Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

जयराम ठाकुर का कांग्रेस पर हमला: “इस बार बीज ही समाप्त कर देंगे, ताकि जनविरोधी सरकार न लौटे”

मंडी, धर्मवीर -:पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस पार्टी पर जोरदार हमला किया है। भाजपा के स्थापना दिवस के अवसर पर द्रंग विधानसभा क्षेत्र के त्रयाम्बली बूथ में आयोजित समारोह में उन्होंने कहा कि इस बार कांग्रेस के बीज को जड़ से उखाड़ फेंकेंगे, ताकि भविष्य में प्रदेश की जनता को फिर कभी ऐसी जनविरोधी सरकार का सामना न करना पड़े।

जयराम ठाकुर ने कहा कि पिछली बार मंडी में कांग्रेस के बीज का खात्मा किया गया था, लेकिन थोड़ी सी कमी रह गई थी। इस बार वह उस कमी को भी पूरा कर प्रदेश में कांग्रेस को सत्ता से दूर करेंगे। उन्होंने सभी भाजपा कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर इस मिशन में काम करने की अपील की।उन्होंने केंद्र और राज्य सरकारों की तुलना करते हुए कहा कि हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस सरकार केंद्र की योजनाओं का सही तरीके से संचालन नहीं कर रही है। प्रदेश में आ रहे वित्तीय संसाधनों का उपयोग मित्रों की सुख-सुविधाओं, पेंशन और कर्मचारियों की सैलरी में हो रहा है, जबकि विकास कार्य पिछड़े हुए हैं। जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश में भाजपा की सरकार का होना जरूरी है, ताकि विकास योजनाओं का सही क्रियान्वयन सुनिश्चित हो सके।

पूर्व सीएम ने मौजूदा मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि सुक्खू ने अपने कार्यकाल में हिमाचल प्रदेश का ऋण रिकॉर्ड स्तर तक बढ़ा दिया। वीरभद्र सिंह और प्रेम कुमार धूमल अपने कार्यकाल में औसतन 7-10 प्रतिशत ऋण ही लेते थे, जबकि वर्तमान मुख्यमंत्री ने मात्र साढ़े तीन वर्षों में 16.50 प्रतिशत ऋण लेकर प्रदेश को भारी कर्ज में डुबो दिया। उन्होंने बताया कि जब सुक्खू ने मुख्यमंत्री का पद छोड़ा, उस समय प्रदेश का ऋण 70 हजार करोड़ रुपये था, जो अब बढ़कर 1 लाख 10 हजार करोड़ रुपये हो गया है।

जयराम ठाकुर ने यह भी आरोप लगाया कि सुक्खू सरकार में चेयरमैन की वेतन राशि 15 हजार से बढ़ाकर डेढ़ लाख कर दी गई, जबकि कांग्रेस के नेताओं द्वारा प्रधानमंत्री मोदी और जयराम ठाकुर को ही बदनाम करने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि अब प्रदेश की जनता इन सभी बातों का हिसाब लेगी।इससे पहले जयराम ठाकुर ने पार्टी स्थापना दिवस समारोह पर भाजपा का झंडा फहराकर ध्वजारोहण किया और सभी कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं दी। इस मौके पर द्रंग के विधायक जवाहर ठाकुर सहित अन्य भाजपा नेता, पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी उपस्थित थे।

जयराम ठाकुर ने कहा कि मंडी में भाजपा कार्यकारिणी की बैठक भी इसी उद्देश्य के साथ आयोजित की जा रही है। बैठक में कांग्रेस सरकार को जड़ से उखाड़ फेंकने का संकल्प लिया जाएगा और सभी कार्यकर्ता मिलकर इस मिशन को सफल बनाएंगे। उन्होंने जनता से अपील की कि वे इस बार कांग्रेस को सत्ता से दूर करने में सक्रिय भूमिका निभाएं।जयराम ठाकुर ने स्पष्ट संदेश दिया कि हिमाचल प्रदेश में आगामी चुनावों में कांग्रेस पार्टी को सत्ता में वापसी का कोई मौका नहीं दिया जाएगा, और भाजपा के नेतृत्व में राज्य में विकास और जनता के हितों की प्राथमिकता सुनिश्चित की जाएगी।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

प्राथमिक शिक्षकों के आंदोलन के बीच धरना स्थल पहुंचे CM सुक्खू, 5 सितंबर से पहले बैठक का आश्वासन

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश में ‘न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम’ की अधिसूचना वापस लेने समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ (PTF) का आंदोलन तेज हो गया है। कांगड़ा के बगलामुखी मंदिर से 11 जुलाई को शुरू हुई 15 दिवसीय ‘प्राथमिक शिक्षा बचाओ न्याय यात्रा’ के बाद रविवार को शिमला के चौड़ा मैदान में हजारों...

पंचायत प्रधान सुरेश कुमारी समेत 20 परिवार कांग्रेस में शामिल, विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने किया स्वागत

Summer express, विकास शर्मा , धर्मशाल महंता। पंचायत धर्मशाल महंता की वर्तमान प्रधान सुरेश कुमारी की अगुवाई में करीब 20 परिवारों ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने सभी नए सदस्यों का पार्टी का पटका पहनाकर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया।...

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.