Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

मंडी में यूथ कांग्रेस का प्रदर्शन: गैस और पेट्रोल की बढ़ती कीमतों पर केंद्र सरकार घिरी

मंडी, धर्मवीर -: मध्य पूर्व में जारी तनाव के बीच देश में एलपीजी और पेट्रोल की बढ़ती कीमतों को लेकर विपक्ष ने केंद्र सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। इसी कड़ी में रविवार को मंडी में यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन करते हुए मोदी सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने प्रतीकात्मक तरीके से चूल्हे पर बर्तन रखकर और नालियों से गैस निकालने का प्रयास कर प्रधानमंत्री के पुराने बयान पर भी तंज कसा।

यूथ कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं मंडी प्रभारी चंद्रमणी कुलेठी के नेतृत्व में हुए इस प्रदर्शन में कार्यकर्ताओं ने बढ़ती महंगाई को आम जनता के लिए गंभीर संकट बताया। उन्होंने कहा कि लगातार बढ़ रही गैस और पेट्रोल की कीमतों ने आम लोगों की कमर तोड़ दी है। कई जगहों पर लोग गैस सिलेंडर के लिए घंटों लाइन में खड़े रहने को मजबूर हैं, इसके बावजूद उन्हें समय पर गैस उपलब्ध नहीं हो पा रही है।चंद्रमणी कुलेठी ने केंद्र सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार जनता की समस्याओं से ध्यान हटाकर अन्य मुद्दों में उलझी हुई है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आम लोगों की परेशानियों को नजरअंदाज कर विदेशी नेताओं को खुश करने में लगे हैं, जो देश के लिए चिंता का विषय है।उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही महंगाई पर काबू नहीं पाया गया, तो आम जनता भी सड़कों पर उतरने को मजबूर होगी। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार से तत्काल राहत देने और कीमतों पर नियंत्रण लगाने की मांग की।इस विरोध प्रदर्शन ने मंडी में राजनीतिक माहौल को गरमा दिया है और आने वाले दिनों में ऐसे आंदोलनों के और तेज होने के संकेत मिल रहे हैं।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

कसाऊ प्रोजेक्ट पर सुक्खू का अनुराग ठाकुर पर हमला, बोले- अपने ज्ञान में करें वृद्धि, 20 साल में  जनता के लिए क्या किया?

Summer express/हमीरपुर, अरविंद- :मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने हमीरपुर दौरे के दौरान पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं हमीरपुर सांसद अनुराग सिंह ठाकुर समेत प्रदेश भाजपा नेताओं पर तीखा राजनीतिक हमला बोला। मुख्यमंत्री ने कुशाऊ प्रोजेक्ट, सानन हाइड्रो प्रोजेक्ट, स्वास्थ्य सेवाओं, डॉक्टरों की भर्ती और प्रदेश सरकार की आगामी योजनाओं को लेकर कई महत्वपूर्ण बातें कहीं।...

फतेहाबाद में फाइनेंसर से परेशान युवक ने उठाया खौफनाक कदम, अस्पताल में मौत

summer express,फतेहाबाद। मस्जिद वाले मोहल्ले में रहने वाले 26 वर्षीय गौरव ने कथित तौर पर फाइनेंसरों से परेशान होकर जहरीला पदार्थ खा लिया। परिजन उसे उपचार के लिए अग्रोहा मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे, जहां गुरुवार को उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद बस स्टैंड पुलिस चौकी ने मामले की जांच शुरू कर दी...

करनाल में बंद मुर्गी फार्म में चल रहा था अवैध पटाखा निर्माण, 90 पेटियां बरामद

summer express ,करनाल। जिले के मोहिदीनपुर गांव में बाहर से बंद दिखाई देने वाले एक मुर्गी फार्म के अंदर कथित तौर पर अवैध रूप से पटाखे बनाने का काम चल रहा था। पुलिस की छापेमारी में मौके से तैयार पटाखों की करीब 90 पेटियां और बड़ी मात्रा में ज्वलनशील सामग्री बरामद हुई है। पुलिस के...

गुरुग्राम में गोपाल कांडा से जुड़ी तीन संपत्तियों पर ईडी की छापेमारी, खंगाले दस्तावेज़

summer express , गुरुग्राम। हरियाणा के पूर्व गृह राज्यमंत्री और कारोबारी गोपाल कांडा से जुड़ी मुश्किलें एक बार फिर बढ़ती नजर आ रही हैं। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने गुरुवार को प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (PMLA) की धारा 17 के तहत गुरुग्राम में कांडा से जुड़ी तीन प्रमुख संपत्तियों पर छापेमारी की। ईडी की कार्रवाई...

द्वारका एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार कार ने चार मजदूरों को कुचला, दो की मौत

summer express , गुरुग्राम। द्वारका एक्सप्रेसवे पर श्रीराम चौक के पास  देर रात तेज रफ्तार शेवरले बीट कार ने सड़क किनारे काम कर रहे चार मजदूरों को कुचल दिया। हादसे में दो मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य मजदूरों के साथ कार चालक भी गंभीर रूप से घायल हो गया।...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.