Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

होर्मुज पार कर भारत आ रहा 7वां LPG टैंकर ‘ग्रीन सांवी’, मुंबई पहुंचेगा 6 अप्रैल तक

Summer express, नई दिल्ली | मध्य पूर्व में जारी तनाव के बीच भारत के लिए राहत की खबर सामने आई है। एलपीजी से लदा 7वां टैंकर ‘ग्रीन सांवी’ स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पार करते हुए भारत की ओर बढ़ रहा है और इसके 6 अप्रैल तक मुंबई पहुंचने की संभावना जताई जा रही है। इस जहाज में लगभग 46,000 टन एलपीजी मौजूद है, जिसकी आपूर्ति से देश में गैस संकट को कुछ हद तक राहत मिलने की उम्मीद है।

अधिकारियों के अनुसार, जहाज वर्तमान में होर्मुज के उत्तरी हिस्से से सुरक्षित रूप से गुजर रहा है और ट्रांजिट प्रक्रिया में है। इससे पहले भी ‘जग वसंत’ और ‘पाइन गैस’ जैसे छह जहाज सफलतापूर्वक भारत पहुंच चुके हैं, जिन्होंने मिलकर करीब 92,000 टन ईंधन की आपूर्ति की है।

हालांकि स्थिति अभी पूरी तरह सामान्य नहीं हुई है। भारतीय नौसेना और संबंधित एजेंसियां लगातार निगरानी कर रही हैं, ताकि अन्य जहाजों को सुरक्षित मार्ग से निकाला जा सके। अभी भी ‘ग्रीन आशा’ और ‘जग विक्रम’ जैसे कई जहाज सुरक्षित ट्रांजिट का इंतजार कर रहे हैं। इन जहाजों को चरणबद्ध तरीके से बाहर निकालने की रणनीति पर काम चल रहा है, जिसमें प्राथमिकता आवश्यक ईंधन ले जाने वाले जहाजों को दी जा रही है।

इस बीच, कुछ जहाज पहले ही अपने गंतव्य तक पहुंच चुके हैं। ‘BW TYR’ मुंबई पहुंचकर अपना माल समुद्र में ही उतार रहा है, जबकि ‘BW ELM’ को एन्नोर बंदरगाह की ओर डायवर्ट किया गया है, जहां इसके जल्द पहुंचने की उम्मीद है।

ताजा जानकारी के अनुसार, फारस की खाड़ी और आसपास के क्षेत्रों में अभी भी करीब 17 भारतीय जहाज फंसे हुए हैं। ओमान की खाड़ी, अदन की खाड़ी और लाल सागर में भी भारतीय जहाज मौजूद हैं, जिन पर हजारों भारतीय नाविक तैनात हैं। इनमें से कई नाविकों को सुरक्षित बाहर निकाला जा चुका है।

भारत सरकार ईरान के साथ कूटनीतिक स्तर पर बातचीत कर रही है, जबकि भारतीय नौसेना समुद्री सुरक्षा सुनिश्चित करने में जुटी हुई है। होर्मुज मार्ग का खुला रहना अब केवल व्यापारिक मुद्दा नहीं, बल्कि भारत की ऊर्जा आपूर्ति और आर्थिक स्थिरता के लिए अहम विषय बन गया है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

प्राथमिक शिक्षकों के आंदोलन के बीच धरना स्थल पहुंचे CM सुक्खू, 5 सितंबर से पहले बैठक का आश्वासन

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश में ‘न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम’ की अधिसूचना वापस लेने समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ (PTF) का आंदोलन तेज हो गया है। कांगड़ा के बगलामुखी मंदिर से 11 जुलाई को शुरू हुई 15 दिवसीय ‘प्राथमिक शिक्षा बचाओ न्याय यात्रा’ के बाद रविवार को शिमला के चौड़ा मैदान में हजारों...

पंचायत प्रधान सुरेश कुमारी समेत 20 परिवार कांग्रेस में शामिल, विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने किया स्वागत

Summer express, विकास शर्मा , धर्मशाल महंता। पंचायत धर्मशाल महंता की वर्तमान प्रधान सुरेश कुमारी की अगुवाई में करीब 20 परिवारों ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने सभी नए सदस्यों का पार्टी का पटका पहनाकर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया।...

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.