरोपियों ने युवक को डंकी रूट के जरिए कई देशों में भटकाया और इस दौरान उससे अतिरिक्त तीन लाख रुपये भी वसूल लिए। अवैध यात्रा के दौरान युवक को फ्रांस, स्पेन सहित कई देशों में कठिन परिस्थितियों का सामना करना पड़ा। अंततः मार्च 2025 में उसे भारत वापस भेज दिया गया।

भारत लौटने के बाद जब युवक ने आरोपियों से अपने पैसे वापस मांगे तो उन्होंने फोन उठाना बंद कर दिया और धमकियां देने लगे। इसके बाद मामले की शिकायत पुलिस को दी गई।

डीसीपी सृष्टि गुप्ता ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी को अदालत में पेश कर दो दिन का पुलिस रिमांड लिया गया है। जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी का बेटा अमेरिका में रहकर इस अवैध इमिग्रेशन नेटवर्क को संचालित कर रहा है। उसके खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

चिप्स के पैकेट में कीड़े मिलने से मचा हड़कंप, खाद्य सुरक्षा विभाग जांच में जुटा

हमीरपुर- :हमीरपुर जिले के उपमंडल नादौन में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक सीलबंद चिप्स के पैकेट के अंदर कीड़े पाए गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग तुरंत हरकत में आ गया है और मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच प्रक्रिया शुरू करने...

अब आप पैराशूटी नेताओं के सहारे नहीं लड़ेगी चुनाव,पार्टी विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ता उतरेंगे मैदान में 

मंडी, धर्मवीर-:पिछले विधानसभा चुनावों से सबक लेते हुए आम आदमी पार्टी ने 2027 के विधानसभा चुनावों में पैराशूटी नेताओं की जगह पार्टी की विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ताओं को चुनावी मैदान मे उतारने का फैसला लिया है । मंडी में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान आप प्रदेश सह प्रभारी सुरेंद्र पंडित ने बताया कि इन दिनों...

रावी नदी का कटाव बढ़ा, बड़ा भंगाल गांव और हेलीपैड पर संकट गहराया

कांगड़ा-जिला कांगड़ा के दुर्गम क्षेत्र बड़ा भंगाल में रावी नदी का बढ़ता कटाव अब गंभीर चिंता का विषय बनता जा रहा है। गांव के साथ-साथ हेलीपैड पर भी खतरा मंडराने लगा है, लेकिन अब तक किसी ठोस बचाव कार्य की शुरुआत नहीं हो पाई है। स्थानीय ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि बरसात से...

कुल्लू में कूड़ा डंपिंग साइट को लेकर बढ़ा विरोध, समाधान न हुआ तो चुनाव बहिष्कार की चेतावनी

कुल्लू,17 अप्रैल -:नगर परिषद कुल्लू के वार्ड नंबर 3 में स्थित कूड़ा डंपिंग साइट को हटाने की मांग अब तेज हो गई है। स्थानीय निवासियों का एक प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त अनुराग चंद्र शर्मा से मिला और समस्या के जल्द समाधान की मांग रखी। लोगों का कहना है कि शहर के बीचों-बीच, सरवरी नदी के पास बनाई...

20 अप्रैल तक प्रदेश में मौसम रहेगा खराब, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना

शिमला, संजू-: हिमाचल प्रदेश में अप्रैल का आधा महीना बीत जाने के बावजूद मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार 17 से 19 अप्रैल के बीच प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और ऊंचे इलाकों में बर्फबारी होने की संभावना है। इससे तापमान में गिरावट आएगी...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.