Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हर मोर्चे पर षड्यंत्रकारी साबित हो रहे सुक्खू, कैबिनेट की बैठक में लिए गए फैसलों पर घेरते हुए बोले जयराम

Summer express/मंडी धर्मवीर -: सूबे में जारी शहरी निकाय व पंचायती राज चुनावों के बीच बीते रोज सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में संपन्न हुई कैबिनेट की बैठक में प्रदेश कांग्रेस सरकार द्वारा लिए गए फैसलों पर नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने निशाना साधा है।

मंडी में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि चुनावों के दौरान आदर्श आचार संहिता की हर तरीके से उल्लंघना करने वाले प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री सुक्खू बन गए हैं। साढ़े तीन साल के कार्यकाल में सरकार अपनी गारंटियों को पूरा नहीं कर पाई, लेकिन चुनावों के दौरान 2 लाख से कम आय वाली महिलाओं को 1500 रुपये देने का फैसला लेना सीधे तौर पर आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन है। ऐसे ही और भी फैसले कल सरकार ने आदर्श आचार संहिता के दौरान लिए गए हैं। सीएम सुक्खू इन चुनावों को टालने से लेकर जनादेश को अपनी ओर करने के लिए हर तरह के हथकंडे अपना रहे हैं। जिसके लिए उन्होंने सर्वोच्च न्यायालय के आदेशों को भी दरकिनार कर दिया है। पूर्व सीएम जयराम ठाकुर ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने 31 मई से पहले चुनाव प्रक्रिया संपन्न करवाने के आदेश दिए थे। लेकिन सुक्खू सरकार की मनमानी के चलते इस दिनांक तक केवल नतीजे ही सामने आ रहे हैं।

अब विधवाओं और अनाथ बच्चों के नाम पर टैक्स वसूल अपनी सरकार चलाएंगे सीएम सुक्खू:

वहीं जयराम ठाकुर ने कहा कि हाल ही में सीएम सुक्खू ने सदन में विडो व ऑर्फन बच्चों के नाम पर डीजल-पेट्रोल पर 5 रुपये सेस लगाने का बिल लाया था। जिसके लिए उनकी हर जगह किरकिरी भी हुई थी। जिसके बाद सीएम सुक्खू ने इसे लंबित करने का बयान भी दिया था। लेकिन अब उन्हें जानकारी मिल रही है कि सीएम सुक्खू फिर से इस टैक्स को वसूलने की योजना बना रहें है। हैरानी की बात यह है कि सुक्खू इस पैसे को विधवाओं और अनाथ बच्चों के कल्याण पर नहीं बल्कि अपनी सरकार चलाने के लिए खर्च करने वाले है। जयराम ठाकुर ने कठोर शब्दों में कहा सुक्खू सरकार की यह हरकत उनकी घटिया मानसिकता की ओर इशारा कर रही है।

नेता बड़ा हो या छोटा, अनुशानहीनता को स्वीकार नहीं करेगी भाजपा, बागियों पर भी होगा एक्शन

भाजपा नेताओं के बीच जारी आपसी तनातनी को लेकर पूछे गए सवाल के जबाव में नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि नेता बड़ा हो या छोटा भाजपा में अनुशासनहीनता को बिल्कुल भी स्वीकार नहीं किया जाएगा। पार्टी चुनावों में बागियों के ऊपर भी नजर बनाए है। घोर उल्लंघना करने वाले बागियों पर भी कड़ा एक्शन लिया जाएगा।

पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह ने भी सुक्खू को बताया था षड्यंत्रकारी :

इस मौके पर जयराम ठाकुर ने इशारों इशारों में पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह का जिक्र करते हुए कहा कि  वीरभद्र सिंह ने सुक्खू को साजिश व षड्यंत्रकारी बताया था और आज यही काम सीएम सुक्खू सत्ता में रहकर कर रहें है। सत्ता में होने के बाद भी सुक्खू लगातार नियमों की अवहेलना कर रहे हैं, जिस कारण आज उनकी हर जगह फजीहत भी हो रही है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

पंचकूला में 34 खैर के पेड़ों की अवैध कटाई, वन विभाग को देख तस्कर फरार

Summer express , पंचकूला | जिले के पिंजौर क्षेत्र में खैर के पेड़ों की अवैध कटाई का मामला सामने आया है। गांव खोलमोला के पास आर-71 सी-9 जंगल में वन विभाग की टीम को देखकर कथित लकड़ी तस्करों का गिरोह अपनी कार छोड़कर फरार हो गया। वन विभाग की जांच में जंगल से 34 खैर...

नशा बेचने वालों के घरों पर चले बुलडोजर, मेयर ने प्रशासक से मांगी अनुमति

Summer express, मोनिका रावत , चंडीगढ़ I शहर को नशा मुक्त बनाने की मुहिम में अब नशा तस्करों के खिलाफ प्रशासनिक कार्रवाई और तेज करने की तैयारी है। पंजाब के राज्यपाल एवं चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया ने नशे का अवैध कारोबार करने वालों को दो टूक चेतावनी दी कि वे यह धंधा छोड़...

रिहायशी कॉलोनियों में अब खुल सकेंगे नर्सिंग होम, सेक्टर में अधिकतम चार साइट

Summer express, मोनिका रावत , चंडीगढ़। हरियाणा की लाइसेंस प्राप्त रिहायशी कॉलोनियों में अब नर्सिंग होम खोलने का रास्ता साफ हो गया है। सरकार ने मौजूदा नीति को संशोधित करते हुए प्रदेशभर की लाइसेंस प्राप्त कॉलोनियों के रिहायशी प्लॉटों पर नर्सिंग होम स्थापित करने की अनुमति दे दी है। हालांकि यह सुविधा सभी के लिए...
Summer Express - हरियाणा में गड्ढा मुक्त सड़कों को लेकर सरकार का सख्त रुख, 12 अफसरों पर कार्रवाई

कांग्रेस ने घोषणाओं की टाफियां बांटीं, मोदी ने व्यवस्था बदलकर सीधे पहुंचाया लाभ

Summer express, मोनिका रावत , चंडीगढ़ I मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि कांग्रेस और आम आदमी पार्टी (आप) के लिए राजनीति दुकानदारी की तरह है, लोगों को घोषणाओं की टाफियां बांटो और सत्ता हासिल करो। जब यह पार्टियां सत्ता में आ जाती हैं तो घोषणाओं को भूल जाती हैं और फिर चुनाव के...

नाबालिग से दुष्कर्म के दोषी आटो चालक को 20 साल की कठोर कैद, 50 हजार रुपये जुर्माना

Summer express, मोनिका रावत , पंचकूला। फास्ट ट्रैक स्पेशल पॉक्सो कोर्ट, पंचकूला ने नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में दोषी संजय कुमार (53) को 20 वर्ष के कठोर कारावास की सजा सुनाई है। अदालत ने दोषी पर 50 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है। जुर्माना अदा नहीं करने पर उसे छह माह का अतिरिक्त...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.