Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

रिश्वतखोरी मामले में गुरुग्राम के पूर्व डीएफएससी अनिल कुमार को हाई कोर्ट से जमानत

Summer Express, गुरुग्राम | खाद्य आपूर्ति विभाग में कथित रिश्वतखोरी और राशन डिपो संचालकों से कमीशन वसूली के मामले में गुरुग्राम के पूर्व जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक (डीएफएससी) अनिल कुमार को पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट से जमानत मिल गई है। इससे पहले अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश की अदालत उनकी जमानत याचिका खारिज कर चुकी थी।

मामले की सुनवाई के दौरान अनिल कुमार की ओर से अधिवक्ता सतपाल यादव ने अदालत में पक्ष रखा। वहीं शिकायतकर्ता की ओर से पहले की सुनवाई में यह दलील दी गई थी कि मामले में पर्याप्त दस्तावेजी साक्ष्य मौजूद हैं और आरोप गंभीर प्रकृति के हैं।

एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने इस मामले की जांच पूरी कर पूर्व डीएफएससी अनिल कुमार, सहायक खाद्य एवं आपूर्ति अधिकारी (एएफएसओ) विजय टांक और विभागीय निरीक्षक प्रेम पूर्ण सिंह के खिलाफ अदालत में चार्जशीट दाखिल कर दी है। चार्जशीट दाखिल होने के बाद अदालत ने आरोपितों को चालान की प्रतियां उपलब्ध कराते हुए आगे की सुनवाई के लिए तारीख तय की है।

दरअसल, मदनपुरी निवासी राशन डिपो संचालक रूपेश अरोड़ा ने एसीबी को शिकायत देकर आरोप लगाया था कि विभाग के कुछ अधिकारी डिपो होल्डरों से अवैध रूप से कमीशन वसूलते हैं। शिकायत में कहा गया कि अधिकारी करीब 10 प्रतिशत तक कमीशन की मांग करते थे।

आरोप है कि मार्च 2024 में अनिल कुमार ने शिकायतकर्ता पर दबाव बनाकर रिश्वत के तौर पर एक आईफोन 15 प्रो और एप्पल वॉच ली थी। इसके अलावा एएफएसओ विजय टांक पर 35 हजार रुपये और निरीक्षक प्रेम पूर्ण सिंह पर 56 हजार रुपये लेने के आरोप भी लगाए गए थे।

एसीबी ने 11 जुलाई 2024 को भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। जांच के दौरान नवंबर 2025 में अनिल कुमार को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था। अब हाई कोर्ट से जमानत मिलने के बाद मामले की आगे की सुनवाई ट्रायल कोर्ट में जारी रहेगी।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

Summer Express - पानीपत में फर्जी दस्तावेज़ बनाने वाले गिरोह का भंडाफोड़, चार सीएससी संचालकों पर केस

पानीपत में फर्जी दस्तावेज़ बनाने वाले गिरोह का भंडाफोड़, चार सीएससी संचालकों पर केस

Summer express, पानीपत। हरियाणा के पानीपत में सरकारी दस्तावेजों में जालसाजी का बड़ा मामला सामने आया है। वार्ड नंबर-6 की भाजपा पार्षद कोमल पांचाल के फर्जी हस्ताक्षर और नकली मोहर का इस्तेमाल कर रिहायशी प्रमाण पत्र तैयार किए जाने का खुलासा हुआ है। मामले में पुलिस ने चार कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) संचालकों के खिलाफ...
Summer Express - स्नैपचैट पर शुरू हुआ प्यार चार महीने में खूनी वारदात में बदला

स्नैपचैट पर शुरू हुआ प्यार चार महीने में खूनी वारदात में बदला

Summer express, बहादुरगढ़। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म स्नैपचैट पर शुरू हुई एक प्रेम कहानी का दर्दनाक अंत बहादुरगढ़ में देखने को मिला। शादी को लेकर पैदा हुए विवाद के बीच युवक ने कथित तौर पर अपनी प्रेमिका की चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी ने खुद को घायल कर घटना को...
Summer Express - पलवल में साइलो गोदाम पर आढ़तियों का हंगामा, रिश्वत लेकर खराब गेहूं लेने के आरोप

पलवल में साइलो गोदाम पर आढ़तियों का हंगामा, रिश्वत लेकर खराब गेहूं लेने के आरोप

Summer express, सुन्दर कुंडू , पलवल। अनाज मंडियों में गेहूं खरीद प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब साइलो गोदामों में गेहूं उतारने को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया है। आढ़तियों ने आरोप लगाया है कि साइलो गोदाम में गेहूं से भरे ट्रकों को मनमाने तरीके से वापस लौटाया जा रहा है, जिससे उन्हें भारी...
Summer Express - Auto Draft

मतदान केंद्रों में मोबाइल फोन रहेगा प्रतिबंधित : अभिषेक शर्मा

Summer express, सुभाष चंद ,घुमारवीं | खंड विकास अधिकारी अभिषेक शर्मा की अध्यक्षता में आज खंड विकास कार्यालय घुमारवीं में आगामी पंचायत चुनावों के सफल एवं शांतिपूर्ण संचालन को लेकर पीठासीन अधिकारियों के लिए विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य पंचायत चुनावों में तैनात अधिकारियों को चुनाव प्रक्रिया से संबंधित...
Summer Express - फोरलेन निर्माण में नियमों की उड़ रही धज्जियां, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा

फोरलेन निर्माण में नियमों की उड़ रही धज्जियां, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा

Summer express, सुभाष चंद ,बिलासपुर | बिलासपुर जिला की उपतहसील नमहोल क्षेत्र में फोरलेन निर्माण कार्य को लेकर ग्रामीणों में भारी रोष देखने को मिल रहा है। लोगों ने आरोप लगाया है कि निर्माण कंपनी नियमों को ताक पर रखकर मनमाने तरीके से डंपिंग कर रही है, जिससे आने वाले बरसात के मौसम में लोगों...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.