Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

देश में कई क्रिकेट सेंटर, फिर भी धर्मशाला कर रहा आकर्षित

26 को आईपीएल क्वालीफायर के लिए पहुंच रही टीमें

Summer express/राहुल चावला , धर्मशाला -:पूरे भारत में कई क्रिकेट सेंटर होने के बावजूद धर्मशाला स्टेडियम सभी को आकर्षित कर रहा है। बीसीसीआई और आईपीएल प्रबंधन भी एचपीसीए स्टेडियम में मैच को प्राथमिकता दे रहा है। एचपीसीए डायरेक्टर संजय शर्मा ने बताया कि धर्मशाला में भारत-अफगानिस्तान के मध्य खेले जाने वाले मैच की तिथि में बीसीसीआई ने बदलाव किया है। पहले यह मुकाबला 14 जून को खेला जाना था, जबकि अब इसका आयोजन 13 जून को होगा।

एचपीसीए के डायरेक्टर संजय शर्मा ने बताया कि टी-20 वुमन वल्र्ड कप के मुकाबले आयोजित किए जा रहे हैं तथा मुझे लगता है कि 14 जून को हाईवोल्टेज मैच टी-20 वुमन वल्र्ड का भारत और पाकिस्तान के बीच खेला जाना है, यह भी एक कारण हो सकता है। संजय शर्मा ने कहा कि अनुराग ठाकुर के प्रयासों से स्टेडियम का निर्माण हुआ था। यही नहीं 26 मई को आईपीएल 2026 का फस्र्ट क्वालीफायर धर्मशाला में खेला जाना है, उसकी भी तैयारी कर ली गई है। आईपीएल चेयरमैन के अरुण धूमल के प्रयासों से एचपीसीए को यह मैच मिले हैं। धर्मशाला में 26 जनवरी को फस्र्ट क्वालीफायर आरसीबी और गुजरात टाइटन के मध्य खेला जाना है, जिसके लिए टीमें भी धर्मशाला पहुंच रही हैं।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

बकाया डीए जारी करने की तारीख बताए सरकार: बलबीर सिद्धू

गुरशरण सिंह। मोहालीसमर न्यूज वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू ने सरकारी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लंबे समय से लंबित महंगाई भत्ते के बकाए को लेकर पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि कर्मचारी और पेंशनभोगी अपना जायज हक मांग रहे हैं, इसलिए सरकार को...

हरियाणा में 12 फीट की सड़कें होंगी 18 फीट चौड़ी: रणबीर गंगवा

मुकुल शर्मा। चंडीगढ़समर न्यूज हरियाणा की सड़कों, सीवर सुरक्षा और निर्माण कार्यों की गुणवत्ता को लेकर कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा ने कहा कि सरकार प्रदेश में सड़क व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए लगातार काम कर रही है। द समर न्यूज हरियाणा के साथ खास बातचीत में उन्होंने बताया कि प्रदेश में पहले से बनी...

ट्रॉली गुजरते ही धंसी कृष्णा नगर की सड़क

लक्की मेहता | लुधियानासमर न्यूज वार्ड नंबर 61 के कृष्णा नगर इलाके में शुक्रवार सुबह ट्रॉली गुजरने के बाद सड़क का एक हिस्सा अचानक धंस गया। सड़क धंसने की घटना से आसपास के लोगों में चिंता बढ़ गई और राहगीरों के लिए हादसे का खतरा पैदा हो गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना नगर...

नशा बेचने वालों के घरों पर चले बुलडोजर, मेयर ने प्रशासक से मांगी अनुमति

शगुन कश्यप | चंडीगढ़समर न्यूज शहर को नशा मुक्त बनाने की मुहिम में अब नशा तस्करों के खिलाफ प्रशासनिक कार्रवाई और तेज करने की तैयारी है। पंजाब के राज्यपाल एवं चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया ने नशे का अवैध कारोबार करने वालों को दो टूक चेतावनी दी कि वे यह धंधा छोड़ दें, अन्यथा...

टिप्पर हादसे में दूसरे युवक ने भी गंवाईं टांग

माइनिंग के काम के पीछे कौन है ‘किंगपिन’, जिस पर करवाई करने से डरता है प्रशासन और विभाग {दो परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड़{प्रशासन की कार्रवाई पर उठे सवालगुरमीत सिंह | डेरा बस्सीसमर न्यूज डेराबस्सी में तेज रफ्तार टिप्पर की चपेट में आने से दो युवकों की जिंदगी पूरी तरह बदल गई है। कुछ...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.